शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- पौष (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत मार्गशीर्ष माह,
तिथि- तृतीया 18:24:17,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 22 मार्गशीर्ष गते,
नक्षत्र- पुनर्वसु 28:10:46*,
योग- शुक्ल 20:06:20,
करण- वणिज 07:50:26, पश्चात-विष्टिभद्र,
चंद्र- मिथुन 22:37:33, पश्चात-कर्क राशिगत,
सूर्य- वृश्चिक राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 07:02:17,
सूर्यास्त- 17:22:55,
दिन काल- 10:20:37,
रात्री काल- 13:40:05,
चंद्रास्त- 09:32:44,
चंद्रोदय- 19:55:00,
राहू काल- 16:05-17:23, अशुभ,
अभिजित-11:57-12:33, शुभ,
प्रदोष- 17:23-20:09 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज तृतीया तिथि के परवल खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपके रिश्तों में खटास भी आ सकती है। निवेश करने से पहले हर तरह से जांच लें। बिजनेस से जुड़ी कुछ योजनाएँ आपके काम आ सकती हैं। काम अधिक रहने के बावजूद आप घर और परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। आपका राजनीतिक क्षेत्र में कद बढ़ेगा। जातक सेहतमंद रहेंगे और स्वादिष्ट भोजन का आंनद लेंगे। विद्यार्थियों का मन पढाई से हट सकता है। जातक का दिल साथी के लिए तड़पेगा। आपके अन्दर बदलाव को देखकर परिवार के लोग काफी खुश होंगे। आपका अटका हुआ पैसा मिलेगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ वृष राशि :- आज के दिन आपकी किसी अनजान व्यक्ति से अचानक भेंट होगी। आप अपने काम में जितनी मेहनत करेंगे, उसका सही परिणाम आपको मिलेगा। किसी मित्र के कारण आपके मन में संदेह या शंका की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भविष्य की योजना बनायेंगे। जातक भागदौड़ से बचें, शारीरिक कष्ट संभव है। करियर में अच्छी खबर मिलेगी। दांपत्य जीवन में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक काम में हिस्सेदारी करके आपको अच्छा महसूस होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आप घर के बड़े सदस्यों का अनादर न करें। उनका आशीर्वाद आपके लिए बेहद सुखद रहेगा। यह एक समय लेने वाली स्थिति हो सकती है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को टालना ही बेहतर है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। बिजनेस में दोस्त की वजह से लाभ होगा। तेज धूप में जाने से बचें। वरना सेहत पर असर पड़ेगा। नौकरी में सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के विचारों से आप प्रभावित होंगे। परिवार को आपका रहन-सहन अच्छा नहीं लगेगा। सट्टा, जुआ से दूर रहें तो अच्छा रहेगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आध्यात्मिक गतिविधियों में आपका विश्वास बढ़ने से आप अपने भीतर एक सकारात्मक बदलाव का अनुभव करेंगे। कोई भी निर्णय लेने से पहले उचित विचार-विमर्श करें। आप जमीन खरीद सकते हैं। वाहन से संभलकर रहें। नई नौकरी का विचार अभी छोड़ दें। प्यार को लेकर योजना बनायेंगे। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। अचानक आपको धन मिलेगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - पीच है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन ध्यान रखें, कभी-कभी घमंड और अति आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है, जिससे आपके कार्यों में भी खलल पड़ सकता है। किसी खास काम में घर के बड़े सदस्यों की सलाह लें। रुपये से जुड़े लेन-देन को बेहद सावधानी से पूरा करें। काम को छोड़कर फालतू की बातों पर ध्यान देने से नुकसान होगा। सेहत में उतार-चढ़ाव से बचें और खान-पान पर ध्यान दें। नौकरी में नए अवसर हाथ लगेंगे। प्यार और पैसा दोनों की जरूरत पड़ेगी। परिवार वाले आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। यश और समृद्धि बढ़ेगी। शुभांक - 5 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन समय आपका बहुत संतोषजनक है। जल्दबाजी के बजाय शांति से काम पूरा करने की कोशिश करें। कुछ करीबी लोगों से मुलाकात होगी जो काफी सकारात्मक हो सकती है। घर के परिवर्तन से जुड़ी योजना भी बनेगी। व्यवसायिक लेन-देन में सावधानी बरतें। काम की वजह से थकान और सेहत खराब होगी। सैलरी को लेकर परेशानी बढ़ेगी। जातक साथी के साथ प्यार और झगड़ा होगा। परिवार के साथ समय बिताना लाभ देगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएँगे। शुभांक - 4 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपके भाइयों के साथ कोई जमीन विवाद चल रहा है तो उसे शांति से सुलझाने की कोशिश करें। व्यावसायिक गतिविधियां पहले की तरह चलती रहेंगी। पारिवारिक माहौल काफी सकारात्मक बना रह सकता है। शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। पुरानी बीमारी से परेशान रहेंगे। नौकरी में अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। प्यार में पैसे की वजह से तनाव होगा। परिवार में आर्थिक तंगी झेलनी पड़ेगी। कोई भी काम सोच-समझकर करें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपको काम करने से थकान हो सकती है। कुछ राहत पाने के लिए कुछ समय एकांत या आध्यात्मिक स्थान पर बिताएं। इससे आप नई ऊर्जा के साथ अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। किसी दोस्त या रिश्तेदार की गलत सलाह आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। इस बिंदु पर अपने निर्णय को सर्वोपरि रखना सबसे अच्छा है। व्यवसाय में उन्नति होगी। शारीरिक पीड़ा या किसी प्रकार की चोट आ सकती है। नौकरी में नए लोगो का मिलन सफलता दे सकता है। जीवनसाथी से बहस होने की आशंका है। परिवार में झूठ बोलने से बचें। शत्रु भी आपसे मित्रता करेंगे। शुभांक - 5 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन छात्र अपनी पढ़ाई को नजरअंदाज कर सकते हैं। बाहरी गतिविधियों में उनका अधिक ध्यान रहेगा। आपका विरोधी आपके खिलाफ कुछ आपत्तिजनक स्थिति बना सकता है। दिन की शुरुआत में आपकी काफी भागदौड़ हो सकती है। कोठर वचन से काम का नुकसान होगा। सेहत का ख्याल रखें। नौकरी में शांति बनी रहेगी। प्रेम में कही धोखा मिल सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। फिजूलखर्ची भी तनाव का कारण बन सकती है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन घर में किसी खास मेहमान के आने से आप व्यस्त रह सकते हैं। यह दैनिक जीवन में कुछ बदलाव और सहजता ला सकता है। आप अपने व्यक्तित्व और व्यवहार को निखारने के लिए कुछ विशेष नियम बनाएंगे। आपको बिजनेस में लाभ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें चोट लग सकती है, संभल कर रहें। नौकरी में काम से दिल जीतेंगे। जीवनसाथी से विवाद होगा ध्यान रखें। परिवार वाले झंझट से दूर रहें, वरना परेशानी बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपका सुकून भरा माहौल रहेगा। एक-दूसरे से संवाद करने से आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। कुछ समय घरेलू गतिविधियों के आयोजन और बच्चों की समस्याओं में भी व्यतीत होगा। प्रात:काल किसी से विवाद होने की स्थिति बन सकती है। भगवान का नाम लेकर शुरुआत करें, लाभ होगा। स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। जॉब के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। किसी अजनबी को दिल देना महंगा पड़ सकता है। परिवार के सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। कोई मित्र आपके घर आ सकता है। शुभांक -9 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप अपनी सफलता का दिखावा न करें और शांति से अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें। व्यावसायिक स्थान पर किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप आपके कर्मचारियों के बीच विवाद पैदा कर सकता है। जीवनसाथी की बेचैनी के कारण घर के कामों में हाथ बंटाना और मर्यादा बनाए रखना रिश्तों में मधुरता लाएगा। जातक की समृद्धि बढ़ेगी, और सम्मान मिलेगा। गर्मी की वजह से तबियत खराब होगी। करियर में आर्थिक उन्नति होगी। साथी के साथ डिनर डेट एंज्वॉय करेंगे। जातक बच्चों के जरूरतों पर भी ध्यान रखें। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से बचना चाहिए। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नारंगी है।
