जनपद जौनपुर के थाना बक्शा क्षेत्र के गढ़ासेनी गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां 24 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई, जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार, युवक नहाने के लिए नदी में गया था। इसी दौरान गहराई में चले जाने के कारण वह डूब गया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो आसपास मौजूद लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।
मौके पर ग्राम प्रधान बृजेश निषाद स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
