ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) *श्री भागीरथ पब्लिक स्कूल में गूंजा देशभक्ति का जयकारा, 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया*

बृज बिहारी दुबे
By -
  रिपोर्ट - भोला ठाकुर 
 

श्री भागीरथ पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में 77वाँ गणतंत्र दिवस पूरे जोश और गौरव के साथ मनाया गया 26 जनवरी श्री भागीरथ पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में 77वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, देशभक्ति और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे की शान और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. मोनिका यादव द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ किया गया। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, नृत्य, ओजपूर्ण कविताएँ एवं संदेशात्मक लघु नाटिकाएँ आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रस्तुतियों में संविधान की महत्ता, स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान तथा राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश दिया गया।
अपने संबोधन में डॉ. मोनिका यादव ने कहा कि
“गणतंत्र दिवस हमारे संविधान की शक्ति और लोकतंत्र की आत्मा का उत्सव है। विद्यालय का उद्देश्य ऐसे नागरिकों का निर्माण करना है जो ज्ञान, संस्कार और राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण हों।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!