ग्रेटर नोएडा (कासना)। चिराग़दीप पब्लिक स्कूल, कासना में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसे विद्यालय की प्रिंसिपल पलक चौहान ने संपन्न कराया। राष्ट्रगान के साथ पूरे परिसर में देशप्रेम की भावना देखने को मिली।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर आकर्षक नृत्य, समूह गायन एवं रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की संस्कृति और एकता का संदेश दिया। नाच-गाने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
प्रिंसिपल पलक चौहान ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि यह दिन हमें संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के साथ-साथ हमारे कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, ईमानदारी और देशसेवा के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम के संदेश और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं के साथ किया गया। आयोजन सफल और यादगार रहा।
