दैनिक राशिफल १४ जनवरी २०२६ आचार्य पंडित श्री राजकुमार उपाध्याय मोबाइल नंबर +919619957834

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 14-01-2026 बुधवार 


शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- माघ (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत पौष माह,
तिथि- एकादशी 17:52:10, पश्चात-द्वादशी,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 01 माघ गते,
नक्षत्र- अनुराधा 27:02:50*,
योग- गण्ड 19:54:42, 
करण- बालव 17:52:11, पश्चात-कौलव, 
चंद्र- वृश्चिक,
सूर्य- धनु राशि 15:05:50, पश्चात-मकर राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन - उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:16:28, 
सूर्यास्त- 17:44:01,
दिन काल- 10:27:33, 
रात्री काल- 13:32:20,
चंद्रास्त- 13:49:16,
चंद्रोदय- 28:25:48*,
राहू काल- 12:30-13:49, अशुभ,
अभिजित-12:09-12:51, अशुभ,
प्रदोष- 17:44-20:29 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज एकादशी तिथि के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिये। चावल, साबूदाना खाना निषिद्ध है। इससे शरीर और धन का नाश होता है।
    
    !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपको अपने काम के साथ साथ अपने आप पर भी ध्यान देना होगा। इस दौरान चंद्रमा का गोचर अष्टम प्रभाव देने वाला है ऐसे में कुछ उदासी या बेचैनी का असर दिखाई देगा। नौकरी की अगर बात की जाए तो किसी खास बात को लेकर आपको जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी न किसी कारण से कुछ गड़बड़ी भी अपना असर डाल सकती है, जितना हो सके सावधानी से काम करें कुछ समझ न आए तो उसके बारे में किसी से सलाह भी लेना उचित होगा। पैसों के नुकसान की संभावना बन सकती है, इसलिए किसी भी तरह के लेन-देन में सावधानी रखें। प्यार के मामले में पुरानी यादें दिल पर असर डाल सकती हैं, इसलिए किसी पर पूरा भरोसा भी करना मुश्किल होने वाला है। सेहत पर असर रहेगा किसी न किसी कारण से स्वास्थ्य परेशान कर सकता है जोखिम के कामों से भी अपने को बचा के रखें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ वृष राशि :- आज के दिन घर पर मिले जुले असर से आप प्रभावित होंगे। बड़ों की कुछ डांट बच्चों को मिलने वाली है, इसके अलावा घर पर काम में लापरवाही होने से भाई बहनों की ओर से भी कुछ न कुछ लड़ाई की आशंका भी असर डाल सकती है। काम-काज को लेकर अपना टाइम टेबल सही से बना कर चलें, आप चाहेंगे जल्द से कामों को पूरा कर लेना लेकिन इस दौरान आपको किसी न किसी कारण से रुकना या अटकाव भी प्रभावित करने वाला है। काम में साझेदारी को लेकर शुरुआत का मन बना सकते हैं। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। कोई नया काम शुरू करने से पहले थोड़ा देख परख लेना ही उचित होगा। प्रेम संबंधों को लेकर आप किसी के साथ संपर्क में अचानक से जुड़ सकते हैं। इस दौरान वैवाहिक जीवन में अच्छे पल भी रहेंगे। घर पर दूसरों की सेहत की चिंता आपको कुछ परेशान कर सकती है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन कुछ खास होने वाला है। आपके जीवन में सफलता कदम रखने वाली है, बस इस दौरान सभी के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करें, जिससे किसी के दिल में आपके लिए द्वेष न बढ़ पाए। दोस्तों के साथ घूमने फिरने का प्लान बन सकते हैं, पर ख्याल रखें कोई चोट न लगने पाए। काम के लिहाज से इस दौरान बाहरी लोगों का दबाव काम को बढ़ाने वाला हो सकता है। कारोबार में अपने परिवार का साथ आपको मुश्किलों से निकालने वाला होगा। शाम का समय मुनाफे को देने के साथ आपको मार्केट में भी आगे रखेगा। आर्थिक मामले के लिए दिन आपको कुछ बेहतर न दे पाए बल्कि खर्चों का बोझ कुछ ज्यादा रह सकता है। त्यौहार के साथ-साथ प्रेम संबंध भी संवरने वाले हैं, किसी के साथ मुलाकात आपके रिश्ते की शुरुआत को भी बताने वाली हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें, वरना कोई दुर्घटना या किसी दूसरे की लापरवाही से आपको मुश्किल हो सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए काम के साथ साथ कुछ न कुछ चीजें आपकी व्यस्तता को बढ़ाने वाली होंगी। घर पर कुछ मस्ती के चलते खाने पीने को लेकर बाहर से मंगाने या घर पर ही कुछ नया बनाने का मन रहेगा। बच्चों के साथ अच्छे पलों को बिता पाएंगे। काम-काज के मामले में कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन काफी बेहतर रह सकता है, जो साथी आपसे दूरी बनाए हुए थे वे अब आपके पास आने के लिए बेचैन होंगे। काम काज में कुछ नयी चीजों को सीखने और मस्ती के मौके भी मिलेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली है, पर बच्चे पैसों की मांग करने में आगे होंगे जिससे खर्च भी ज्यादा होगा। प्रेम संबंधों की अगर बात की जाए तो किसी के आने से दिल अचानक ही खुशी से झूम सकता है। स्वास्थ्य की स्थिति आपके लिए खास होगी, बस बच्चों की ओर थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी कहीं चोट इत्यादि न लग पाए। शुभांक - 3 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन खास होगा। काम की अधिकता तो होगी पर आपके राशि स्वामी की स्थिति में जो बदलाव होने वाला है उसके चलते आप कई चीजों को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। आपका स्वभाव और किस्मत भी बदलने वाली है। काम के मामले में आपके लिए दिन खास होंगे, लोगों के साथ कदम से कदम बढ़ाने के खास अवसर मिलेंगे। आपके पद की प्राप्ति का संकेत भी किसी की ओर से मिलेगा जो आपको राहत देगा। कारोबार में अच्छे से विस्तार का समय है। प्यार के मामले में दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने जीवन साथी के साथ घूमने या किसी पूजा पाठ में शामिल होने वाले हैं। दिन प्रेम से भरपूर रहेगा। आर्थिक स्थिति की अगर बात की जाए तो कुछ न कुछ लाभ होगा। बड़ों या पिता की ओर से कुछ फायदा मिलेगा। आपको समय पर आराम करना चाहिए और हाई बीपी के मरीजों को अपनी सेहत पर अधिक ध्यान देना चाहिये। शुभांक - 7 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन काफी बातों में भाग दौड़ की स्थिति देने वाला होगा। दिन व्यस्तताओं भरा रह सकता है, छोटे छोटे कामों में उलझने से बचें। अगर हो सके तो घर पर भाई बहनों से मदद मांग कर अपने कामों को करने में सफल हो सकते हैं। काम को लेकर लापरवाही परेशान कर सकती है, इसलिए आपको एकाग्रता को बनाते हुए अपने कामों को सिलसिलेवार तरीके से पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। आप कुछ ज्यादा ही जोश के चलते पैसों का खर्च अधिक करने वाले हैं। प्रेम जीवन में गलतफहमी की स्थिति बन सकती है, इसलिए बेकार की बातों को छोड़ना ही जरूरी है। अगर हो सके तो शांति से रिश्तों को बेहतर बनाने का प्रयास करें। सेहत में कमजोरी या थकावट महसूस हो सकती है। वाहन इत्यादि का भी उपयोग ध्यान से करना होगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है। 

☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन कुछ बेहतर होने वाला है, आपको किस्मत का साथ मिलेगा। अपने भाई बहनों के साथ रिश्ते और भी मजबूत होंगे। कुछ काम अचानक से बनेंगे। मित्रों के साथ मिलने और बातों से दिल खुश होगा। नौकरी के साथ साथ आपके कारोबार में आपके लिए आगे बढ़ने के अच्छे मौके होंगे। जो लोग घर से काम कर रहे हैं उन्हें भी कुछ मुनाफा मिल सकता है। किसी नए कारोबार की शुरुआत का मन भी होगा, जिस पर विचार होने वाला है। पैसों को लेकर परेशान न हों, आपका साथी भी आपको मदद देने वाला होगा। प्रेम संबंधों को लेकर अगर हो सके तो अपने पुराने रिश्तों को फिर से शुरू करने का मौका मिल सकता है। सेहत ठीक रहे इसके लिए हो सके तो खुद को बेकार की बातों से दूर रखें, मौसम के अनुसार पहने कपड़े जिससे सुरक्षित रहेंगे। शुभांक - 5 और शुभ रंग - आकाशी है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ न कुछ खास होगा। अंदर से आप खुद को मजबूत महसूस करेंगे। घर पर कुछ साफ सफाई का जिम्मा आपको मिल सकती है। व्यर्थ के विवाद में न उलझें, अन्यथा मुश्किलें आपके सामने होंगी। काम-काज के सिलसिले में दिन आपको अच्छे संपर्क दिलाने वाला हो सकता है, पर अपने काम को दूसरों के साथ जोड़ सकते हैं और कुछ जोखिम लेते हुए अपने लिए भविष्य का निर्माण भी करने वाले हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने का संकेत दिखाई दे सकते हैं। कोई आपको कुछ उपहार भी दे सकता है। किसी से अपने दिल की बात कहने का मन बन सकता है, पर ख्याल रखें कि जो बात कहें वो अकेले में ही कहें। कुछ पुराने रिश्ते फिर से मजबूत हो सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में स्थिति आपके लिए बेहतर ही रहने वाली है, आप अपनी सेहत को लेकर लापरवाही से बचें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - क्रीम है।

☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन कुछ स्पेशल रहेगा, क्योंकि घर पर किसी के आने की सूचना मिल सकती है। कुछ मस्ती भरे मौके के साथ मेहमानों से मेलजोल होने का दिन भी है। कारोबार को लेकर दिन कुछ मामलों में काफी विशेष रहेगा। बिजनेस में विस्तार के योग बन रहे हैं। अपने पुराने कामों को भी पूरा कर लेंगे, साथ में आप अपने साथियों के साथ मिलकर कुछ मस्ती के मूड में भी रहने वाले हैं। धन से जुड़े मामलों में भाग्य साथ देने वाला हो सकता है, कुछ आमदनी बढ़ने के संकेत भी मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर दिन आपसी बातचीत में कमी न आने दें, अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। सेहत बढ़िया रह सकती है, आप खुद को राहत में देख पाएंगे। भोजन में नियंत्रण रखें, ज्यादा खाना पीना पेट की गड़बड़ी देने वाला होगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पीला है। 

☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन खास होगा, क्योंकि आपकी राशि पर ही सूर्य आने वाला है। आपका दिन बेहतर दिखाई देता है। आप अपने कुछ काम दूसरों से भी करवाने में सक्षम होंगे। घर पर पूजा पाठ या धार्मिक कामों में शामिल होने का समय मिलेगा। काम के लिहाज से जितना खुद को मानसिक रूप से शांत और स्थिर रख पाएंगे उतना ही आप खुद के साथ साथ काम को भी अच्छे से देख पाएंगे। काम को लेकर नए लोगों से मिलने और यात्रा के मौके भी मिलने वाले हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर दिन आपके लिए कुछ बेहतर होगा और कुछ न कुछ बातें आपको लाभ देने वाली होंगी। प्रेम संबंधों के मामले में आप किसी के साथ अपने रिश्ते की शुरुआत का कुछ संकेत भी देख सकते हैं। जीवन साथी के साथ आप समय बिता पाएंगे। शरीर के साथ साथ मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत होगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ कुम्भ राशि :- आज आपका दिन शुभ और अनुकूल रहेगा। दोस्तों के साथ लंबी यात्रा का योग बनेगा। दिन कुछ अनुकूलता के साथ ही अपने रिश्तों से भी आपको बेहतर वाइब्स मिलने वाली है। बड़ों के साथ आपका दिन अच्छा बीते इसकी उम्मीद बनी हुई है। करियर में नयापन लाने के लिए कुछ बातें आपको अलग करने के लिए उत्साहित करेंगे। जो लोग रिसर्च में हैं वो काम को सफल बनाने में अपना बहुत अच्छा योगदान देने में सक्षम भी होंगे। काम के लिए किसी के साथ मुलाकात बेहतर रहने वाली है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी और किसी की ओर से आर्थिक मदद मिल पाने से मन प्रसन्न होगा। प्रेम संबंधों के लिए अपने पार्टनर को लेकर आप कुछ ज्यादा ही आकर्षित रहने वाले हैं। सेहत में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी बस आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें तो स्थिति बहुत बेहतर होगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन विशेष प्रभावों वाला होने वाला है। दोस्तों के साथ मुलाकात और मस्ती का दिन आपको खुशी देने वाला है। आपके घर परिवार की देखरेख में निकल सकता है। घर पर पूजा से जुड़े काम आपके लिए शुभ होंगे। नौकरी की अगर बात की जाए तो दिन आपको नई संभावनाओं को देने वाला है। काम के स्थान पर कुछ गेम या कोई पार्टी का आयोजन भी होने का दिन बन रहा है। अपने पुराने संपर्क आपसे जुड़ेंगे जो लाभदायक होंगे। आर्थिक स्थिति के मामले में खर्च होंगे तो कुछ दान इत्यादि में भी आपका धन लग सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन उगते सूर्य के साथ दिलों का अंधकार भी दूर होने लगेगा। सेहत ठीक रहने वाली है, बस घर पर कामकाज की अधिकता के चलते पैसों या हाथों में दर्द की शिकायत हो सकती है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - लाल है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!