शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- माघ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत माघ माह,
तिथि- पूर्णिमा 27:38:16*,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 19 माघ गते,
नक्षत्र- पुष्य 23:57:09*,
योग- प्रीति 10:17:40, पश्चात-आयुष्मान,
करण- विष्टिभद्र 16:42:17, पश्चात-बव,
चंद्र- कर्क राशिगत,
सूर्य- मकर राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:10:41,
सूर्यास्त- 17:58:59,
दिन काल- 10:48:16,
रात्री काल- 13:11:08,
चंद्रोदय- 17:26:06,
चंद्रास्त- 31:27:09*,
राहू काल- 16:38-17:59, अशुभ,
अभिजित-12:13-12:56, शुभ,
प्रदोष- 17:59-20:39 तक,
गंड मूल- 23:57 से अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज पूर्णिमा तिथि के दिन तिल का तेल खाना-लगाना निषिद्ध है। स्त्री-सहवास वर्जित है इससे धन एवं शरीर की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आप अपने तनाव और समस्याओं से निजात पा लेंगे। आप अपने परिवार और मित्रों के साथ आनंदित रहेंगे। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम या पारिवारिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। कोई नया वाहन खरीदेंगे या अपने माता पिता से धन प्राप्त कर सकते हैं। आपके संबंध आपकी माता जी से शुभ बने रहेंगे। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि के लिए दिन उत्तम है। आप अपनी कूटनीतिक बुद्धि से लोगों से काम निकलवाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा और उन्हीं की मदद से कोई महत्वपूर्ण काम भी बन सकता है। लंबे समय से रुका हुआ कार्य शाम तक पूरा हो सकता है। बढ़ते खर्च आपको परेशान कर सकते हैं, इसलिए बजट पर नियंत्रण जरूरी है। हालांकि कमाई बनी रहेगी और किसी अप्रत्याशित स्रोत से धन मिलने के योग भी हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ वृषभ राशि :- आप के दिन आप थकान और आलस्य का शिकार रहेंगे। आपके आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा लिया गया एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। आपको धन कठिन मेहनत से ही प्राप्त होगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। संतान से भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थीजन अपने उद्देश्य की पूर्ति में सफल होंगे। जीवन साथी की प्रगति आपको गर्व और खुशी देगी। परिवार में विवाह से जुड़ी अड़चनें दूर होंगी और शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से लाभ होगा और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में अच्छी कमाई से संतोष मिलेगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन कार्यक्षेत्र और परिवार दोनों की जिम्मेदारियां आपके ऊपर रहेंगी। सेहत को नजरअंदाज करना नुकसानदेह हो सकता है। यात्रा करते समय अपने कीमती सामान की सुरक्षा करें। लव लाइफ में नई ऊर्जा महसूस होगी। धन का लेन-देन बहुत सोच-समझकर करें। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मन को प्रसन्न करेगा। आप जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। कुछ छोटी यात्राएं भी करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। यदि आप एक वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित कर दें। आपके संबंध आपके जीवन साथी से किसी विवाद के कारण तनावग्रस्त हो सकते हैं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - लेमन है।
☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन सर्वश्रेष्ठ है। निश्चित रूप से आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप अपने पर आत्मनिर्भर रहेंगे। कुल मिलाकर दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ से दिन बेहद सुखद रहेगा। कोई शुभ सूचना भी मिल सकती है। परिवार की जरूरतें और महत्वाकांक्षाएं आप पूरी कर पाएंगे। जीवनसाथी से ली गई सलाह फायदेमंद साबित होगी। शाम का समय दोस्तों के साथ पार्टी और मनोरंजन में बीतेगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - श्वेत है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आय और निवेश के लिहाज से आपका लाभकारी रहेगा। पुराने निवेश से फायदा होगा और नए आय स्रोत मिल सकते हैं। दफ्तर में मधुर वाणी से सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन का अच्छा समय है। आर्थिक योजना सफल रहेगी और पिता का सहयोग मिलेगा। आपका व्यय आपकी आय से अधिक रहेगा। व्यर्थ के धन खर्च से बचें वरना आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। आपके छोटे भाई-बहन आपको नुक्सान पहुंचाने की चेष्टा कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है, इसलिए स्वयं पर नियंत्रण रखें और व्यर्थ के वाद विवाद से बचें अन्यथा आपके घर का वातावरण प्रभावित हो सकता है। आपके स्वास्थ्य व निवेश कार्य के लिए शुभ नहीं रहेगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपको
शुभ योग का लाभ मिलेगा। संतान से जुड़ा कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। बिजनेस में पार्टनरशिप भविष्य में फायदेमंद रहेगी। धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाइयों से चला आ रहा विवाद समाप्त होगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। आय व व्यय समान रहेगा। आपकी आय और व्यापार के लिए भी समान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में निश्चित रूप से सुधार होगा. लंबी यात्रा रद्द होगी। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपके सहपाठी आपकी पढ़ाई में सहायता करेंगे। यदि आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित रखें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपको
पुराना कर्ज चुकाने और फंसा धन वापस मिलने के योग हैं। पिता की सेहत, विशेषकर आंखों से जुड़ी परेशानी पर ध्यान दें। प्रेम जीवन में साथी की ओर से कोई तोहफा मिल सकता है। शाम का समय मनोरंजन और मनपसंद भोजन में बीतेगा। आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। आपको अपनी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपके पिता के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। आपको ऐसे महत्वपूर्ण लोगों से सहयोग प्राप्त होगा जो आपके कार्य की स्थिति को सुधार सकते हैं। अपनी माता के स्वास्थ्य का भी समुचित रूप से ध्यान रखें। विद्यार्थी अपने अध्ययन कार्य में एकाग्रचित होंगे। आपको अपने जीवनसाथी के नाम पर संपति प्राप्त हो सकती है। अपने कार्य में व्यस्त रहेंगे और रूमानी भी होंगे तथा जीवनसाथी का संग आनंद देगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - पीच है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपनी उम्मीदों से अधिक धन कमाएंगे। आपका भाग्य आपका निरंतर साथ देगा। आपके अपने जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। अन्यथा भविष्य में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपको अपने संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा या उन्हें एक पुरस्कार या समाज में सम्मान प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन कुछ मानसिक परेशानी रहेगी। शेयर बाजार या जोखिम भरे निवेश से दूरी बनाए रखें, नुकसान हो सकता है। परिवार और जीवनसाथी की ओर से कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। नया व्यवसाय शुरू करने पर भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। संपत्ति से जुड़े विवादों से दूर रहें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आप पर विरोधी बाधाएं डालने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। शोध, शिक्षा और अध्ययन से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक लेन-देन में बिना लिखित प्रमाण किसी को उधार न दें। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन का मौका मिलेगा। वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। जीवनसाथी से तालमेल बनाये रखें। कुछ अनावश्यक तनाव रह सकता है। अनावश्यक वाद विवाद से बचें। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - संतरी है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करने के लिए उत्तम है। आपको निश्चित रूप से सहयोग प्राप्त होगा, थोड़ा रूमानी हो जाएंगे। पढ़ाई के लिए दिन अनुकूल है। व्यापारी को नए सांझेदार के साथ उन्नति प्राप्त होने के आसार हैं। जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है, परंतु सट्टे पर निवेश के लिए शुभ नहीं है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खाने पीने के मामले में सावधान रहें। रोजाना नियमित रूप से व्यायाम करें। किसी महिला को न सताएं और महिलाओं से अच्छा व्यवहार रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा और माहौल उत्साहपूर्ण रहेगा। अप्रत्याशित धन लाभ संभव है, लेकिन दोस्तों और रिश्तेदारों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। नौकरी या व्यवसाय में बदलाव चाहने वालों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। शाम को घर में मेहमान आ सकते हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपका प्रियजनों से मतभेद या तनाव रह सकता है। अनचाहे कामों से मन खिन्न होगा। यात्रा के योग हैं। व्यस्तता के कारण प्रेम जीवन प्रभावित हो सकता है। आर्थिक रूप से लाभ होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोग अपना काम पूरे आत्मविश्वास से करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपका दिन आनंद और उत्साह से भरा रहेगा। आप किसी सामाजिक समारोह या पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। व्यवसायी अपने व्यवसाय का विस्तार करने के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। खिलाड़ियों को अपने खेल में सम्मान या पदक हासिल करने का अच्छा मौका मिलेगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। संतान को लेकर चिंता रहेगी लेकिन जीवनसाथी के सहयोग से समस्या सुलझेगी। नए मित्र बनेंगे और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से मदद मिलेगी। दांपत्य जीवन की पुरानी परेशानी मां के सहयोग से दूर होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्म विश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। खिलाड़ी लोग अपने खेल में अपने श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए सम्मान प्राप्त करेंगे। शुभांक - 7 और शुभ रंग - पीच है।
