जौनपुर कुश्ती दंगल में सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ असहज घटना, मंच पर युवक की हरकत से मचा हड़कंप

बृज बिहारी दुबे
By -
  रिपोर्ट शिवेंद्र राजन सिंह 

जौनपुर। जिले में आयोजित कुश्ती दंगल कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ असहज करने वाली घटना सामने आई है। मंच पर मौजूद एक युवक ने पहले सांसद के पैर छुए, इसके बाद उनके बिल्कुल पास सटकर बैठ गया और कान में कुछ कहने लगा। अचानक हुई इस हरकत से सांसद प्रिया सरोज असहज नजर आईं।

घटना के दौरान मंच पर कुछ देर के लिए असहज स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की इस हरकत को अनुचित बताते हुए नाराजगी जताई। कार्यक्रम में मौजूद सुरक्षाकर्मियों और आयोजकों की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।

फिलहाल घटना को लेकर आधिकारिक बयान या कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!