वाराणसी। राजातालाब तहसील के ग्राम सभा अदमापुर महनाग के मूल निवासी समाज सेवी सुबेदार यादव के माता-पिता जो कि 80 साल के बुजुर्ग दम्पति हैं माता सोमारी देवी, पिता संग्राम यादव जिसमें बुजुर्ग सोमारी देवी के आंख में समस्या होने से बुजुर्ग को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं जिसके चलते समाज सेवी सुबेदार यादव के माता पिता अपना आयुष्मान कार्ड संसोधन को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे। सूबेदार यादव अवगत कराते हुए कहते हैं कि माता पिता का आयुष्मान कार्ड बना लेकिन काम नहीं आ रहा है तो इसका क्या बनने से फायदा बताते हुए कह रहे हैं कि मेरे माता जी के बाईं आंख से दिखाई देना बंद हो गया जब हम डाक्टर को दिखाएं तो डाक्टर ने कहा कि आंख में रेटीना में दिक्कत है खून जम गया है इन्जेकशन लगाना पड़ेगा और लेजर करना पड़ेगा जिसके उपरांत इंजेक्शन का दाम 20 हजार बताई दो इंजेक्शन लगने हैं मैंने कहा आयुष्मान कार्ड से लगा दिजीए तो कहे सरकार एलाऊ नहीं कि हैं केवल मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए और कुछ आपरेशन में काम हैं अब बुजुर्ग लोग किसके पास जाएंगे भारत सरकार को बुजुर्गो के लिए आयुष्मान कार्ड में संशोधन करके समस्या का समाधान करना चाहिए इसलिए तो आयुष्मान कार्ड बना हैं। समाज सेवी सुबेदार यादव ने एक पत्र प्रधानमंत्री मोदी के नाम लिखकर कार्यालय में जमा किए।
सुबेदार यादव का कहना हैं कि इसके लिए संसंद भवन में आवाज उठनी चाहिए ए समस्या लाखों बुजुर्गो की समस्या हैं।
