शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- फाल्गुन (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत फाल्गुन माह,
तिथि- द्वादशी 20:42:46,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 16 फाल्गुन गते,
नक्षत्र- पुनर्वसु 09:34:09, पश्चात-पुष्य,
योग- सौभाग्य 17:01:22, पश्चात-शोभन,
करण- बव 09:35:53, पश्चात-बालव,
चंद्र- कर्क राशिगत,
सूर्य- कुम्भ राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:48:41,
सूर्यास्त- 18:18:55,
दिन काल- 11:30:13,
रात्री काल- 12:28:44,
चंद्रोदय- 15:09:20,
चंद्रास्त- 29:21:58*,
राहू काल- 09:41-11:08, अशुभ,
अभिजित-12:11-12:57, शुभ,
प्रदोष- 18:19-20:51 तक,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज द्वादशी तिथि के दिन पोई (पूतिका) का साग खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में रोग होता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपके घर में बहुत चहल-पहल प्रभावित रहने वाली है। बच्चे मस्ती के मामले में आगे होने वाले हैं जिससे माता-पिता की नाक में दम भी हो सकता है। घर पर कुछ मेहमानों के आने की भी सूचना मिल सकती है। काम के कुछ मामलों में आप काफी अच्छे से दूसरों को समझा पाएंगे। आपकी योजनाओं को भी सुना जा सकता है, किसी सहयोगी की मदद से काम में नेतृत्व करने का मौका भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, आपके पास बचत भी बनी रहने वाली है फिर चाहे माह के अंतिम पड़ाव में ही क्यों न हों। लव लाइफ में प्यार के मामले में जीवन साथी का सहयोग आपको कुछ खुशी दे सकता है। आप उनके लिए कुछ समय जरूर निकालें। सेहत के मामले में दिन बेहतर है और आप अपनी दिनचर्या को भी अच्छे से फॉलो कर पाएंगे। शुभांक - 8 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ वृषभ राशि :- आज के दिन आपकी घर के कामों की व्यस्तता बनी रहेगी, साथ ही घर के बड़ों के साथ बैंक या अन्य तरह के कामों को पूरा करने के लिए निकल सकते हैं। भाई बहनों के साथ रिश्ते प्रभावित रह सकते हैं। काम के लिए स्थिति काफी विशेष रहने वाली है। आप अपने काम के साथ कुछ अतिरिक्त कामों में भी शामिल रह सकते हैं। व्यापार को लेकर व्यस्तता का दौर आपको काफी ज्यादा प्रभावित करने वाला है। आप अपने खाने पीने को लेकर खर्च करने वाले हैं। इसी के साथ कहीं घूमने के लिए भी कुछ पैसे लग सकते हैं। लव लाइफ में रिश्तों में प्यार बेहतर रहेगा, कोई इंस्टाग्राम रील या स्टोरी क्रश में बदल सकती है। आपकी एनर्जी बहुत ज्यादा है, लेकिन इसे गलत जगह बर्बाद न करें ओर खुद को ठीक रखें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपको काम की अधिकता के चक्कर में अपने कामों की अनदेखी परेशान कर सकती है। घर पर कोई छोटी सी पार्टी का भी आयोजन हो सकता है। दोस्तों के साथ मस्ती का मौका भी मिल सकता है। नौकरी में अधिकारियों के साथ कुछ बातें बनी रहने वाली हैं, कुछ मामलों में सहमति रहेगी तो कुछ में अनबन का रुख बना रह सकता है। अगर कोई इवेंट प्लान हो रहा है तो उसमें बढ़-चढ़कर शामिल होने की जरूरत है। आर्थिक पक्ष को लेकर आप दूसरों के साथ अपनी बजट से जुड़ी योजनाओं के बारे में बातचीत कर सकते हैं। लव लाइफ में दिल के मामले में आप काफी उत्साहित रहने वाले हैं, अपने दिल की बातों को दोस्तों के साथ साझा भी करेंगे। सेहत के लिए दिन काफी भागदौड़ के चलते थकान से प्रभावित रह सकता है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - संतरी है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आप अपने कामों में आगे रहने वाले हैं और साथ ही अपने अटके हुए कामों में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। माता की ओर से काम के साथ-साथ कुछ जिम्मेदारियां भी मिलने वाली हैं। काम आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने आस-पास के लोगों के साथ एक अच्छा तालमेल बिठा पाएंगे। कुछ काम के लिए बार-बार आने जाने की स्थिति थकान को बढ़ा सकती है। अचानक से कोई स्कीम आपको कुछ सकारात्मक प्रभाव देने वाली लगेगी लेकिन अभी जल्दी से फैसलों पर नहीं पहुंचना ही समझदारी होगी। लव लाइफ में दिलों के रिश्ते भावनाओं से भरे हुए होंगे। कोई पुरानी याद दिल पर असर डालने वाली है। जीवन साथी के साथ कुछ कामों में शामिल होने की इच्छा रिश्ते को करीब लाएगी। सेहत के मामले में कुछ न कुछ काम के चलते स्वभाव और शरीर दोनों प्रभावित रह सकते हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - सिल्वर है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आप कुछ स्वभाव से कठोर या ज्यादा भावुक रह सकते हैं। घर पर मन कम ही लग पायेगा, एकांत में समय बिताने की इच्छा भी अधिक रहने वाली है। कुछ सोशल साइट पर रिसर्च से जुड़े काम में शामिल हो सकते हैं। काम के मामले में दिन की स्थिति आपको कुछ मामलों में बहस इत्यादि से परेशान कर सकती है। अपने कुछ फैसलों को लेकर ढीलाई बरतें क्योंकि आपका सख्त रुख दूसरों के साथ मुश्किलों को देने वाला हो सकता है। कुछ खर्च बढ़ने वाले हैं, सेहत हो या फिर कहीं जाने की बात इन पर ही धन अधिक लगने वाला है। लव लाइफ में प्यार के मामले में आप रिश्तों को लेकर कुछ लापरवाही का शिकार भी रहेंगे जिससे आपस में मतभेद रहेंगे, इन बातों से बचें जिससे रिश्ता बेहतर बना रहे। खुद को एक्टिव बना के रखें क्योंकि आप आलस्य और थकान के कारण अपने कितने ही कामों में अटक सकते हैं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपकी स्थिति घर पर कामकाज की अधिकता और बड़ों के साथ कुछ जरूरी कामों में शामिल रहने वाली है। आप किसी सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए छोटी सी यात्रा भी कर सकते हैं। काम की अगर बात करें तो आपके लिए छोटी-छोटी बातें अहम रहने वाली हैं, काम के साथ-साथ आपको बाहरी कामों की बागडोर भी संभालनी पड़ सकती है। आर्थिक मामले में दिन कुछ प्राप्ति को देगा, छोटा ही सही पर कहीं से कोई लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में जीवन साथी की ओर प्रेम की बातचीत मन को खुशी और उमंग को देने वाली है। अगर संभव हो सके तो किसी खेलकूद का हिस्सा बनें या अपने वर्कआउट पर ध्यान दें इससे लाभ मिलेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - फिरोजी है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन ग्रहों का प्रभाव आपके मन के साथ-साथ अपनों को भी प्रभावित कर देगा। एक दूसरे के साथ कुछ लंबी बातें हो सकती हैं और साथ ही अपने रिश्ते में आप काफी कुछ करने के मूड में भी रहेंगे। बच्चों की पढ़ाई अच्छे से हो पाएगी। काम के लिहाज से दिन की स्थिति कुछ न कुछ मामलों में आपको अपने अधिकारियों से मदद की मांग करने वाले हैं। कुछ ऑफिस की पॉलिसी में बदलाव की स्थिति भी चर्चा का विषय बनी रह सकती है। आर्थिक स्थिति के मामले में दिन मिला-जुला सा रह सकता है, कुछ जरूरी खर्च तो होंगे ही साथ ही कोई बचत आपको सुकून भी देने वाली है। लव लाइफ में प्यार भरे रिश्ते समय की कमी के चलते ही थोड़ा उदास हो सकते हैं लेकिन भरोसे और आपसी बातचीत का दौर आपको मजबूती देने वाला है। सेहत के मामले में स्थिति आपको कुछ सकारात्मक पक्ष देने वाली है, आप आयुर्वेदिक चीजों का उपयोग करते हुए लाभ देख पाएंगे। शुभांक - 5 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन काफी मामलों में भागमभाग वाला रहेगा। किसी एक बात पर ध्यान लगा के रख पाना मुश्किल रह सकता है। मित्रों के साथ अचानक ही कहीं घूमने फिरने का प्लान आपको रोमांच से भर सकता है। काम-काज की अगर बात की जाए तो आप अपने आस-पास के लोगों के साथ कुछ बेहतर और अच्छी प्रतिस्पर्धा में शामिल हो सकते हैं। नौकरी में आप अपने टाइम टेबल का ध्यान रखें, जिससे कोई काम बाद के लिए न बचे। खर्चों के मामले में आस-पास की चीजों पर पैसों का व्यय होने वाला है, जीवन साथी की ओर से धन की मांग बनी रहने वाली है। लव लाइफ में प्रेम संबंधों के मामले में कपल्स के लिए रिश्ते गहरे और शानदार रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में घर के बड़ों की सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपके अष्टमस्थ स्थिति के कारण मानसिक रूप से कुछ ज्यादा ही उलझनों से भरे रह सकते हैं। एक के बाद एक विचार मन पर गहरा प्रभाव भी डालने वाले है। घर के कामों को ध्यान से करें लापरवाही हो सकती है। काम के लिए आपकी मेहनत भी कुछ मामलों में असफल रह सकती है इसलिए निराश न हों जो आप प्रयास कर रहे हैं आने वाले दिनों में उनके अनुकूल परिणाम भी आप देख पाएंगे। आपकी बचत किसी न किसी कारण से खर्च हो सकती है, कुछ बेकार की चीजों पर भी धन व्यय हो सकता है। लव लाइफ में प्यार के मामले में आप रिश्तों के विवाद के चलते दूरी की इच्छा ही रखेंगे, समय अकेले ही निकालना चाहेंगे। वाहन इत्यादि का संभल कर उपयोग करें, सेहत पर लगातार निगाह बनाए रखें क्योंकि लापरवाही भी समस्या दे सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपको घर पर काम करने का मौका ज्यादा ही विस्तार लेने वाला है। आप छोटे भाई बंधुओं की जिद के कारण भी कुछ चिड़चिड़े हो सकते हैं। घर पर कुछ कामों या फिर बाहर किसी आयोजन इत्यादि में शामिल होने के लिए जाना पड़ सकता है। काम में आपको अपनी मेहनत के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। वैसे कुछ अन्य लोग आपके काम का क्रेडिट लेने की कोशिश भी करने वाले हैं तो परेशान न हों चाहे कोई कितनी भी कोशिश करे, बस आप अपनी मेहनत को बनाए रखें। खर्चों के मामले में जीवन साथी के साथ कुछ घर के सामान की खरीदारी बनी रहने वाली है। लव लाइफ में आपके साथी को आपसे कुछ अधिक समय की इच्छा रह सकती है तो उन्हें ध्यान दें और समय बिताएं। स्वास्थ्य की स्थिति मिले-जुले असर वाली रह सकती है। कुछ न कुछ बातें मानसिक स्थिति पर दबाव बढ़ा सकती हैं लेकिन चीजें नियंत्रण में रहेंगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - श्याम है।
☀️ कुम्भ राशि :- आज के दिन आपकी स्थिति काफी कुछ बातों में नए लोगों के साथ मुलाकात देगी, वहीं अपने परिवार के बड़ों पर ध्यान दें और चीजों को अच्छा बनाए रखने के लिए उनकी देखभाल में समय बिताएं। काम के नजरिए से अपने प्लान पूरे करने के लिए कुछ लोगों के साथ काम करना आपके लिए सहायक बनेगा, बिजी हो सकते हैं। बिजनेस में दोपहर का समय तेजी से मुनाफा दिला सकता है। कोई कानूनी मामलों में पैसे खर्च हो सकते हैं या कोई किस्त चुकाने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है। लव लाइफ में प्यार भरे रिश्ते कुछ उलझनों में बंधे रहने वाले हैं। सेहत के मामले में स्थिति आपको कुछ थकान या बुखार दे सकती है, अपना पूरा ध्यान रखें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप अपनों के साथ घूमने फिरने या लंबी बातचीत में बिताने वाले हैं। आप कुछ दोस्तों के साथ भी समय बिता सकते हैं। घूमने फिरने के लिए दिन बढ़िया रह सकता है। काम के लिए आपकी रचनात्मकता को बहुत ही बेहतर तरीके से बढ़ा सकता है। व्यापार में आपके पास अच्छी भीड़ दिखाई दे सकती है और कुछ न कुछ अच्छे सौदे होने वाले हैं। कोई बड़ा खर्च आने वाला है अगर आपने किसी से पैसे उधार लिए हैं तो आप उन्हें चुका सकते हैं। लव लाइफ के मामलों में आप अपने साथी की बात गंभीरता से सुनेंगे और इमोशनली जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। सेहत के मामले में दिन मिला-जुला रह सकता है, लेकिन आंखों या गले की स्थिति पर थोड़ा असर पड़ सकता है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सफेद है।
