बरसठी पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में 8 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*

बृज बिहारी दुबे
By -
 रिपोर्ट शिवेंद्र राजन सिंह 

बरसठी (जौनपुर)।* जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बरसठी जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बरसठी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मईडीह एवं आसपास के क्षेत्रों में शादी-विवाह को लेकर दो पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों द्वारा आपस में कहासुनी और तनाव की स्थिति बनी हुई थी, जिससे शांति भंग होने की प्रबल आशंका उत्पन्न हो गई थी।

पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रथम पक्ष से तीन तथा द्वितीय पक्ष से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी अभियुक्तों को अंतर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत पुलिस हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार यदि समय रहते कार्रवाई न की जाती तो मामला गंभीर रूप ले सकता था। गिरफ्तार सभी 8 अभियुक्तों का चालान कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में किसी भी प्रकार की अराजकता या शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 पारसनाथ यादव, म0का0 अंकिता एवं हो0गा0 अखिलेश कुमार बिंद शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!