गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी ने फिल्म ‘गोदान’ के पोस्टर विमोचन
By -
February 04, 2026
गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी ने फिल्म ‘गोदान’ के पोस्टर विमोचन अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि इस फिल्म के माध्यम से गौ-माता के प्रति हमारी सनातन संस्कृति, परंपरा और संवेदनाओं का अत्यंत सार्थक एवं गरिमामय चित्रण किया गया है। उन्होंने इस सांस्कृतिक प्रयास की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि ऐसी रचनाएँ समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करती हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी ने फिल्म ‘गोदान’ की सम्पूर्ण टीम को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए निर्माता-निर्देशक श्री विनोद चौधरी जी, श्री नवल किशोर जी तथा जी के प्रयासों की विशेष प्रशंसा की और फिल्म की सफलता के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।
