वसई–विरार, मुंबई: वसई–विरार शहर महानगरपालिका के महापौर पद पर अजीव पाटील का चयन किया गया है। बहुजन विकास आघाड़ी के सभी नवनिर्वाचित नगरसेवकों ने सभागृह में बहुमत के साथ उन्हें महापौर पद की जिम्मेदारी सौंपी। महापौर चुने जाने के बाद अजीव पाटील ने लोकनेता हितेंद्र ठाकुर (आप्पा) के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन के कारण ही यह महत्वपूर्ण दायित्व उन्हें प्राप्त हुआ है। उन्होंने पार्टी के सभी सहकारी सदस्यों, पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, मित्रों, परिवारजनों और हितचिंतकों का भी धन्यवाद किया।महापौर पद के शपथग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में नागरिक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह के दौरान अजीव पाटील पर शुभेच्छाओं की वर्षा हुई। इसके अलावा सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से भी उन्हें बधाइयाँ दी गईं।अपने संबोधन में अजीव पाटील ने कहा कि जनता का विश्वास, परिवार का साथ और कार्यकर्ताओं का सहयोग ही उन्हें जनसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वसई–विरार शहर के विकास और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
वसई–विरार महानगरपालिका को मिला नया महापौर, अजीव पाटील ने संभाला पदभार, हितेंद्र ठाकुर का जताया आभार
By -
February 04, 2026
