शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- माघ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत माघ माह,
तिथि- पंचमी 25:45:30*,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 10 माघ गते,
नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपदा 14:32:06, पश्चात-उत्तरभाद्रपदा,
योग- परिघ 15:58:00, पश्चात-शिव,
करण- बव 14:09:39, पश्चात-बालव,
चंद्र- कुम्भ 08:32:45, पश्चात-मीन राशिगत,
सूर्य- मकर राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:14:37,
सूर्यास्त- 17:51:30,
दिन काल- 10:36:53,
रात्री काल- 13:22:46,
चंद्रोदय- 09:51:50,
चंद्रास्त- 22:18:25,
राहू काल- 11:13-12:33, अशुभ,
अभिजित-12:12-12:54, शुभ,
प्रदोष- 17:52-20:34 तक,
पंचक३- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज पंचमी तिथि के बेल का फल खाने से कलंक लगता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपको अपने और दोस्तों के साथ कुछ कुछ बातों को करने या घूमने का मौका मिलेगा। आप भीतर ही भीतर बहुत कुछ सोचते रहेंगे, लेकिन बाहर से शांत दिखाई देने वाले हैं। काम-काज में आपको अच्छा मौका मिल सकता है पर कुछ मामलों में जो लोग विदेशी या दूरस्थ बैठे कामों को कर रहे हैं उनके लिए दिन ज्यादा बेहतर होने वाला है। किसी भी काम के पूरा होने में धैर्य रखना हो सकता है। पैसों को लेकर किसी से कुछ उधार लेने का सोच सकते हैं इस दौरान खर्चों के चलते परेशानी भी होगी। पार्टनर के मूड को समझना जरूरी हो सकता है क्योंकि कुछ झगड़े आपके रिश्ते को खराब कर सकते हैं। सेहत के मामले में चंद्रमा की स्थिति आपके पैरों में दर्द या नसों के खिंचाव की समस्या दे सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ वृष राशि :- आज के दिन घर के माहौल में आपकी खासकर पैसों या भविष्य की योजनाओं को लेक रभावनात्मक चर्चा हो सकती है। किसी करीबी की बात आपको गहराई से प्रभावित कर सकती है। अकेले समय बिताने की इच्छा ज्यादा रहेगी। काम को लेकर बार बार बदलाव की कोशिशें ज्यादा बेहतर न रहें इसलिए एक ही बात पर ध्यान देना ज्यादा अनुकूल होगा। काम की तलाश में सफलता का योग भी बन रहा है। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहने वाली है कुछ लाभ या किसी तरह का मुनाफा हो सकता है। प्यार को लेकर ज्यादा शक न करें, अपने दिल की बात जरूर पार्टनर के साथ करें। दोस्तों के साथ कुछ फर्ल्टी मूड में भी रहने वाले हैं। सेहत के लिहाज से दिन वैसे तो बेहतर ही होगा लेकिन फिर भी लापरवाही से बात बिगड़ सकती है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन घर पर मेहमानों के साथ आपकी कुछ मस्ती भरी बातें होने वाली हैं। घर पर मांगलिक कामों में शामिल होने से सौभाग्य की वृद्धि होगी और सुख मिलेगा। काम के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ आप अपने काम के बारे में लंबी बातचीत कर पाएंगे, साथ में करियर से जुड़े नए फैसले लेने के लिए दिन खास रहेगा। आर्थिक पक्ष की बात की जाए तो घर परिवार की जरूरत के लिए खर्च बना रहने वाला है। प्रेम संबंधों में दिन थोड़ा अनबन वाला हो सकता है, क्योंकि रिश्ते में समय निकालना आपके पार्टनर के लिए मुश्किल रहेगा। अपने रिश्तों में एक दूसरे के प्रति समर्पित रहें तभी आपकी बात बनेगी। सेहत के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा। भाग दौड़ से थकान का असर आप पर देखने को मिलेगा, पर कुल मिलाकर स्थिति नियंत्रण में रहेगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपका बढ़िया घर में मस्ती का मौका मिलेगा, भाई बहनों के साथ कुछ ना कुछ बातचीत लगी रहने वाली है। अचानक से कोई रिश्तेदार घर आ सकता है। कोई छोटी सी यात्रा या दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग पूरी होगी। काम की बात अगर की जाए तो दिन स्पेशल रहने वाला है। आप अपने काम में कुछ नए बदलाव लाएंगे, कारोबार में व्यापारियों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है, तेजी बनी रहेगी। आर्थिक पक्ष की अगर बात की जाए तो दिन बेहतर है। कुछ पैसे आप पूजा पाठ या धार्मिक कार्यों में लगाएंगे और कुछ मुनाफे की स्थिति भी बनेगी। प्रेम संबंधों की अगर बात की जाए तो लंबे समय से चले आ रहे विवादों को अब विराम मिलने वाला है, रिश्तो की मजबूती का समय है। स्वस्थ बेहतर रहेगा, घर के बड़ों की देखभाल और प्रेम से मानसिक चिंताओं से भी मुक्ति मिलेगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन चंद्रमा का गोचर कुछ स्पेशल होने वाला है। बाहरी लोगों के साथ मुलाकात के मौके बनेंगे, घर परिवार में चहल-पहल का माहौल रहने वाला है। बच्चों की और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। काम में आप खुद को अच्छे से डाल पाएंगे, कुछ बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके काम को बदलने का मौका देगा। जो लोग मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करते हैं उन्हें बेहतर मौके मिलेंगे। कारोबार के लिए प्रयास के साथ-साथ मेहनत बनाए रखने की जरूरत है। आर्थिक पक्ष की अगर बात करें तो दिन आपके पास खर्चों की अधिकता तो होगी, लेकिन किसी न किसी तरह से पैसे का आगमन भी होगा। अचानक से किसी के साथ सोशल संपर्क बनेगा या कोई फोन कॉल आपके दिल को बेचैन करने वाली होगी, प्यार के मामले में दिन काफी मिला-जुला सा है। स्वास्थ्य के लिए दिन थोड़ा संभल कर रहने और देखभाल करने की ओर इशारा करता है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - सुनहरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन ग्रहों की चाल आपके जीवन को नई दिशा देगी। दोस्तों के साथ मस्ती होगी, लेकिन घर में जिम्मेदारियां भी मिलने वाली होंगी। काम में किसी प्रकार की लापरवाही मुश्किल दे सकती है। बड़ों की ओर से कुछ बातें भी सुनने को मिल सकती हैं। काम-काज के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है, कुछ नए अनुबंध भी आपके सामने होंगे। अधिकारियों के साथ कुछ लंबी बातचीत से ही जरूरी फैसले लिए जा सकेंगे। कारोबार के लिए दिन व्यस्तता भरा रह सकता है। धन खर्च के योग बन रहे हैं। आपका कुछ धन किसी की मदद हेतु या फिर घर की सुख शांति के लिए खर्च होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम संबंधों को लेकर स्थिति अनुकूल रहेगी, पार्टनर की ओर से सहयोग मिलेगा। सेहत की अगर बात करें तो आपके लिए बेहतर स्थिति रहने वाली है, बस काम की भाग दौड़ ही थकान को बढ़ाएगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपको चंद्रमा का गोचर कुछ कामों में अटकाव की स्थिति दे सकता है। घर में कुछ कार्य आपको परेशानी में भी डाल सकते हैं। इसीलिए अपने मन को कंट्रोल में रखें और परिवार के प्रति अपना विश्वास बनाये रखें। नौकरी में भाग दौड़ बनी रहने वाली है, समय का अभाव आपको कुछ बेचैनी दे सकता है। काम में जल्दी छुटकारे की स्थिति कम दिखाई देती है। कारोबार में तेजी रहेगी और साथ ही साथ व्यवसाय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष की अगर बात करें तो धन के मामले में अधिक ध्यान देना होगा, क्योंकि आपका पैसा कहीं अचानक से लगेगा और जिस बजट पर असर पड़ सकता है। प्रेम संबंधों के मामले में आप किसी पुराने प्रेमी से संपर्क में जुड़ सकते हैं, अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें जिससे आपका रिश्ता बेहतर बना रहे। सेहत के लिए हाथ से ड्राइविंग करते समय सावधान रहें, तेज रफ्तार के चलते परेशानी हो सकती है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन ग्रह की स्थिति आपको कुछ अनुकूल देने वाला है। घर पर लोगों का प्रभाव आपके जीवन को प्रभावित जरूर करेगा, साथ ही साथ आप घर के कामों में भी अपनों के साथ शामिल होंगे। बच्चों की संग आपको कुछ मस्ती भरे पल देने वाली है। काम-काज की अगर बात की जाए तो प्रतिस्पर्धा तेज रहने वाली है। जो लोग पार्टनरशिप में काम करने का सोच रहे हैं या कर रहे हैं उनके लिए काम का दबाव बढ़ने वाला है। कारोबार में दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक पक्ष की अगर बात की जाए तो आप काफी चीजों पर खर्च करने वाले हैं। आपको आपके पार्टनर की ओर से कुछ आर्थिक मदद भी मिल सकती है। प्यार के मामले में लकी रह सकते हैं, अपने पार्टनर के साथ कहीं अचानक से बाहर घूमने का या उनके साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत के दृष्टिकोण से आप खुद से ज्यादा दूसरों को लेकर कुछ चिंता में रहेंगे, पर यह सब चिंताएं जल्दी ही खत्म होंगी निश्चिंत रहें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन स्पेशल रहेगा, लेकिन इसके बावजूद भी घर की व्यस्तता से आपको परेशानी हो सकती है। आपकी भागदौड़ के चलते समय की कमी के कारण खुद के कामों को कर पाना कुछ मुश्किल होगा, लेकिन दोस्तों की मदद से राहत मिलेगी। नौकरी की अगर बात की जाए तो बॉस की तरफ से कुछ ज्यादा रिस्पांसिबिलिटी मिल सकती है, ऐसे में आपके साथ के लोगों को आप पर रहेगी थोड़ी सी जलन रहेगी, लेकिन अपने काम को करने में सावधानी रखें, जिससे मान प्रतिष्ठा बनी रहे। आर्थिक पक्ष की अगर बात की जाए तो कुछ खरीदारी में या किसी चीज को ठीक करने में आपका धन लग सकता है। संबंधों की अगर बात करें तो थोड़ी सी नोक-झोंक रिश्तों को प्रभावित कर सकती है, लेकिन आपका प्रेम साथी को आपकी ओर खींच ही लाएगा। स्वास्थ्य को लेकर चिकित्सक के पास जाना पड़ सकता है, खानपान में सजगता रखनी होगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन घर के कामों में व्यस्तता से भरपूर रहने वाला है। आपकी मेहनत और आपके काम करने की दक्षता से परिवार के लोग भी प्रभावित रहेंगे। पिता की ओर से आपको प्रशंसा मिल सकती है। कोई छोटी सी यात्रा आपके दिन को विशेष बनाएगी। नौकरी के क्षेत्र में दिन मेहनत से भरा हुआ कोई काम के चलते छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है, इसके अलावा नए लोगों के साथ संपर्क बनेंगे जो भविष्य में बेहतर परिणाम देंगे। कारोबार में दिन भाग दौड़ से भरपूर रहेगा। पैसों की अगर बात करें तो दिन बेहतर रहेगा। आप अपने खर्चों के लिए खुद की सेविंग करेंगे साथ में किसी और के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। प्यार भरे रिश्तों के लिए दिन काफी स्पेशल होगा। अपने पार्टनर की ओर से आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ कोई अच्छी बातचीत हो सकती है। स्वास्थ्य के लिए आपका किसी एक जगह पर लगातार बैठे रहना कमर दर्द की शिकायत दे सकता है। कंधों और गर्दन की एक्सरसाइज से राहत मिलेगी। शुभांक - 1 और शुभ रंग - डार्क ब्लू है।
☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन कई मायनों में खास रहेगा, आप अपने अनुकूल चीजों को घर पर कर पाएंगे। घर के रहन-सहन को लेकर कुछ बदलाव कर सकते हैं। भाई बहनों के साथ लंबी बातचीत होगी, आने वाले कल के लिए क्या किया जाए इस पर अपने बड़ों से राय ले सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन मुनाफे से भरा हुआ रहने वाला है। जो लोग फैमिली बिजनेस में लगे हुए हैं उन्हें कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वर्क फ्रॉम होम के लिए दिन अनुकूल रहेगा। परिवार के बड़ों से कुछ आर्थिक मदद मिलेगी, साथ ही साथ बच्चों की फरमाइशों पर खर्च होगा। दिन प्यार भरे रंगों से रंगा होगा, पार्टनर के साथ आपकी समझदारी और स्पष्ट रिश्ते को आगे बढ़ने का काम करेगी। जो लोग विवाह का विचार कर रहे हैं उनके लिए दिन बेहतर है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रह सकता है, बस अपने खान-पान पर कंट्रोल रखें क्योंकि पेट से जुड़े रोग आपको परेशान कर सकते हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - सिल्वर है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन चंद्रमा का गोचर आपकी राशि पर ही होगा, ऐसे में मन में कई तरह के विचार उथल-पुथल बन जाने वाले हैं। घर के माहौल में कुछ बदलाव देखेंगे, पूजा पाठ या धार्मिक कार्यों की स्थिति स्पेशल बन रही है। काम-काज की अगर बात की जाए तो आप आगे रहेंगे, अधिकारियों की ओर से आपको प्रशंसा मिल सकती है। जो लोग नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं उनके लिए दिन अनुकूल है, कारोबार में रहेगी तेजी। धन पक्ष की अगर बात की जाए तो आप लकी होंगे, कुछ ना कुछ आर्थिक लाभ की स्थिति आपके लिए बन रही है। अचानक से कोई आपकी लाइफ में दस्तक दे सकता है। वैवाहिक जीवन में स्थिति बेहतर रहेगी। जीवनसाथी के साथ घरेलू कामों को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। स्वास्थ्य के लिए दिन सामान्य रहेगा, बस मन के विचारों पर कंट्रोल रखें, जिससे तनाव आपके ऊपर हावी ना हो पाए। शुभांक - 3 और शुभ रंग - बादामी है।
