शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- फाल्गुन (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत माघ माह,
तिथि- एकादशी 14:25:20, पश्चात-द्वादशी,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 01 फाल्गुन गते,
नक्षत्र- मूल 16:11:48, पश्चात-पूर्वाषाढ़ा,
योग- वज्र 27:22:16*,
करण- बालव 14:25:20, पश्चात-कौलव,
चंद्र- धनु राशिगत,
सूर्य- कुम्भ राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:02:32,
सूर्यास्त- 18:08:25,
दिन काल- 11:05:52,
रात्री काल- 12:53:18,
चंद्रास्त- 14:09:38,
चंद्रोदय- 28:52:33*,
राहू काल- 11:12-12:35, अशुभ,
अभिजित-12:13-12:58, शुभ,
प्रदोष- 18:08-20:45 तक,
गंड मूल- 07:03-16:23 अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज एकादशी तिथि के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिये। चावल, साबूदाना और दलिया खाना वर्जित है। इससे शरीर और धन की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन कुछ राहत भरा होगा, क्योंकि भाग्य का सहयोग आपके कामों को सकारात्मक तरीके से पूरा करने में मदद करेगा। घर पर कुछ मस्ती मजा रहेगा। अपनों के साथ खुशी के पल और कुछ धार्मिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। कारोबार के लिए दिन आपके पक्ष में अधिक दिखाई देता है। आप अच्छे परिणाम देख सकते हैं। आप लोगों से कुछ अच्छी सलाह और सहयोग भी पाएंगे जिससे आपका काम निखरेगा। पैसों के मामले में भाग्यशाली रहने वाले हैं। किसी बड़े का सहयोग आपको मिलेगा। दिलों को कुछ सुकून मिलेगा, आप अपने प्यार को पाने में सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए दिन आपको अच्छे अनुभव दे सकता है। स्वास्थ्य कुछ अनुकूल होने का दिन है, आप अपनी बीमारी से निजात पाने में सफल भी होंगे। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ वृषभ राशि :- आज आपका दिन थोड़ा भ्रम वाला हो सकता है। दिमाग थोड़ा इधर-उधर भागने वाला हो सकता है, इसलिए अगर आप खुद को शांत रखेंगे, तो दिन नियंत्रण में रह सकता है। कुछ भी जल्दी में करने से बचें क्योंकि चीजें अचानक बदल सकती हैं। काम-काजी मोर्चे पर आपको ध्यान से हर चीज को करना होगा क्योंकि अष्टमस्थ चंद्रमा परेशानी से सकता है। थोड़ा शांति रखें अपने लोगों के साथ काम करने में भी थोड़ी अधिक मेहनत लगने वाली है। पैसे के मामले में सावधान रहें क्योंकि आपको शेयर मार्किट सट्टे इत्यादि में जाने से बचना चाहिए। लव लाइफ में थोड़ी सी उथल-पुथल हो सकती है, पार्टनर से बात करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। अकेले हैं तो एक अजनबी से अच्छी बातचीत हो सकती है। सेहत में हल्का-फुल्का थकान महसूस हो सकता है। थोड़ा आराम करें और हल्का व्यायाम करें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सिल्वर है।
☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा जो आपको कुछ अवसर दे सकता है। दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है लेकिन जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आप खुद को और ज्यादा क्रियाशील होंगे। काम के मामले में जितना संभव हो सभी के साथ ताल-मेल बना कर चलने की बात कहता है। ऑफिस में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है और ये आपके लिए अच्छा मौका होगा। साझेदारी के कामों की स्थिति बहुत तेज रहेगी। पैसे के मामलों में चीजें थोड़ी सी रुक सकती हैं, कुछ धन की मांग जीवन साथी की ओर से भी हो सकती है लेकिन चिंता मत करें, समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। लव लाइफ में आपका जीवनसाथी आपको सहयोग देगा जिससे आप कुछ खुशी का अनुभव कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है, विशेष रूप से जीवन साथी को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन चंद्रमा छठे घर में गोचर करने वाला है जिसके कारण आपका वाद विवाद भी हो सकता है, और कुछ बेकार की चिंताएं बढ़ सकती हैं। घर में थोड़ी सी नोक-झोंक हो सकती है। किसी बात को लेकर घर के किसी सदस्य से बहस हो सकती है इसलिए खुद को शांत रखें। काम के मामले में आपकी स्थिति कुछ नवीन शुरुआत को दिखाती है पर ध्यान रखें की प्रतिस्पर्धा बहुत अधिक रहने वाली है। एक नया काम आपके लिए नई दिशा खोल सकता है। फिजूलखर्ची से बचने की जरूरत है। कोई लीगल काम में भी पैसा खर्च हो सकता है। लव लाइफ में अपने जीवन साथी से कुछ तनाव भी रह सकता है, छोटी छोटी बातें बड़ी न होने दें, अन्यथा विवाद बढ़ सकता है। सेहत पर असर रहेगा, इसलिए आराम और भोजन पर ध्यान देने की जरूरत होगी, ज्यादा काम के बाद थकान हो सकती है। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीच है।
☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके स्वभाव में चंचलता को भर सकता है। आपके दिमाग में ढेर सारी चीजें चल रही होंगी, लेकिन थोड़ी कोशिश से आप सब पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। बस थोड़ी सी प्लानिंग कर लें। करियर में थोड़ा सा दबाव हो सकता है। काम को सही तरीके से पूरा करने के लिए आपको थोड़ी अतिरिक्त मेहनत करनी होगी, लेकिन इसका फायदा जल्द मिलेगा। भागदौड़ के लिए तैयार रहें जिससे सफलता मिलेगी। आर्थिक मोर्चे पर कोई बड़ी चिंता नहीं होगी, लेकिन छोटे खर्चों से बचने की जरूरत है। लव लाइफ में कोई नया इंसान दिलचस्प लग सकता है। पार्टनर के साथ थोड़ी सी बिछड़न महसूस हो सकती है, लेकिन आप इसे प्यार और समझ से ठीक कर सकते हैं। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा, खासकर पेट की समस्या हो सकती है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप घर के कामों में व्य्सत रहेंगे। आपका मन भी भावनात्मक रह सकता है, और आप पुराने मुद्दों के बारे में सोच सकते हैं। लेकिन इसे ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं, क्योंकि समय सब ठीक कर देगा, बस अपने अंदर की शांति को बनाए रखें। काम के मामले में थोड़ा स्थिरता महसूस होगी, अपने अधिकारियों के साथ अच्छा संबंध भी बनेगा। कारोबार का समय दिन नई शुरुआत के लिए सही बन सकता है। इसे उपयोग में ला सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य रह सकती है, कुछ अनपेक्षित खर्चे सामने आ सकते हैं। बजट बनाए रखना अच्छा रहेगा। लव लाइफ में प्यार और समझदारी की कमी महसूस हो सकती है, एक दूसरे से खुलकर बात करें सब ठीक हो जाएगा। सेहत की स्थिति सामान्य रह सकती है, बस माता जी की सेहत पर ध्यान देना होगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ तुला राशि आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। काम-काजी और पर्सनल लाइफ दोनों में अनुकूल स्थिति देने वाला हो सकता है। आप खुद को काफी मेहनती भी साबित करेंगे। काम-काजी जिंदगी में आपको कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। आप अपनी मेहनत से अपने लिए अधिक अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। कारोबार में किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में आप अपना पूरा प्रभाव देना चाहें। फाइनेंशियली तो दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, मेहनत से आप मुनाफा कमाने भी सक्षम होंगे। लव लाइफ में कुछ नए रिश्तों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। किसी के साथ प्यार और नजदीकी बढ़ सकती है। सेहत की स्थिति सामान्य रहेगी, बस गर्दन कंधे कमर पर कोई मोच या चोट न लगे इस बात पर ध्यान देना होगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है। घर में काम की जिम्मेदारी थोड़ी बढ़ सकती है, किसी परिवार के सदस्य की ओर से मदद मिलने से आप काम अच्छे से कर पाएंगे। काम के मामले में दिन बेहतर होगा, आप अच्छे से अपनी चीजों को कर पाएंगे। ऑफिस में कुछ खास बातों पर काम कर सकते हैं। खुद को पूरी तरह से एकाग्र रहें और मेहनत से काम करें सफलता आपके पास आएगी। आर्थिक स्थिति के मामले में दिन अच्छा रह सकता है, कुछ प्राप्ति के अनुकूल योग भी दिखाई देंगे, जो स्मार्टनेस से सब कुछ संभाल लेंगे। थोड़ा ध्यान रखें कि ओवरथिंकिंग से बचें, वरना छोटी-सी बात भी बड़ी बन सकती है। परिवार में सभी के साथ तालमेल बिठाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन अगर आप शांत रहेंगे और समझदारी से काम लेंगे, तो कोई भी विवाद सुलझ जाएगा। आपकी सेहत की स्थिति मिले जुले असर वाली है, गले या कान आंख की स्थिति प्रभावित हो सकती है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन की स्थिति काम-काज में व्यस्तता वाली रहेगी। कोई काम को सुलझाने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। घर के माहौल में भी अच्छा माहौल रहेगा। किसी घरेलू काम को लेकर थोड़ी हलचल हो सकती है, लेकिन सब कुछ अच्छे से सुलझ जाएगा। काम के मामले में ज्यादा ही हड़बड़ी बनाए रखने की कोई जरूरत नहीं है, बस जरूरत है कि चाहे आपके अधिकारी हों या कर्मचारी थोड़ा ध्यान से काम करें। बहुत ज्यादा सोच विचार से कुछ नहीं होगा इससे बचें वरना छोटी-सी बात भी बड़ी बन सकती है। आपका दिन ठीक रह सकता है, कुछ पुराने पैसे मिल सकते हैं, जिससे आपकी स्थिति मजबूत होगी।आपकी स्मार्टनेस से सब कुछ संभाल लेंगे। लव लाइफ में सब कुछ मस्त रह सकता है, बस जीवनसाथी की बातों को अधिक अहमियत देने की जरूरत होगी। सेहत की स्थिति कुछ कमतर रह सकती है, वातावरण का असर भी आपको प्रभावित करने वाला है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपके रुके या अधूरे कामों को निपटाने की कोशिशों में तो रहेंगे ही साथ ही सामाजिक रूप से आप किसी न किसी काम में शामिल हो सकते हैं। घर में कोई पुराना मामला सुलझ सकता है। परिवार के लोग आपकी सलाह लेंगे तो उन्हें सही मार्गदर्शन देने की कोशिश करें। कारोबार में दिन की स्थिति काफी अस्त व्यस्त करने वाली हो सकती है। नए संपर्क सामान्य ही रहेंगे, लेकिन जो पुराने सौदे थे वो मुनाफे का रंग दिखा पाएंगे। अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोई जरूरी चर्चा भी बनी रहेगी। किसी महंगी वस्तु कोई आभूषण इत्यादि की खरीदारी कर सकते हैं। लव लाइफ में पार्टनर के साथ अच्छे पल बिता पाएंगे, किसी दोस्त से नया कनेक्शन हो सकता है। सेहत के मामले में आप खुद को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए कुछ कसरत या फिर अच्छे स्वास्थ्य वर्धक आहार पर अधिक ध्यान देना चाहेंगे। शुभांक - 1 और शुभ रंग - संतरी है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपका काम बढ़ने का समय है। किसी के साथ थोड़ी सी गलतफहमियां हो सकती हैं, खासकर किसी बड़े से बातचीत करते वक्त, लेकिन ये सब बातें जल्द सुलझ जाएंगी। दोपहर या शाम के समय घूमने या चहलकदमी के लिए निकल सकते हैं। काम को लेकर मदद की जरूरत बनी रह सकती है। काम के क्षेत्र में सभी के साथ ताल-मेल बिठाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, पर अगर आप शांत रहेंगे और समझदारी से काम लेंगे तो कोई भी विवाद सुलझ सकता है। काम के स्थान पर आपके ज्यादा खर्चे हो सकते हैं, अगर संभव हो तो छोटे-छोटे खर्चों पर नियंत्रण रखने से लाभ ही होगा। लव लाइफ में पार्टनर के साथ किसी बात पर हल्का मतभेद हो सकता है लेकिन इसे प्यार से सुलझा सकते हैं। काम की थकान ही आपकी सेहत पर असर डाल सकती है, किसी भारी काम के चलते दर्द की शिकायत भी हो सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपकी स्थिति कुछ बाहरी कामों में व्यस्तता वाली रहेगी। उत्साह तो बना रहेगा लेकिन कुछ मामलों में दुविधा भी रहेगी। घर में किसी बड़े फैसले पर आप सलाह दे सकते हैं। घर में हर किसी की मदद से माहौल अच्छा रहेगा। काम-काज को लेकर लगातार बदलाव ज्यादा अनुकूल नहीं है, इसलिए जितना हो सके संभल कर काम करें। कुछ लोग जो कंपनियों में कार्यरत हैं उन्हें काम के साथ साथ कुछ समय एक्टिविटी में शामिल होने या किसी आयोजन का हिस्सा होने के लिए भी मिल सकता है। लव लाइफ में जीवन साथी के साथ रिश्ता अनुकूल रहेगा, सिंगल्स को किसी पुराने रिश्ते में दिलचस्प बढ़ने वाली है, ऐसे में उन यादों से दूर रहना ही बेहतर होगा। आर्थिक पक्ष को लेकर आप जितना हो सके दूसरों की ओर से प्राप्ति की उम्मीद शेयर मार्किट से ही कर सकते हैं। सेहत में थोड़ी थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। थोड़ा आराम करें और नियमित आहार पर ध्यान दें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीला है।
