दैनिक राशिफल २६ जनवरी २०२६ परम पूज्य डाॅ आचार्य आदर्श भास्कर जी मोबाइल नंबर +91 9454083995

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 26-01-2026 सोमवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- माघ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत माघ माह,
तिथि- अष्टमी 21:17:17, 
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 13 माघ गते,
नक्षत्र- अश्विनी 12:31:47, पश्चात-भरिणी,
योग- साध्य 09:10:18, पश्चात-शुक्ल,
करण- विष्टिभद्र 10:16:09, पश्चात-बव,
चंद्र- मेष राशिगत,
सूर्य- मकर राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:13:31, 
सूर्यास्त- 17:54:01,
दिन काल- 10:40:29, 
रात्री काल- 13:19:05,
चंद्रोदय- 11:30:30,
चंद्रास्त- 25:29:44*,
राहू काल- 08:34-09:54, अशुभ,
अभिजित-12:12-12:55, शुभ,
प्रदोष- 17:54-20:36 तक,
गंड मूल- 07:14-12:32 अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है। 

   !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपका समय बच्चों के साथ बीतेगा, जिससे परिवारिक महौल भी खुशनुमा बना रहेगा। बहुत सारे रोमांटिक अवसर आपके रास्ते में आ रहे हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन प्रतिकूल नजर आ रहा है। किसी अन्य व्यक्ति की वजह से वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपका कुछ धन शुभ कार्य पर खर्च हो सकता है। प्रॉपर्टी सेल से अपेक्षित रिटर्न मिल जाने की उम्मीद है। कुछ अच्छे और फायदेमंद एग्रीमेंट होने के योग हैं। ऑफिस के काम-काज में फोकस बढ़ाएं, सौंपी गई जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें। पेट संबंधित दिक्कत दूर करने के लिए आयुर्वेद की सहायता लें सकते है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। किसी दूसरे शहर ड्राइव करके जाना रोमांचक रहेगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ वृष राशि :- आज का दिन आपको सुख व समृद्धि देने वाला रहेगा। घर में जल्दी शुभ कार्य होने की संभावना भी बन रही है। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। अपने अनोखे आकर्षण से आप किसी का भी दिल जीत लेंगे। आपको जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा। मां लक्ष्मी जी को नारियल अर्पित करें, आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति के मामले में इस दिन को एक अच्छे दिन में बदलने की संभावना है। व्यापार को अब ऑनलाइन करने की दिशा में कदम बढ़ाएं। कर्मचारियो तथा सहयोगियों पर अधिक भरोसा करने की अपेक्षा सभी कार्य अपनी देखरेख में करवाएं। सेना या पुलिस फोर्स में काम करने वाले लोगों को किसी बड़ी कार्रवाई के लिए पुरस्कार मिलने की संभावना है। मौसम में बदलाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। लंबी यात्रा के दौरान अपने निजी सुरक्षा को लेकर लापरवाही ठीक नहीं, सतर्क रहना होगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सिल्वर है।

☀️ मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। अपनी अनुपस्थिति में किसी करीबी को अपने घर में ठहरने के लिए आग्रह कर सकते हैं। पति-पत्नी अपने बीच किसी भी प्रकार की गलतफहमी न उत्पन्न होने दें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। घर या गाड़ी में निवेश करने के लिए दिन अनुकूल है। व्यापारियों को बकाया धन मिलने की संभावना है। आपकी किसी सहकर्मी से बहस हो सकती है, सावधान रहें। सरकारी नौकरी वालों को ट्रांसफर संबंधी कोई मन मुताबिक समाचार से खुशी मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ कम होने लगेगी। ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें। यात्रा करने वालों को सलाह दी जाती है कि पर्याप्त तैयारी के साथ निकलें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बनाए रखेगा। दूसरों की बात भी अच्छे से समझने की कोशिश करें। अविवाहित महिलाओं के लिये विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। आप लोकप्रिय होंगे और विपरीत लिंग के सदस्यों को आसानी से आकर्षित करेंगे। आपको अच्छी खासी आमदनी होगी। कारोबार में आपकी कोई नई डील अटक सकती है। आपके बॉस आपके काम के प्रदर्शन के बारे में जो टिप्पणी कर रहे हैं, उससे आपकी घबराहट हो सकती है। अपने पिता से करियर को लेकर विचार-विमर्श संभव हैं। सेहत की बात करें तो तत्कालीन रोगों से छुटकारा मिलेगा। आपमें से कुछ लोगों को बिजनेस ट्रिप पर विदेश जाने का अवसर मिलने की संभावना है। शुभांक - 8 और शुभ रंग हरा है।

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न हो सकता है। सिंगल लोगों को प्रेम पाटर्नर मिलने की संभावना है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। आपकी आर्थिक दशा में अच्छा बदलाव आएगा। व्यापार में आपको लाभ के कई बार नए-नए मौके मिलेंगे। प्रापर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। नई नौकरी ज्वाइन करने से पहले एक बार अच्छी तरह सोच-समझ लें। अपने अस्वस्थ माता-पिता की देखभाल करने के लिए उनके पास जाने की जरुरत पड़ सकती है। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें। लम्बी यात्रा राहुकाल में शुरू न करें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - संतरी है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप गाय को हरी घास खिलाएं, आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। संतान की संगति की ओर आप विशेष ध्यान दें। आप अपने इलाके में जारी किसी काम में खुशी खुशी योगदान देने वाले हैं। किसी चीज के भूल जाने पर आपका साथी आपसे नाराज हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। कारोबारी वर्ग को व्यापार में कुछ आधुनिक पैटर्न जोड़ने से मनचाही बढ़ोतरी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को छोटे-छोटे प्रोजेक्ट पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो इसका नकारात्मक प्रभाव आपके ऊपर पड़ सकता है। कोई ऑफिशियल यात्रा हो सकती है, वह लाभदायक रहेगी। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन कुछ खास करने के लिए बहुत ही अच्छा है। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है। जीवनसाथी के व्यवहार को समझने में असुविधा हो सकती है। प्रेम जीवन के लिए गोल्डन समय है। आर्थिक मामलों में कामयाबी मिलने का दिन है इसलिए इसका पूरा लाभ उठाएं। बिजनेस संबंधी नए काम की प्लानिंग के लिए समय अनुकूल है। अगर आप खरीदारी पर जाएं तो जरूरत से ज्यादा जेब ढीली करने से बचें। बेरोजगार लोगों को जीवन भर के रोजगार का मौका मिल सकता है । आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। खूब पानी पिएं। किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना लाभदायक रहेगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। कभी-कभी आपका विचलित स्वभाव आपके लिए ही परेशानियां उत्पन्न कर देता है, सावधान रहे। यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो इस बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है कि आपका पार्टनर अपना पैसा कैसे खर्च कर रहा है। अपने जीवनसाथी के लिए कुछ प्लान करने में जल्दबाजी ना दिखाएं। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश करने के अवसरों को तलाश कर सकते हैं। व्यापारियों को अपने भरोसे काम करना होगा। रियल एस्टेट से जुड़े हुए लोगों को बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा से जुड़े लोग दिमाग में कन्फ्यूजन की वजह से गलत निर्णय ले सकते हैं, सावधान रहें। सिर दर्द माइग्रेन कैसी दिक्कत रह सकती है। अत्यधिक धूप में जाने से बचें। छोटी यात्राओं से भी धन लाभ की स्थिति बन सकती है। शुभांक - 5 और शुभ रंग सफेद है।

☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए मजबूत रहेगा। मंदिर मे फल दान करें, सभी कार्यों में परिवार का सहयोग मिलता रहेगा। जीवन साथी से नजदीकी का एहसास होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई डर सता सकता है। विपरीत लिंग के लोगों के साथ बातचीत कुछ ज्यादा हो सकती है। अचानक से धन लाभ होने से खुशी होगी। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। आपको व्यवसाय संबंधी अच्छी जानकारियां मिलेंगी। आप करियर के रास्ते बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोग अपना टारगेट पूरा कर लेने से राहत महसूस करेंगे। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज से संबंधित नियमित जांच करवाएं। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, लेकिन वाहन सावधानी से चलाएं। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। किसी से मित्रता करने से पहले उसके व्यवहार को अच्छे से समझ लें आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके व्यवहार को देखकर जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। आपका प्रिय आपको दिल की गहराइयों से प्यार देगा। अपने धन को सम्भाल के रखें। कारोबार में कोई नया अवसर आपको दिखाई देगा। कपड़े का व्यापार करने वालों का दिन शुभ है। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपने पसंदीदा खेल के नए कौशल सीख सकते हैं। ऑफिस में अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। सेहत को लेकर पहले से बीमार हैं तो सावधानी बरतें। यात्रा करते समय कई कठिनाइयां आने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। शुभांक - 5 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। काम के साथ-साथ घर के कार्यों में सहयोग करने से घर का वातावरण उचित बना रहेगा। संबंधों में आ रही छोटी मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज कर दें। प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा। मित्रों का आर्थिक सहयोग मन से निराशा का भाव खत्म करेगा। बिजनेस में तरक्की प्रदान कर सकता है। आप एक नई साझेदारी या एसोसिएशन में प्रवेश कर सकते हैं। अपने काम के प्रति अधिक आश्वस्त रहें। नौकरीपेशा लोग अपने व्यवहार और उदारता की वजह से सम्मान हासिल करेंगे। बदलते मौसम में सेहत को लेकर पूरी सावधानी बरतें। आपको अधिक सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं जानें की सलाह दी जाती है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ मीन राशि :- आज आपके घर किसी शुभ कार्य पर चर्चा हो सकती। किसी बात में अपने आपको सही साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। लोगों की मदद के अवसर मिलते हैं तो न मत करें। आपके प्रेम जीवन में एक रोमांचक नया चरण आने वाला है। वैवाहिक जीवन में आपकी शाम रंगीन हो सकती है। आप सकारात्मक रहें और सही ढंग से धन को प्राप्त करने का प्रयास करें। नए कार्य या व्यापार की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। व्यवसाय कर रहे लोग अपने किसी साथी को साझेदार बना सकते हैं। नौकरी में किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। गायन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। दातों से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है, लेकिन घरेलू नुस्खों के जरिए तकलीफ दूर भी किया जा सकता है। आप जिस देश की यात्रा कर रहे हैं, उस देश की संस्कृति में डूब जाएंगें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - ब्लू है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!