मडियाहू में स्व. राजकुमार सिंह की पुण्यतिथि पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

बृज बिहारी दुबे
By -


जौनपुर मड़ियाहूं तहसील के जमालापुर बाजार स्थित राजकुमार सिंह शहीद स्मारक के प्रांगण में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों का विभिन्न रोगों की जांच करने के बाद दवा का वितरण किया गया।

सोमवार को तीन समाजसेवियों स्व. राजकुमार सिंह कैलाश नाथ दुबे बांकेलाल तिवारी की याद में उनकी 30 वीं पुण्यतिथि पर स्व. राजकुमार सिंह के पुत्र डॉक्टर.आलोक सिंह एवं डॉक्टर आनंद सिंह ने स्व. राजकुमार सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दवा वितरण शिविर एव कम्बल का आयोजन किया।

दूरदराज से आए मरीजों का गठिया, शुगर, हॉर्ट,आख ईसीजी का जांच करते हुए निःशुल्क दवा दिया। स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों का निःशुल्क जांच किया गया। 24 जनवरी 1996 मे छात्र नेता स्व. राजकुमार सिंह की समाज सेवा करते हुए उनकी हत्या कर दिया था।

उनके दो डॉक्टर पुत्रों में डॉक्टर आनंद सिंह एवं डॉक्टर. आलोक सिंह अमेरिका से एमबीबीएस एवं एमडी की पढ़ाई करके गांव वापस लौटे और चिकित्सा के माध्यम से लोगों को सेवा करने लगे। दोनों पुत्र अपनी पिता की यादगार ताजा करने के लिए प्रतिवर्ष उनके पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करते हैं और सैकड़ों मरीजों का निशुल्क इलाज कर स्व. पिता के समाज सेवा को आगे बढ़ाने में तत्पर है।

राजकुमार सिंह के बड़े भ्राता शिवराम सिंह भोले ने बताया कि भाई की मौत के बाद हम टूट चुके थे लेकिन हमारे भतीजों ने डॉक्टर बनकर समाज सेवा करने में हमारी बड़ी मदद किया आज हम सैकड़ों लोगों को भतीजे के माध्यम से आए दिन जीवनदान देने का काम कर रहे हैं।

शिविर में डॉक्टर आनंद सिंह, डॉक्टर. आलोक सिंह के अलावा  डॉक्टर आशुतोष सिंह डाक्टर ईफ्फत याशमीन  ने विभिन्न रोगों का इलाज कर मरीजों को दवा दिलाने का काम किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!