दैनिक राशिफल १२ जनवरी २०२६ आचार्य पंडित श्री राजकुमार उपाध्याय मोबाइल नंबर +919619957834

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 12-01-2026 सोमवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- माघ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत पौष माह,
तिथि- नवमी 12:42:09, पश्चात-दशमी,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 28 पौष गते,
नक्षत्र- स्वाति 21:04:27,
योग- धृति 18:11:12, 
करण- गर 12:42:09, पश्चात-वणिज, 
चंद्र- तुला राशिगत,
सूर्य- धनु राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन - दक्षिणायन 
सूर्योदय- 07:16:35, 
सूर्यास्त- 17:42:24,
दिन काल- 10:25:49, 
रात्री काल- 13:34:07,
चंद्रास्त- 12:35:04,
चंद्रोदय- 26:33:10*,
राहू काल- 08:35-09:53, अशुभ,
अभिजित-12:09-12:50, शुभ,
प्रदोष- 17:42-20:28 तक,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।
    
    !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपको परिवार का अधिक ध्यान देना होगा। काम में कुछ न कुछ बातें आपको आगे बढ़ने का मौका देने वाली हैं, पर खुद को बातों से उत्साहित पाएंगे यही कुछ आपको आगे बढ़ाने वाला भी होगा। सुबह से ही कुछ नया करने का मूड तो होगा। काम-काज में आपके द्वारा की गई कोशिशें मजबूत होंगी। इसके साथ ही क्रियाशील होकर काम करते हुए आप दूसरों पर छाप छोड़ पाने में सक्षम होंगे। कुछ काम शुरु करने या कोई नई बातें आपको बदलाव से भर सकती हैं। धन की बात की जाए तो आपके लिए कुछ जरूरी खर्च घर परिवार की जरूरतों को पूरा करने में ही लगेंगे। प्रेम संबंधों की अगर बात की जाए तो दिल तो धड़कने वाला है, आपकी देखभाल के लिए भी साथी आगे रहेगा। काम-काज में आपकी मेहनत अधिक रहने से थकान भी अच्छी रह सकती है अगर हो सके तो खुद को कसरत इत्यादि से चुस्त दुरुस्त रखें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - मूंगिया है।

☀️ वृष राशि :- आज के दिन आपको ग्रहों की स्थिति कुछ ज्यादा प्रतिस्पर्धा दे सकती है। परिवार की ओर से कुछ बातों पर सलाह भी मिलेगी इसलिए शांति से उनकी बातों को सुनें। घर पर अपनों के लिए काम में सहयोगी बनें। आप किसी बड़े काम में खुद को झोंक सकते हैं, इस दौरान काम एक साथ अधिक होने पर काफी मामलों में आपको थका भी देंगे। कारोबारियों के लिए दिन कुछ मिला-जुला सा रह सकता है, कोशिशें आपके लिए फायदे का सौदा रहने वाली हैं। आर्थिक पक्ष की स्थिति कुछ मामलों में तो सामान्य है पर फिर भी इस समय पर जेब खर्च पर नियंत्रण रखें। प्यार के रिश्ते की अगर बात करें तो दिल किसी की याद से प्रभावित होने वाला है। मूड पर दूसरों का असर रहेगा। तो अधिक ध्यान देना होगा। सेहत को लेकर दिन मिले जुले असर वाला है, अचानक से कुछ बातें तकलीफ दे सकती हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पन्ना है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन ग्रहों की चाल आपके स्वभाव पर गहरा असर देगी। मन एक साथ कई चीजों को करने के लिए उत्साहित होने वाला है। नए दोस्त बन सकते हैं इसके अलावा बच्चों की ओर से भी लगाव की स्थिति आपके दिल को प्रभावित करने वाली है। आफिस में आपके काम पर कुछ अलग रंगत होगी। आपके कुछ काम अच्छे से हो सकते हैं बस थोड़ा अधिक ध्यान देना होगा, जिससे कोई कानूनी मामले आपको परेशान न कर पाएं। कारोबार को लेकर आप मेहनती होने वाले हैं। पैसों को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत होगी। आपका पैसा उन चीजों में लग सकता है जिन्हें आप न करना चाहें इसके अलावा उधार देना सही नहीं रहेगा। प्रेम संबंधों की अगर बात की जाए तो आप अपने प्यार में कुछ ज्यादा ही संवेदनशील होने वाले हैं। छोटी-छोटी बातें आप को प्रभावित करने वाली हैं। नींद की कमी या बेकार की बातों पर सोच विचार आपको परेशान कर सकता है, कुछ भी जो आपको संतोष दे पाए जरूर अपनाएं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - लाइट ग्रीन है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन ग्रहों की चाल आपको कुछ नए रोमांचक पल देने वाली है। माता-पिता हों या भाई बंधु कोई न कोई आपकी मदद के लिए आगे रहेगा, ऐसे में आप अपने टास्क जो भी हों उन्हें समय पर पूरा कर पाएंगे। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। काम-काज को लेकर चीजें कुछ सामान्य तो रहेंगी पर नई बातें भी शामिल होने वाली हैं। काम की अधिकता के कारण आप कुछ चिड़चिड़ाहट में उलझ सकते हैं पर शांति से काम करना ही आपके लिए पक्ष में होने वाला है। आर्थिक स्थिति को लेकर ये समय आपको कुछ खर्च तो कुछ प्राप्ति दोनों का रंग दे सकता है। प्यार के मामले में दिन उन लोगों के लिए खास रहेगा जो अपने लिए किसी हमसफर की तलाश में होंगे। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें, वैसे तो सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है पर अपनों की स्थिति कुछ चिंता दे सकती है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सिल्वर है।

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन घूमने फिरने के लिए कुछ खास रहेगा, इसके अलावा बच्चों के साथ मिलकर मस्ती का मूड भी रहेगा, पर आप माता पिता के स्नेह और प्रेम को पाएंगे, इसके अलावा उनके साथ कामकाज में शामिल होंगे। काम-काज में आपकी मेहनत को देखा जा सकता है पर ध्यान रखें कि जोखिम के काम में खुद को उलझाएं नहीं अन्यथा दिखावे के चक्कर में कुछ न कुछ मुश्किल भी झेल सकते हैं। बॉस आपके काम को देखेंगे तो अच्छे से काम करें। आर्थिक स्थिति की अगर बात की जाए तो रुका हुआ पैसा मिल सकता है और कोई छोटा सा लाभ भी मिल सकता है। प्रेम संबंध खास होने वाले हैं, एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे, साथ में एक दूसरे के लिए समय भी निकालेंगे। दोस्त के जरिए कोई नया कनेक्शन मिल सकता है। स्वास्थ्य की अगर बात की जाए तो अपने खाने पीने की आदतों को लेकर सजग रहना होगा। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ कन्या राशि :- आज आपके दिन की स्थिति लंबे कामकाज को देने वाली है, इसलिए अगर हो सके तो लिस्ट बना के काम करें जिससे कोई काम छूटे नहीं। आपको अपनों से कुछ मदद भी मिल सकती है। छात्रों के लिए पढ़ाई का समय अच्छा होने वाला है। नौकरी को लेकर कुछ सजग रहें, जिससे कोई भी मुश्किल न आये। एक एक करके हर काम को पूरा करना होगा। कारोबार कर रहे लोग किसी सौदे पर आगे बढ़ सकते हैं पर कागजी काम में लापरवाही न करें। किसी बड़े इन्वेस्टमेंट के लिए दिन ठीक रह सकता है, बस एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लीजिए। प्यार के मामले में जिनके साथ कोई नहीं है वो लोग किसी दिलचस्प इंसान के साथ मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान बना कर रखें, कुछ बातों के चलते आप के स्वभाव में कुछ बदलाव दूसरों के साथ साथ आपको भी परेशान कर सकता है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - जैतून हरा है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपके घर परिवार में किसी न किसी कारण से चहल पहल से भरा हुआ रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ बातें शेयर करना चाहेंगे, इसके अलावा आप अपने लिए कुछ नवीन चीजों को करने का मन भी बना सकते हैं। काम के मामले में दिन भर कुछ न कुछ नयी सूचनाएं मिलेंगी ओर कुछ नए विचार भी आपके दिमाग में आते जाते रहने वाले हैं। किसी न किसी कारण से आप कुछ बदलाव भरी चीजों को करते हुए दूसरों को भी प्रभावित कर सकते हैं। कारोबार के लिए दिन खास रहेगा। पैसों के लिहाज से दिन सामान्य ही रहेगा, किसी नए इन्वेस्टमेंट को लेकर मन बनेगा पर जल्दबाजी न करें। प्यार के सिलसिले में दिन अपने साथी के साथ घूमने फिरने की प्लानिंग को कर पायेंगे। मन की बातों को साथी के सामने रख भी पाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है, भागदौड़ में रखें ख्याल कहीं कोई चोट के चलते परेशानी न हो जाए। शुभांक - 7 और शुभ रंग - लेवेंडर है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप अपने घर के कामों को काफी तेजी से पूरा कर पाएंगे। कुछ बातों के चलते दिन ड्रीमी और मस्ती भरा रह सकता है। परिवार में किसी से दिल की बात शेयर करने का मौका मिलेगा जिससे मन हल्का हो जाएगा। काम को लेकर कुछ अटकाव शुरु में अपना असर दिखाएंगे पर धीरे धीरे बातें सुलझने लगेंगी। आप कुछ नए सौदे कर पाने के लिए लगातार मेहनत करने वाले हैं पर अपने लिए भी समय निकालें जिससे खुद को बहुत अधिक परेशान न करें। व्यापार के लिए नए सौदे आपको कुछ राहत दे सकते हैं। कुछ खरीदारी का मन रहेगा या फिर काम-काज को लेकर पैसों का खर्च होने वाला है। प्रेम संबंधों की शुरुआत तो अच्छी रहेगी, इसके अलावा आप अपने रिश्ते को लेकर काफी संजीदा भी रह सकते हैं। बीपी या शुगर से प्रभावित लोगों को अपना ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। शुभांक - 9 और लाल है।

☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन कुछ काम-काज की अधिकता वाला होने वाला है, ऐसे में दूसरी ओर बच्चों की उधम आपको कुछ परेशान तो करेगी पर इन्हीं चीजों के चलते बहुत ज्यादा बेकार की बातों से बच सकते हैं। काम में कुछ लयबद्धता को आप देख पाएंगे, जिसके चलते जल्द से काम को पूरा कर पाएंगे। कुछ ऎसे लोगों के साथ मुलाकात भी होगी जिनके विचार आपको सफलता की ओर ले जाने में मदद कर सकते हैं। कारोबार में कुछ न कुछ काम के चलते आपकी तारीफ भी हो सकती है। खर्च जरूर होंगे पर वह जरूरत के हिसाब से ही होंगे इसलिए चिंता न करें। किसी रुके हुए पैसे की प्राप्ति कुछ सुखद लग सकती है। प्यार के मामले में दिन भावनाएं काफी ज्यादा रहने वाली हैं। अपने साथी के साथ अच्छा रिश्ता बनाने के लिए अधिक कोशिश करनी होगी। हेल्थ में पानी की कमी या हल्की कमजोरी महसूस हो सकती है इसलिए इस तरफ ध्यान दें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नेवी ब्लू है।

☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन जिम्मेदारी वाला हो सकता है। घर पर बड़ों की ओर से कुछ न कुछ काम भी मिल सकते हैं जिन्हें पूरा करना आपको थकाने वाला भी हो सकता है। मित्रों के साथ शाम के समय मस्ती का कुछ मौका निकाल सकते हैं। जो भी काम मिलने वाला है उसे किसी की मदद से आप काफी अच्छे से पूरा कर पाएंगे। टीम आपसे उम्मीद लगाए बैठेगी और आप उनको निराश नहीं करेंगे। अधिकारियों की बात सुनेंगे और आपके आइडिया पर दूसरों को भरोसा भी होगा। बिजनेस करने वालों को एक अच्छा सुझाव या ऑफर मिल सकता है। कुछ पैसा आपकी जरूरतों पर लग सकता है तो कुछ किसी आवश्यक वस्तु की खरीदारी पर लगने वाला है। आपको अपने प्यार भरे रिश्ते में समय की कमी परेशान कर सकती है, इसलिए इस ओर ज्यादा ध्यान देना होगा। सेहत की अगर बात की जाए तो कुछ कसरत करना और सही भोजन लेना ताजगी से भर देगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप मस्ती में तो होंगे पर साथ ही कुछ न कुछ ऐसी बातें भी करेंगे जिसे जोखिम भरा भी कहा जा सकता है। लाइफ को बैलेंस करने का है और साथ में इस दौरान आपको काफी कुछ काम भी करने होंगे जिसके चलते खुद के लिए कम समय निकाल पाएंगे। नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो दिन आपको कुछ अच्छे मौके दे सकता है। किसी की सिफारिश भी काम आ सकती है। अगर कोई सौदा कारोबार में होने वाला है तो कागजाती कार्यवाही अच्छे से देखभाल करके ही करें। किसी से पैसे उधार लेने या देने से बचें। आपको धन से संबंधी गड़बड़ी का शिकार भी होना पड़ सकता है। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिससे आप बहुत कुछ नया और अलग जान सकते हैं यही बातें आपके दिल को भाने वाली भी होंगी। सेहत की दृष्टि से आप खुद को ज्यादा शक्तिशाली अनुभव न कर पाएं। काम की अधिकता थकान देने वाली है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - इलैक्ट्रिक ब्लू है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपको चीजों को लेकर कुछ न कुछ स्थिरता बनाने की कोशिश काम आ सकती है। आपके अपने भी आपकी हिम्मत को समझेंगे। घर पर भाई बहनों की कुछ मुश्किलों को दूर करने में भी आप कोशिशें करने वाले हैं। घर पर कोई मांगलिक कार्य भी हो सकते हैं। नौकरी की अगर बात की जाए तो कुछ नई चीजें मिल सकती हैं। वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से कुछ काम आपको अवसर के रूप में मिल सकते हैं। वैसे एक बात अच्छी रहेगी कि आपके पास सभी कामों को संभालने की पावर होगी। आपको खर्चों पर थोड़ा ध्यान रखना होगा। बच्चों की ओर से मांग भी बढ़ने वाली है, कहीं न कहीं कुछ जेब पर दबाव भी होगा। लव लाइफ में थोड़ी सी हलचल हो सकती है, किसी तीसरे की बातों पर न जाएं और चीजों को अपनी ओर से सुलझाएं। थोड़ा आराम करने से आप कुछ अच्छा महसूस कर पाएंगे। आपको घर परिवार का भी विशेष ख्याल रखना होगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - वॉयलेट है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!