जौनपुर के प्रोफेसर की मुंबई के मलाड स्टेशन पर चाकू मारकर हत्या, ट्रेन से उतरने के विवाद में गई जान

बृज बिहारी दुबे
By -
 रिपोर्ट शिवेंद्र राजन सिंह 

जौनपुर। जिले के चंदवक थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़रछा गांव निवासी एक प्रोफेसर की मुंबई में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात शनिवार शाम मलाड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान हुए विवाद के बाद हुई। घटना के बाद पूरे जौनपुर जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

पड़रछा गांव निवासी 38 वर्षीय डॉ. आलोक कुमार सिंह मुंबई के विले पार्ले स्थित एन एम कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। शनिवार को वह कॉलेज से अपने आवास जाने के लिए लोकल ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। मलाड स्टेशन पर उतरते समय एक युवक से उनका विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि आगे महिलाओं के खड़े होने के कारण प्रोफेसर ने युवक को जल्दबाजी न करने की सलाह दी, जिस पर युवक आक्रोशित हो गया।

विवाद के दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से प्रोफेसर के पेट पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर स्टेशन पर गिर पड़े। सूचना पर जीआरपी और स्टेशन प्रशासन मौके पर पहुंचा और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!