दैनिक राशिफल २५ जनवरी २०२६ परम पूज्य डाॅ आचार्य आदर्श भास्कर जी मोबाइल नंबर +91 9454083995

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 25-01-2026 रविवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- माघ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत माघ माह,
तिथि- सप्तमी 23:09:36, 
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 12 माघ गते,
नक्षत्र- रेवती 13:34:44, पश्चात-अश्विनी,
योग- सिद्ध 11:44:40, पश्चात-साध्य,
करण- गर 11:57:23, पश्चात-वणिज,
चंद्र- मीन 13:34:44, पश्चात-मेष राशिगत,
सूर्य- मकर राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:13:55, 
सूर्यास्त- 17:53:11,
दिन काल- 10:39:16, 
रात्री काल- 13:20:20,
चंद्रोदय- 10:54:29,
चंद्रास्त- 24:22:58,
राहू काल- 16:33-17:53, अशुभ,
अभिजित-12:12-12:55, शुभ,
प्रदोष- 17:53-20:36 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
पंचक५- 07:14-13:35 तक अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल खाने से कलंक लगता है। 
    
    !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन खर्चों से भरा हुआ होगा। आपको समझदारी से चीजों के बीच संतुलन बनाना होगा। इसके अलावा आपके मन में कई तरह की उलझनें हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपको सजग रहना होगा। किसी के संग धन के लेन-देन के मामले में आपको बहुत ही सतर्कता के साथ रहना होगा। करियर-कारोबार में आपको अच्छा फायदा होता हुआ दिखाई देगा। वैवाहिक जीवन में अच्छा संतुलन बना कर चलना होगा। आपके मन में संतान के मामले में कुछ चिंताएं हो सकती हैं। सेहत का ध्यान आपको देना होगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ वृष राशि :- आज आपका दिन शुभता और लाभ से भरा हुआ होगा। व्यापार में कमाई के मामलों में वृद्धि हो सकती है, दिन सुखद रहेगा। अचानक लाभ के योग बन रहे हैं जिसे आपको एक साथ कई जगहों से आपको अप्रत्याशित लाभ के अवसर मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। इसके अलावा आपका कहीं से फंसा हुआ धन भी वापस मिल सकता है। नौकरी के लिहाज से दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ और समर्थन अच्छी तरह से मिलेगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। परिवार संग कहीं यात्रा का संयोग भी बन रहा है। ससुराल संग अच्छा तालमेल बना रहेगा, जिससे आपको वहीं से कुछ लाभ होता हुआ भी दिखेगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे आपको धन प्राप्ति के मौके मिलेंगे और अधूरे कार्य पूरे होंगे। जो लोग नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं उनको इसके अच्छे परिणाम मिलेंगे। लेकिन आपको कुछ शत्रु आपके ऊपर हावी और काम बिगड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आपको आर्थिक मामलों में संयम रखना होगा। बेफिजूल के खर्चों से आपको बचना होगा। शाम के समय परिवार के साथ सुखद और अनुकूल समय बिताने का मौका मिल सकता है। लव लाइफ के मामले में आपका भाग्य साथ देगा। आपको मानसिक तनाव से कुछ देर तक गुजरना हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी, ऐसे में आपको अपने खान-पान पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ कर्क राशि :- आप आपका दिन अच्छा नहीं रहेगा। आपको घर और कार्यस्थल दोनों ही जगहों पर मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। नौकरी में आपको अपने सहकर्मियों संग सचेत रहना होगा, नहीं तो आपको वहां से धोखा मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। आप मौज-मस्ती और शौक में ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। शाम के समय परिवार संग कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। सेहत के मामलों में आपको ध्यान देने की जरूरत है। आपको किसी दूसरे के मामले में हस्तक्षेप करने से बचना होगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - श्वेत है। 

☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके अंदर जोश, उत्साह और पराक्रम में वृद्धि होगी। भाग्य का भी साथ मिलने से आपके लिए दिन सफलता से भरा रहेगा। आप अपने विरोधियों और शत्रुओं को पराजित करने में कामयाब होंगे। नई योजना का लाभ आपको मिलेगा। जो लोग किसी तरह के तकनीकी कार्यों से जुड़े हुए हैं उनको कुछ अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई पड़ रहा है। अचानक से धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं जिससे आपको अपनी जरूरत की चीजों को हासिल करने में कामयाबी हासिल होगी। लेकिन दिन की समाप्ति पर आपको किसी तरह के वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। सेहत के मामले में आपको सतर्क रहना होगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सुनहरा है।

☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कई तरह की परेशानियों और उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। आप कुछ नया काम भी शुरू कर सकते हैं जिसमें आपको पूरी तरह से सफलता मिल सकती है। घर पर किसी तरह का आयोजन आदि होने से आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपको जीवन साथी संग प्रेम और सहयोग मिलेगा। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं जो लोग कोई अपना व्यापार चला रहे हैं उनको अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सिरदर्द और कफ से जुड़ी समस्याओं का सामना करना होगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन अच्छे से बीतेगा। आय में इजाफा होगा और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपको अपने खर्चों और भावनाओं को काबू में रखन होगा। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आप किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। सेहत के मामलों में आपको जोखिम लेने से बचना होगा। पिता से साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह वाद-विवाद से बचना होगा। शाम के समय किसी तरह की धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर आपको मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी और मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा। आपको अचानक लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। अच्छी आय की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों को उनके अधिकारियों का अच्छा साथ और समर्थन प्राप्त होगा। बिजनेस में कमाई के मामलों में वृद्धि होगी। पहले किए गए किसी कार्यों में आपको फायदा होता हुआ दिखाई देगा। लव लाइफ के मामलों में आपको अपने साथी संग अच्छा और कीमती समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगाज़ लेकिन आपको अति उत्साह से बचना होगा। वाहन चलाते समय आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। शुभांक - 9 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपको अपनी योजनाओं में बदलाव करने का समय रहेगा, दिन सुखद रहेगा लेकिन आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत होगी। आपकी छवि को कोई नुकसान पहुंचा सकता है। आर्थिक मामलों में दिन खर्चों से भरा हुआ हो सकता है, ऐसे में आपको समझदारी से खरीदारी करना होगा। पारिवारिक जीवन में साथी संग बेहतर तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। सेहत के मामले में आपको बहुत ही सतर्कता बरतनी होगी। क्षात्रों का मन पढ़ने-लिखने में थोड़ा ज्यादा लगेगा, जिसकी वजह से आपका सेलेबस कम्पलीट हो जायेगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन बहुत ही अनुकूल और लाभदायक रहेगा। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ और सहयोग मिलेगा। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल करना होगा। दिन लाभकारी और सुखद रहेगा। वैवाहिक जीवन में साथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा। संतान की तरफ से आपको कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो लोग पार्टनरशिप में काम करना चाह रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपको किसी तरह की अच्छी खबर सुनने के मिल सकती है, जिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। पुरानी समस्याओं से निजात पाने का दिन है। भाग्य का अच्छा साथ और सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नए तरह के अवसर मिल सकते है। आर्थिक मामलों में दिन आपके लिए खर्चों से भरा हुआ हो सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं का आनंद उठाने में आप कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे, वहीं जो लोग नौकरीपेशा में हैं कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आय में जबरदस्त लाभ के योग बन रहे हैं। शुभांक - 4 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप अपनी तेज बुद्धि और कौशल के बल पर किसी कठिन काम को बहुत ही आसानी के साथ सुलझाने में कामयाब होंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आप नई योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने में कामयाब होंगे। मित्रों संग ज्यादा भागदौड़ रहेगी। जो लोग किसी तरह का बिजनेस करते हैं उनको अपने प्रतिद्वंदियों से चुनौती मिल सकती है। आपको वैवाहिक जीवन में धैर्य और संयम के साथ काम करना होगा। प्रेम के मामलों में दिन आपके लिए खुशनुमा साबित होगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हल्का पीला है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!