आगामी 22 फरवरी को नोएडा शिल्प हाट सेक्टर-33ए में मेगा/वृहद विधिक साक्षरता/सेवा शिविर का होगा आयोजन*

बृज बिहारी दुबे
By -
रिपोर्ट - भोला ठाकुर 




   
      राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में जनपद की जनता के विधिक अधिकार व सशक्तिकरण एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों व योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से आगामी 22 फरवरी 2026 को नोएडा शिल्प हाट सेक्टर-33ए नोएडा में मेगा/वृहद विधिक साक्षरता/सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
मेगा/वृहद विधिक साक्षरता/सेवा शिविर की तैयारियों को लेकर आज मा0 जनपद न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय के सभागार में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न हुई। 
       बैठक में माननीय जनपद न्यायाधीश ने कहा कि आगामी 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले विधिक साक्षरता/सेवा शिविर में जनपद के 44 विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभाग अपने-अपने विभागों की तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करते हुए अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी विभाग शिविर में अपने-अपने स्टॉल स्थापित कर जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
       बैठक में प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/नोडल अधिकारी मेगा विधिक साक्षरता शिविर गौतम बुद्ध नगर विरेक अग्रवाल ने अवगत कराया कि शिविर में नाल्सा की प्रचलित योजनाओं जैसे श्रम, बाल संरक्षण, ट्रांसजेंडर अधिकार, बंदी/कैदी सहायता, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, वरिष्ठ नागरिक, यातायात दुर्घटना एवं महामारी पीड़ितों के लिए विधिक सहायता से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों का चिन्हांकन एवं पंजीकरण भी किया जाएगा।
        इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 शिवाकांत द्विवेदी ने अब तक की गई तैयारियों से माननीय जनपद न्यायाधीश को विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल आवंटन, लाभार्थियों की सूची तैयार करने, योजनाओं के प्रचार-प्रसार, पात्र व्यक्तियों के चिन्हांकन तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा यह सुनिश्चित करें कि शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध हो सके। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि लाभार्थियों की पूर्व पहचान कर उन्हें व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया जाए, ग्राम एवं शहरी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए तथा सभी व्यवस्थाएं बैठक, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सहायता एवं सुरक्षा समुचित रूप से सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग अपने स्तर पर प्रगति की दैनिक समीक्षा करते हुए समय से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करे, ताकि मेगा/वृहद विधिक साक्षरता/सेवा शिविर को सफल, सुव्यवस्थित एवं जनोपयोगी बनाया जा सके।
      बैठक में जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश सहित समाज कल्याण, शिक्षा, दिव्यांग सशक्तिकरण, महिला एवं बाल विकास, कृषि, जल शक्ति, पिछड़ा वर्ग कल्याण, पंचायती राज, उद्योग, कौशल विकास, पशुपालन, श्रम, पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य, परिवहन, विद्युत, खाद्य सुरक्षा एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!