दैनिक राशिफल १५ जनवरी २०२६ आचार्य पंडित श्री राजकुमार उपाध्याय मोबाइल नंबर +919619957834

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 15-01-2026 गुरुवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- माघ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत पौष माह,
तिथि- द्वादशी 20:15:54, 
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 02 माघ गते,
नक्षत्र- ज्येष्ठा 29:46:44*,
योग- वृद्धि 20:36:58, 
करण- तैतुल 20:15:53,
चंद्र- वृश्चिक,
सूर्य- मकर राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:16:22, 
सूर्यास्त- 17:44:51,
दिन काल- 10:28:28, 
रात्री काल- 13:31:23,
चंद्रास्त- 14:34:20,
चंद्रोदय- 29:20:30*,
राहू काल- 13:49-15:08, अशुभ,
अभिजित-12:10-12:52, शुभ,
प्रदोष- 17:45-20:29 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज द्वादशी तिथि के दिन पोई (पूतिका) का साग खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में रोग होता है।
    
    !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपके घर के कामों को बढ़ाने की खास स्थिति को देने वाला हो सकता है। घर के कामों में अपने लिए समय निकालना आसान नहीं होगा। आपके लिए अगर आप खुद को थका हुआ महसूस करें, तो थोड़ा आराम लेना बेहतर होगा। कारोबार में आपके प्रयासों की कुछ आलोचना हो सकती है पर चीजें आपके लिए जब पक्ष में होंगी तो लोग पुरानी बातों को नहीं दोहराएंगे। अपने विचारों और दृष्टिकोण को स्पष्ट रूप से साझा करें ताकि दूसरों को आपकी क्षमता का सही आकलन हो सके। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ी समझदारी और सावधानी बरतने की जरूरत है। कुछ न कुछ खरीदारी बनी रहने वाली है। प्रेम जीवन में कुछ भ्रम हो सकता है इसलिए दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान देने से बचें। भरोसा ही रिश्ते को आगे ले जाने में सहयोगी होगा। सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है, खुद को ज्यादा भागदौड़ से बचाएं। अगर हो सके तो खुद के लिए हेल्दी फूड अपनाएं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ वृष राशि :- आज आपका दिन बदलावों को दे सकता है, घर के रखरखाव को लेकर कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। आपको कुछ ऐसे अवसर मिल सकते हैं, जो आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। आपकी मेहनत अधिक रहने वाली है, लेकिन अपने स्वभाव में कठोर होने से बचना होगा। किसी नए काम को शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। आर्थिक स्थिति में स्थिरता रहेगी, पैसों का ध्यान रखें और किसी नए निवेश से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। प्रेम जीवन में थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है, इसलिए रिश्ते में बातचीत की कमी हो सकती है ऐसे में खुद को स्थिति के अनुसार ढालते हुए काम करें। सेहत में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है कोई गंभीर समस्या नहीं होगी। शुभांक - 5 और शुभ रंग - श्याम है।

☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आप अपनी स्थिति को बेहतर बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित होंगे। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। काम में किसी नई जिम्मेदारी को लेकर खुद को और अधिक सक्षम महसूस करेंगे। अगर आप किसी विशेष प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिल सकती है। आर्थिक मामले में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है, बड़े खर्चों से बचें और बजट में रहने की कोशिश करें। प्रेम जीवन में अच्छा समय होगा। आप और आपके साथी के बीच रिश्तों को और मजबूत बनाने के अवसर मिल सकते हैं। सेहत में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी पर छोटे बच्चों को लेकर कुछ चिंता रह सकती है, मौसम के असर से खुद को बचा के रखें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए नई-नई बातों से रूबरू होने का हो सकता है और कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं। आप इसे अच्छे से संभाल सकते हैं, आपको कुछ पुराने मुद्दों से जूझना पड़ सकता है इसलिए खुद को इसके लिए तैयार रखें। अधिकारियों की ओर से कुछ दूसरे काम मिल सकते हैं इसलिए काम शुरू करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करना जरूरी है। आपके लिए यह दिन काम में सुधार और सफलता पाने के अवसर प्रदान करेगा। आर्थिक स्थिति में स्थिरता के लिए जरूरी है कि उन चीजों की खरीदारी से बचें, जिनके चलते आपकी जेब पर दबाव बढ़ सकता है। लव के रिश्ते आसानी से दूसरों की बातों के चलते प्रभावित हो सकते हैं। सेहत पर मिला-जुला असर दिखाई देगा, ज्यादा परिश्रम के कामों में सावधानी बरतें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन काम में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने वाला रहेगा। कुछ नई बातों से जुड़ने का समय रहेगा। आप किसी न किसी चीज को लेकर क्रिएटिव रहेंगे। नए विचारों को लागू करने में आगे होंगे, परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर आप कड़ी मेहनत करने में आगे रहें और अपने काम पर फोकस बना कर रखें। कुछ जरूरी मामलों में अपने सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। योजनाओं को लागू करने के लिए यह एक अच्छा समय है। धन के मामले में स्थिरता रह सकती है, किसी वरिष्ठ व्यक्ति की ओर से पैसों की मदद मिल सकती है। प्रेम जीवन में एक नई शुरुआत हो सकती है, इसलिए खुद को विचारों में लटकाने से अच्छा है आगे बढ़ना सीखें। खान पान में कुछ लापरवाह दिखाई दे सकते हैं, जिसके कारण गले और पेट के रोग असर डाल सकते हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आप काफी मेहनती रहने वाले हैं, और साथ ही कुछ न कुछ चीजें आपको खासा प्रभावित कर सकती हैं। दिन की कुछ वाइब आपको सभी की मदद के लिए आगे रखने वाली है। भाई बंधुओं के साथ आप की कोई न कोई बात बनी रहने वाली है। काम के लिये आपकी प्रतिष्ठा काफी अच्छी रहेगी, अपने काम के साथ-साथ सहकर्मियों की मदद के लिए भी आगे रहने वाले हैं। कुछ बातों का प्रेशर तो रहेगा पर आपका संयम काम आएगा। सहयोगियों के साथ ताल-मेल बना कर चलें, छोटी यात्रा या मीटिंग हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, पर अनावश्यक खर्चों से बचें। बजट बनाकर चलना लाभकारी होगा। पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे, अगर आप ईमानदारी से बात करेंगे। सिंगल लोगों के लिए नया प्रेम संबंध शुरू होने के योग हैं। तनाव की संभावना है। ध्यान, प्राणायाम और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहेंगे। शुभांक - 7 और शुभ रंग - फिरोजी है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन की स्थिति आपको कुछ स्वतंत्रता की कमी दे सकती है। घर पर माहौल थोड़ा अस्त व्यस्त सा फील हो सकता है। फैमली के लोगों के लिए थोड़ा अधिक समय निकालना पड़ेगा। माता पिता की ओर से काम अधिक मिलने वाले हैं। काम को लेकर ऑफिस में कुछ बातें लंबी होने वाली हैं, एक के बाद एक मीटिंग आपको व्यस्त रखेगी। आप अपनी काबिलियत से उसे पूरा करने में कुछ सफल भी रहेंगे। बदलाव से घबराएं नहीं ये आपके लिए नई राहें खोलेंगे। टीम के साथ तालमेल बेहतर बनाएं। पैसों के मामले में थोड़ी सावधानी जरूरी है, तभी अचानक आने वाले खर्चों को आप संभाल पाएंगे। प्यार के मामलों में थोड़ी नरमी बरतनी होगी, साथी के साथ रिश्ते को मजबूत करने के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर मानसिक तनाव बढ़ सकता है। ध्यान और मेडिटेशन से राहत मिलेगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन चंद्रमा का गोचर आपको ही खास प्रभावित करेगा, वैसे कुछ मामलों में दिन आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को चमकाने का काम तो करेगा। फैमली के बीच माहौल कुछ खुशनुमा रह सकता है। काम-काज में आपको कहीं न कहीं अपनी काबिलियत दिखाने का अवसर भी मिल पाएगा। कुछ प्रोजेक्ट्स में आपको हिस्सा मिल सकता है। आपकी मेहनत की प्रशंसा होगी साथ ही लीडरशिप भी अच्छी रहने वाली है। आर्थिक मामलों में दिन मिले जुले असर दिखा सकता है, कुछ इन्वेस्टमेंट आप अपने लिए करने वाले हैं। प्रेम संबंधों के मामले में आप शायद ज्यादा ही इमोशनल दिखाई देंगे पर आपका साथी आपके लिए कुछ रूखे स्वभाव में हो सकता है। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा बस थोड़ी शारीरिक मेहनत से थकान महसूस हो सकती है। हल्का व्यायाम और सही खान पान से दिन स्थिति संभली रहेगी। शुभांक - 9 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन शाम के समय कुछ अच्छा रहेगा। किसी पूजा या आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा, कुछ मामलों के चलते घर में कुछ तनाव भी बन सकता है जिसमें आपकी बातें खर्चें मुश्किलों को भी बढ़ा सकती हैं। काम के दबाव में वृद्धि होने का समय बना हुआ है टाइम मैनेजमेंट की जरुरत बहुत अधिक रहने वाली है नहीं तो थकान बढ़ेगी। नया काम अगर मिल रहा है तो आराम से उसे स्वीकारें विवाद में न उलझें। पैसों के मामलों में सतर्कता जरूरी है अनावश्यक खर्चों से बचें और बजट पर कड़ा ध्यान दें हो सके तो फैसलों को टालना बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ मतभेद हो सकते हैं, बातचीत से समाधान कम ही निकल पायेगा। जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। आराम और पोषण पर ध्यान दें। योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपके फैमली लाइफ में बच्चों की ओर से कुछ लड़ाई शुरू हो सकती है, जिसे संभालने के लिए नाक में दम की स्थिति बन सकती है। अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें खासकर बुजुर्गों के साथ। काम के लिए बिजनेस करने वाले मुनाफे के अधिकारी होंगे। मेहनत अच्छी होने से नेतृत्व के गुण उभरेंगे, जिससे ऑफिस में आपकी स्थिति और मजबूत होगी। नए काम के लिए लोगों के साथ मुलाकात के साथ ही थोड़ी व्यस्तता भी बढ़ सकती है। खर्चों में संयम जरूरी है, कुछ ऐसे खर्च रहेंगे जो किसी वस्तु की खरीदारी के लिए जेब पर दबाव बना सकते हैं। दिलों के मामले में पुराने संबंधों में फिर से दिलचस्पी जाग सकती है। दिन रिश्ता कुछ खास होने वाला है। घर के किसी सदस्य की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। शाम के समय चहलकदमी के लिए कुछ समय निकालें जो लाभ देगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - वॉयलेट है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपकी स्थिति कुछ खींचतान से भरी होने वाली है, वैसे तो घर पर अपने भाई बहनों के बीच सहयोग की कुछ बातें भी दिखाई देने वाली हैं। बड़ों की सलाह मिलेगी जो आपके लिए मददगार साबित होगी। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी पर टाइम को लेकर कोई न कोई उलझन रहेगी। अपने कामों को करना मुश्किल भी लग सकता है, पर आप आखिर में अपने लिए रास्ता निकाल ही लेंगे। कोई भी शुरुआत करने का समय भी खास है, पर जो काम करें उसको कागजातों पर भी पूरा कर लें। आर्थिक मुद्दों को लेकर बातचीत में सावधानी बरतें। कुछ पैसों के लेन-देने में कमी या गड़बड़ी की आशंका भी रह सकती है। पार्टनर के साथ रोमांटिक पल गुजारने का मौका मिलेगा। जो सिंगल हैं, उनके लिए किसी खास से मुलाकात संभव है। भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें। जो लोग त्वचा या रक्त विकारों से परेशान हैं उन्हें अधिक ध्यान देना चाहिए दिक्कत बढ़ सकती है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - पीच है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन आपका परिवार के सदस्यों के साथ मेल-जोल बनाए रखने का मौका देगा। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कोई नया उत्सव या पारिवारिक आयोजन हो सकता है, जिससे खुशी का माहौल बनेगा। बच्चों के साथ खेल-कूद या उनकी पढ़ाई-लिखाई में ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। कारोबारियों के लिए दिन शाम के समय कुछ तेजी का दौर रहेगा, बस कुछ सामान की गुणवत्ता को लेकर भी बातें होती रहेंगी इसलिए इन बातों पर ध्यान दें। काम में छोटे कर्मचारियों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। शेयर मार्केट में या कोई महंगी वस्तु पर धन लगाने का मौका मिलेगा, बड़ों के लिए कुछ खर्चे करने वाले हैं। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने के लिए निकल सकते हैं, आप किसी की ओर से प्यार के संकेत भी प्राप्त कर सकते हैं। सेहत पर मौसम की मार रहेगी, जिसके कारण शरीर पर इसका असर भी पड़ सकता है। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सफेद है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!