प्रतापगढ़: धूमधाम से मनाया गया नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जयंती समारोह, छात्रों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने बांधा समा
आजाद हिंद फौज के संस्थापक देश की आजादी में अपना अतुलनीय योगदान देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती समारोह के आयोजन पर आयोजित हुए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम।
गड़वारा सब्जी मंडी स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने माल्यार्पण कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी अपनी कृतज्ञ श्रद्धांजलि।
मुख्य कार्यक्रम स्थल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज गड़वारा में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव बीजेपी अंतू मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य आदि प्रमुख लोगों ने की कार्यक्रम में सहभागिता।
इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीत और सरस्वती वंदना के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा की नेताजी सुभाष चंद्र बोस का राष्ट्र को समर्पित जीवन हमें प्रेरणा देता है।
भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्र का गौरव और सच्चा राष्ट्रवाद स्वयं में राष्ट्रवादी बनना होता है..
बीजेपी अंतू मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में पधारे हुए सभी का आभार प्रकट किया.
गड़वारा की धरती पर जोखू सिंह "जय हिंद" जो आजाद हिंद फौज के सेनानी रहे नेता जी के करीबी रहे उनके पौत्र अंजनी सिंह विगत 25 वर्षों से इस कार्यक्रम का करते आ रहे हैं आयोजन।
कार्यक्रम में क्षेत्र में प्रतिभाशाली नौकरी में चयनित युवाओं का सम्मान किया गया।
गड़वारा क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्यों की आधारशिला रखवाने में अंजनी सिंह का माना जाता है महत्वपूर्ण योगदान।
अपने बेमिसाल और क्षेत्र के विकास लिए किए जा रहे आधारभूत कार्यों से अपने बाबा आजाद हिंद के सिपाही जोखू सिंह "जय हिंद" के सपनों को साकार कर रहे हैं अंजनी सिंह.
कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शेषमणि त्रिपाठी ओंकारनाथ शुक्ल, राजेश पांडे, बद्री सिंह, संतोष पांडे, श्रीधर मिश्रा,राजीव सिंह, केशव प्रताप सिंह, सुधीर मोदी, अजय सरोज समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित नागरिक गण एवं अभिभावक गण मौजूद रहे।
