शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- पौष (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत मार्गशीर्ष माह,
तिथि- अमावस्या 07:12:07, पश्चात-प्रथम,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 05 पौष गते,
नक्षत्र- मूल 25:20:37*,
योग- गण्ड 16:16:0ईं, पश्चात-वृद्धि,
करण- नाग 07:12:07,
चंद्र- धनु राशिगत,
सूर्य- धनु राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 07:10:33,
सूर्यास्त- 17:27:03,
दिन काल- 10:16:30,
रात्री काल- 13:44:00,
चंद्रास्त- 17:32:31,
चंद्रोदय- 31:31:39*,
राहू काल- 11:01-12:18, अशुभ,
अभिजित-11:58-12:39, शुभ,
प्रदोष- 17:27-20:14 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज अमावस्या तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना वर्जित है। स्त्री-सहवास निषिद्ध है। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है। प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाने से पुत्र की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। नई नौकरी की शुरुआत कर सकते हैं। मित्रों से लाभ मिल सकता है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। परिवारजनों के साथ किसी समारोह में जाने की संभावना बन रही है। खरीददारी में अधिक खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र मे सफलता मिलेगी। परिवार के साथ भी सामंजस्य अच्छा बना रहेगा। मित्रों से समानता की संभावना बनी हुई है। मानसिक तनाव बना रहेगा, परन्तु मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ वृषभ राशि :- आज आपका दिन शुभ रहेगा। बिजनेस में आर्थिक लाभ होगा। लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। दोस्तों के पीछे धन आपका अधिक खर्च हो सकता है। खुद पर विश्वास रखना बेहद जरूरी है। पालतू जानवरों के साथ कहीं बाहर घूमने का योग बन सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। मन में नकारात्मक विचार न आयें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बनाए रखना आवश्यक है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कारोबारी काम में बाधा उभरने से मानसिक अशांति बनी रहेगी। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। सुविधा और समन्वय बना रहने से काम-काज में प्रगति बन जाएगी। आर्थिक हित के काम को साधने में मदद मिल जाएगी। मांगलिक कार्योंक्रमों का आयोजन होगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में आर्थिक लाभ होना बंद हो गए हैं। मन में नया विचार आएगा। किसी भी अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। परिवार में सामंजस्य बना रहे। रोजमर्रा के खर्च बढ़ने से चिंता से असहमति और शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा। किसी भी प्रकार से धन की प्राप्ति हो सकती है। दोस्तों में मेहनत की अधिकता बनी रहेगी। कुछ नए लोगों से संबंध बनेंगे। स्वभाव पर नियंत्रण रखें। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य लाभ में समय और धन व्यय होगा। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने के प्रयास होंगे। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। शुभांक - 7 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ कर्क राशि:- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी भी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अत्यधिक खर्च से तनाव की स्थिति बनी रहेगी। सामान में कमी आएगी। अधिकतर समय गरीब और कम सुविधा वाले बच्चों को शिक्षा में आनंद मिलता है। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में हौसला चाहते हैं। वृद्ध और परिवार के बीच संतुलन बना रहेगा। परिवार से सहयोग देखने को मिलेगा। पर-प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभांक - 4 - और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन शुभ रहेगा। धन लाभ के योग और भाग्य प्रबल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। कार्य में सफलता मिलेगी। लोगों को नौकरी मिल सकती है। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों की ओर से भी लाभ मिलेगा। परिवारजनों और दोस्तों के साथ आनंद मनाएंगे। अपनी पसंद का कार्यक्रम महंगा रहेगा। जो छात्र सरकारी समुदाय की तैयारी कर रहे हैं, वे सफल होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्रा पर जाने से बचें। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी व संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। मित्रों से सावधान रहें तो ज्यादा उत्तम है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ कन्या राशि:- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय में सामान्य लाभ होगा। ऑफिस या बिजनेस साइट पर काम अधिक रहेगा। गृहस्थ जीवन में मधुरता बनी रहेगी। विदेश जाने के अवसर मिलेंगे। कोई भी बड़ी कंपनी से लाभ हो सकता है। खेल-कूद में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी अज्ञात व्यक्ति से लंबे समय के बाद मुलाकात होगी। अपनी योग्यता से अपनी हर मुश्किल को आसान बना लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रखें। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। खान-पान में सावधानी रखें। काम-काज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। निष्ठा से किया गया कार्य पराक्रम व आत्मविश्वास बढ़ाने वाला होगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नेवी ब्लू है।
☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। माता-पिता और बुजुर्गों के आशीर्वाद से सारा काम आसानी से हो जाएगा। शारीरिक रूप से नई ऊर्जा का अनुभव होगा। बिजनेस में आर्थिक लाभ होगा। आप नया काम शुरू कर सकते हैं। रहन-सहन में मित्रों का एहसास होगा। विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है। खुद पर संयम रखें। परिवार का संग कर सकते हैं। वस्त्र-आभूषणों के प्रति रुझान रहेगा। कोई भी रिश्ता आ सकता है। खान-पान में सावधानी रखें। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। व्यापार में प्रगति होगी। अपने अधीनस्त लोगों से कम सहयोग मिलेगा। भ्रातृपक्ष में विरोध होने की संभावना है। शिक्षा में आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में बाधाएँ आ सकती हैं। गाड़ियों के इंतजाम पर खर्च बढ़ सकता है। दाम्पत्य जीवन के सुख अनुभव कर खर्च बढ़ेगा। घर के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। घूमना फिरना संभव है। योग और ध्यान से मानसिक शांति प्राप्त होगी। नए लोगों से परिचय हो सकता है। ऑफलाइन में बचा हुआ काम पूरा होने की वजह से मन का बोझ हटेगा। किसी भी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। प्रतिभा से समानता दूर होगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। पुरुषार्थ का सहारा लें। कार्यसिद्घि होने में देर नहीं लगेगी। आर्थिक लाभ उत्तम रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य पर वार्ता होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नही। शुभांक - 3 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन शुभ रहेगा। कठिन परिश्रम से अपने साथियों के साथ अच्छे नतीजों की मुलाकात के योग शामिल होंगे। व्यापार में वृद्धि होने से लाभ होगा। ऑफिस में सहयोग संभव होगा। परिवारजनों और मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक रूप से सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में आनन्दाद बने रहेंगे। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बीतेगा। छात्रों का भी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा मन रहेगा। सोच-विचार कर कोई निर्णय लें। खान-पान का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने के प्रयास होंगे। पुराने मित्र से मिलन होगा। स्वविवेक से कार्य करें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ मकर राशि:- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। सम्मान में कमी आएगी। ऑफिस में काम की अधिकता मन में बनी रहेगी। आवाज में मधुरता से नया रिश्ता जोड़ा जाएगा। खर्चों की अधिकता से संबंधित कार्य होंगे। किसी पुरानी बात को लेकर तनाव में न रहें। नौकरी में किसी मित्र का सहारा ले सकते हैं। अपनों का साथ सही दिशा में ले जाएगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। परिवार के सदस्यों की तरफ से मिलने वाले सुख में उत्साह बना रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। परिवारजन का सहयोग व समन्वय काम को बनाना आसान करेगा। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। स्वविवेक से कार्य कर। शुभांक - 3 और शुभ रंग - रॉयल ब्लू है।
☀️ कुम्भ राशि :- आज आपका दिन शुभ फलादायी रहेगा। बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रिय मित्र से मुलाकात का योग बन सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मन खुश रहेगा। उत्तरदायित्व में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नई संपदा से धन की प्राप्ति हो सकती है। वाणी पर संयम और विघटन पर नियंत्रण होगा। बुजुर्गों की सेवा करना शुभ फल देगा। पिता के साथ से लाभ प्राप्त होगा। हित के काम में आ रही बाधा मध्याह्न पश्चात् दूर हो जाएगी। अपने काम आसानी से बनते चले जाएंगे। साथ ही आगे के लिए रास्ता भी बन जाएगा। यात्रा का योग है। जीवन साथी अथवा दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूंजी निवेश सोच-समझकर करें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - फिरोजी है।
☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे और धन लाभ की स्थिति बनी रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणा होगी। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पिता से लाभ मिल सकता है। यात्रा पर जाने के योग हैं। गृहस्थ जीवन में मधुरता बनी रहेगी। ऑफिस या बिजनेस साइट पर काम अधिक रहेगा। धन अधिक खर्च होगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य को लेकर असमंजस बना रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें। कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। शत्रुहानि की आशंका रहेगी। आय के योग बनेंगे। किसी की सफलता से प्रेरित होंगे। शुभांक - 1 और शुभ रंग - पीला है।
