दैनिक राशिफल २४ फरवरी २०२६ मंगलवार

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 24-02-2026 मंगलवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- फाल्गुन (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत फाल्गुन माह,
तिथि- सप्तमी 07:01:28, पश्चात-अष्टमी,
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 12 फाल्गुन गते,
नक्षत्र- कृतिका 15:06:10,  पश्चात-रोहिणी,
योग- ऐन्द्र 07:22:39, पश्चात-वैधृति,
करण- वणिज 17:56:32, पश्चात-विष्टिभद्र,
चंद्र- वृषभ राशिगत,
सूर्य- कुम्भ राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:52:42, 
सूर्यास्त- 18:16:16,
दिन काल- 11:23:34, 
रात्री काल- 12:35:26,
चंद्रोदय- 10:57:54,
चंद्रास्त- 25:39:36*,
राहू काल- 15:25-16:51, अशुभ,
अभिजित-12:12-12:57, शुभ,
प्रदोष- 18:16-20:49 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल एवं अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है।

   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपकी स्थिति कुछ नए मेल-जोल तो देगी लेकिन साथ ही घर के कामों में थोड़ी ढिलाई को देने वाली हो सकती है। किसी से मिलने जा रहे हैं तो कुछ देरी का सामना करना पड़ सकता है। आस-पास की परिस्थितियों पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। नौकरी की अगर बात की जाए तो कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। ऑफिस में साथ काम कर रहे लोगों के बीच संतुलन बेहतर बना रह सकता है। अपने निर्णयों पर भरोसा रखें, परिणाम आपके पक्ष में जा सकते हैं। पैसों के मामले में दिन लाभ को देता है साथ ही अपने बजट को बनाने की सही योजनाओं में सफल रहेंगे। रिश्तों में स्थिरता और समझदारी बनी रहे इसके लिए आपको अपनी ओर से भी कुछ न कुछ शुरुआत प्यार के लिए करनी होगी। सेहत बहुत अधिक प्रभावित तो नहीं रहेगी लेकिन शरीर में हल्की जकड़न महसूस हो सकती है। बीच-बीच में आराम करना फायदेमंद रहेगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ वृष राशि :- आज के दिन आपको अपने स्वभाव में कुछ बदलाव तो करने पड़ सकते हैं जिससे दूसरों को अपनी बातों से मना पाएंगे। घर के कामों को बेहतर तरीके से निभा पाएंगे। मेहनत करने वालों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यस्त दिनचर्या के धार्मिक कामों में शामिल हो सकते हैं। काम के लिए आपके मन में कुछ न कुछ विचार आएंगे और कुछ बदलाव की इच्छा भी रहेगी। व्यापार में नई चीजें जुड़ सकती हैं, लेकिन पुरानी बातों को संभालना कुछ असुविधाजनक लग सकता है, मेहनत बना के रखें। किसी नए काम में पैसे लगाने या म्यूचुअल फंड में शामिल होने का मन बन सकता है। प्रेम संबंधों में अपने दिल की बात कहने का मौका कम मिल पाए लेकिन आपके मन की बात साथी तक पहुंच ही जाएगी। सेहत सामान्य रहने वाली है, गर्दन में दर्द या खिंचाव की समस्या हो सकती है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - आकाशी है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन की शुरुआत आप काम के साथ-साथ बच्चों की देखरेख में अधिक लगी रहने वाली है। मन में कई भावनाएं एक साथ आ सकती हैं, जिससे आप कुछ परेशान भी हो सकते हैं, पर दोस्तों का साथ इससे आपको बाहर निकाल लेगा। कार्यस्थल पर काम अधिकता में बना रहेगा, जिससे कुछ तनाव या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। सहकर्मियों या वरिष्ठों से बहस न करें उनकी सलाह काम आ सकती है। घर-परिवार से जुड़ा कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। उधार देने से बचें। पुराने निवेश का लाभ मिलने में समय लग सकता है। लव लाइफ में भावनाएं हावी हो सकती हैं, ऐसे में आप कुछ गलत काम या फैसलों को ले सकते हैं, जिससे प्रतिक्रिया तीखी हो सकती है। मानसिक तनाव और थकावट महसूस हो सकती है। हर्बल चीजों का सेवन कुछ राहत दे सकता है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपको नए लोगों के साथ मिलना या नए रिश्तों के बनने की संभावना है। दोस्तों के साथ समय बिताना संबंधों को मजबूत करेगा। घर हो या बाहर मतभेद और असहमति को शांति समझदारी से सुलझाना ही बेहतर होता है। कार्यस्थल पर अनुशासन और समय की पाबंदी आपके लिए जरूरी है जिससे आप दूसरों पर अपना प्रभाव डाल सकते हैं। इन बातों से आपको सबसे अलग पहचान मिल सकती है। किसी काम में अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीदारी हो सकती है या पैसों का खर्च किसी न किसी रूप में हो सकता है। जीवन साथी से जुड़ी कोई चिंता खत्म हो सकती है, किसी पुराने परिचित से दोबारा बात शुरू हो सकती है। सेहत के मामले में दिन सामान्य है आप अपनी फिटनेस पर काम करने वाले हैं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - वॉयलेट है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपको घर के कामों में शामिल होना काफी जरूरी होगा अन्यथा बड़ों की ओर से बातें सुनने को मिलेंगे। बच्चे कुछ ज्यादा ही उछल कूद करने वाले हैं। माता पक्ष की ओर से कुछ अच्छा सहयोग मिल सकता है। आपको कुछ नया काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। सरकारी या प्राइवेट क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन मेहनत को दिखाता है। काम बदलने की सोच रहे हैं तो फिलहाल योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति के मामले में माता जी की ओर से आपको पैसों की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम संबंधों में विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव महत्वपूर्ण रहेगा, जीवनसाथी के साथ कहीं भ्रमण का अवसर भी बनेगा। काम में अधिक ध्यान के चलते खुद को अनदेखा कर सकते हैं, खाने में देरी गैस्ट्रिक की समस्या दे सकती है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप जोश और कुछ अलग ही एहसास में होंगे। आपका आत्मविश्वास ही आपको दूसरों से अलग बनाएगा। बच्चे अपनी पढ़ाई में एक्टिव रहेंगे। यह सोशल एक्टिविटीज में शामिल होने और हिस्सा लेने का समय होगा। काम को लेकर कोई नया प्लान दिमाग में आ सकता है जिस पर आप दूसरों की राय भी ले सकते हैं। कारोबार में छोटे व्यापारियों के लिए कानूनी मामलों में बचाव की स्थिति रहेगी। कोई इनकम अचानक से आपके लिए राहत बन कर आ सकती है। लव लाइफ में खुलेपन की जरूरत होगी जिससे आप अपनी भावनाओं को बता पाएं और अपने साथी को समझ पाएंगे। अपने स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ आराम पाएंगे, पुरानी शिकायतों से कुछ राहत होगी। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन देख पाएंगे आपकी कुछ बातें परिवार के लोग मान सकते हैं। माता-पिता का ध्यान रखें क्योंकि उनकी नाराजगी आपके दिल को दुखा सकती है। छात्र अपनी पढ़ाई में बेहतर परफॉर्म कर पाएं इसके लिए मेहनत से जी न चुराएं। आप काम की जगह पर नए लोगों से मिलेंगे और कुछ नई बातें भी सुन सकते हैं। आप किसी सीनियर से कुछ बातें सुन सकते हैं, खुद को इसके लिए तैयार रखें। अपने काम में गलतियों की कोई गुंजाइश न रखें तभी दिन को सही देख पाएंगे। आपको किसी ऎसे धन से लाभ होगा जो अचानक से आपने कहीं लगाया होगा। रिश्ते कुछ बाहरी बातों के शिकार हो सकते हैं इसलिए अपने प्रेम को मजबूती देने के लिए खुद को भी आगे रखें। सुबह हल्की एक्सरसाइज करें और दिन भर फलों का सेवन जरूर करें जिससे शरीर हेल्दी रह पाएगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - फिरोजी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन अपनों के साथ अधिक मेलजोल वाला रहेगा। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बातचीत राहत दे सकती है। निजी जीवन में अहम फैसले लेने पड़ सकते हैं, इसलिए भावनाओं से अधिक तर्क का सहारा लेने पर ध्यान दें। आपकी नेतृत्व क्षमता को कुछ परीक्षाओं से गुजरना पड़ सकता है। उम्मीद के अनुसार शायद बातें न बन पाएं लेकिन आपकी मेहनत का परिणाम तो आपके लिए अनुकूल रह सकता है। आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं और आपको किसी किराए से या ट्यूशन इत्यादि से कुछ लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में जीवनसाथी को आपके समय की इच्छा है कि आप उनके साथ कहीं डिनर पर जाकर खुशियों के पल बिता सकते हैं। शारीरिक रूप से दिन अच्छा है, आप एक्टिव रहेंगे बस काम के चलते मानसिक थकान हो सकती है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन थोड़ा हलचल भरा रह सकता है। किसी बात पर बहस हो सकती है, पिता पक्ष की ओर से कुछ नाराजगी भी रह सकती है। किसी सामाजिक क्षेत्र में अचानक से आपको शामिल होने का मौका मिलेगा। काम के मामले में आपके लिए जरूरी है कि ध्यान से धीमी रफ्तार को थामे हुए काम किया जाए। अगर अपना बिजनेस करते हैं उनके लिए प्रतिस्पर्धा तो बनी रहने वाली है पर साथ में काम को बढ़ाने की इच्छा मजबूत रहेगी। इन्वेस्टमेंट या सेविंग्स से जुड़े फैसले लेने के लिए दिन नॉर्मल रहेगा। लव लाइफ में किसी के अचानक से ही करीब आने के मौके मिलेंगे। अनमैरिड लोग रिलेशनशिप के बारे में सोच सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें, आप किसी से व्यर्थ के विवाद में फंस कर परेशान हो सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपको व्यावहारिक सोच बनाए रखने की जरूरत है। आपके लिए समझदारी से काम लेने का दिन है। निजी जीवन में कुछ बातों के कारण आपकी अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं। दूसरों पर ध्यान देने से बेहतर है खुद को ही बदल लिया जाए। काम की अगर बात की जाए तो आप हर काम में बारीकी और गुणवत्ता पर ध्यान देंगे यह गुण कार्यक्षेत्र में लाभ दे सकता है। घर से काम कर रहे लोग या अपना कारोबार कर रहे लोगों के पास रचनात्मकता अच्छी रहने वाली है। आर्थिक स्थिति के लिहाज से दिन मिला-जुला सा होगा, कुछ लाभ तो है साथ ही अपनों के लिए खर्च भी हैं। लव लाइफ में रिश्ते में मुलाकात का मौका होगा, घूमने फिरने के मौके भी आपके पास होंगे। सेहत के मामले में सामान्य स्थिति है, कोई पुराना दर्द उभर कर परेशानी दे सकता है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ कुंभ राशि :- आज आपके दिन की स्थिति धार्मिक कामों से जोड़ने वाली रह सकती है। किसी पारिवारिक धार्मिक काम में शामिल हो सकते हैं। घर में बच्चों की भागम-भाग से कुछ अच्छे पल भी बने रहेंगे। दोस्तों के साथ बातचीत बनी रहने वाली है। काम के मामले में वैसे जो आपने कोशिशें की हैं उनका कुछ अनुकूल परिणाम अब दिखाई दे सकता है। मेहनत का फल मिलने का समय भी बन रहा है। कार्यकुशलता लोगों पर असर डालने वाली रहेगी। कारोबार में सामान की गुणवत्ता साफ नजर आएगी। आर्थिक संतुलन बनाए रखने के लिए समझदारी से काम कर पाएंगे, बस घर या किसी धार्मिक काम में कुछ धन लगेगा। लव लाइफ के रिश्ते में हल्की नाराजगी या शक की स्थिति बन सकती है। खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करें, गलतफहमी दूर होगी। सेहत सामान्य रहेगी, स्त्री पक्ष की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - सिल्वर है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपके घर का माहौल सामान्य रहेगा, बस किसी के आने जाने के चक्कर में आपकी मेहनत बढ़ सकती है। कुछ काम अचानक से मिल सकते हैं, जिन्हें संभालना आसान नहीं होगा। घर पर किसी भाई बंधु से मदद मिल सकती है। काम को लेकर भाग-दौड़ तो रहने वाली है, कुछ छोटी सी ट्रैवल हो सकती है। काम में आपके लिए काफी चीजें अस्त व्यस्त सी लग सकती हैं। कुछ नए काम या फाइलों को चेक करने की जिम्मेदारी रह सकती है। धन का आगमन धीरे-धीरे लेकिन बना रह सकता है। बड़ों का मार्गदर्शन और सहयोग आर्थिक राहत देगा। लव लाइफ में दिल से जुड़ी कुछ बातें आपको चौंका सकती हैं, अचानक ही कहीं जाने का प्लान बन सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है, कमर और कूल्हे ज्यादा प्रभावित रह सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - हरा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!