शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- पौष (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत पौष माह,
तिथि- दशमी 07:50:27, पश्चात-एकादशी,
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 15 पौष गते,
नक्षत्र- भरणी 27:57:20*,
योग- सिद्ध 25:00:57*,
करण- गर 07:50:27, पश्चात-वणिज,
चंद्र- मेष राशिगत,
सूर्य- धनु राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन - दक्षिणायन
सूर्योदय- 07:14:45,
सूर्यास्त- 17:32:45,
दिन काल- 10:18:00,
रात्री काल- 13:42:17,
चंद्रोदय- 13:32:48,
चंद्रास्त- 27:42:48*,
राहू काल- 14:58-16:16, अशुभ,
अभिजित-12:03-12:44, शुभ,
प्रदोष- 17:33-20:20 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाने से शरीर में रोग होता है। एकादशी तिथि के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिये। चावल, साबूदाना खाना निषिद्ध है। शरीर एवं धन की हानि होती है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और दौड़-धूप से बचें। धन से संबंधित मामलों में जातक को अच्छा लाभ मिलेगा। व्यवसाय के मामलों में कुछ परेशानी होगी। नौकरी में काम की जिम्मेदारी बढ़ जाएगी। प्यार जीवन में आपका सहज स्वभाव किसी को भी आकर्षित कर लेगा। परिवार के लिए अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। खुद का ध्यान रखेंगे तो अच्छा रहेगा। शुभांक - 9 और शुभ रंग - सुनहरा है।
☀️ वृष राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा, लेकिन कार्यभार की अधिकता रहेगी। कार्यों की सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी और दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा, लेकिन कार्य आसानी से पूरे होंगे और धन लाभ की स्थिति रहेगी। आप व्यवसाय शुरू करेंगे। साझेदारी का बिजनेस आपके लिए शुभफलदायी रहेगा। सेहत संंबंधी परेशानी होगी। सांस और निद्रा की समस्या से ग्रस्त रहेंगे। नौकरी के लिए प्रयासरत रहेंगे। प्रेम जीवन में मर्यादा बनाकर रखेंगे तो अच्छा और पवित्र रहेगा। परिवार के साथ समझदारी से रिश्ता चलेगा, लेकिन कुछ बातों पर विवादस्पद स्थिति रहेगी। पिता को वाहन गिफ्ट करेंगे। शुभांक - 4 और शुभ रंग - क्रीम है।
☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आप सफल होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन फैसले लेते समय अच्छे से सोच-विचार कर करें और हो सके तो जानकारों की सलाह अवश्य लें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पैतृक व्यवसाय से पूरा लाभ मिलेगा। मेहनत जरूर करें। सेहत अच्छी रहेगी। जिम योगा और मेडिटेशन से खुद को अट्रैक्ट करेंगे। इंटरव्यू या नौकरी में नई प्रोजेक्ट की डीलिंग के समय काले वस्त्र ना पहनें तो अच्छा रहेगा। प्यार में जीवन साथी के साथ झगड़ें होंगे, लेकिन साथी की खूबसूरती दिल से नहीं जाने वाली। किसी भी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा। मां से सही मार्गदर्शन और पुरानी यादें ताजा होंगी। शुभांक - 7 और शुभ रंग - लेमन है।
☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आपके अनुकूल रहेगी, जिससे कारोबार में धन लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका व्यवसाय दिन प्रतिदिन बढ़ेगा। काम का बोझ आपके दिन को भारी बनाएगा। नौकरी और पढ़ाई के लिए मन नहीं लगने वाला, इसलिए मन दुखी रहेगा। लव लाइफ में प्यार होगा, लेकिन दिल का चक्कर एक के साथ कई लोगों से होगा, जो आपका अहित करेगा। परिवार में नए सदस्यों का आगमन होगा। मां की सीख पर अमल करेंगे। पढ़ाई में आशातीत सफलता मिलेगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपको किसी व्यावसायिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें। व्यवसाय के लिए आपकी ग्रह-स्थिति अनुकूल रहेगी। सेहत अच्छा-खराब दोनों रहेंगेंं। नौकरी अच्छी है, लेकिन अच्छी आमदनी के बावजूद काम में मन नहीं लगेगा। आपको बचपन के साथी की याद बेचैन करेगी। परिवार के लिए कुछ करने का मौका मिलेगा। बच्चों को अच्छा संस्कार देंगे। कीमती सामानों का रक्षा करेंगे तो चोरी नहीं होगी। शुभांक - 3 और शुभ रंग - संतरी है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपके परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन परिजनों के बीच आपसी सामंजस्य बनाए रखें। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो कि लाभदायक रहेगी। धन लाभ होगा, लेकिन व्यवसाय की गति आपके कर्म के आधार पर फल देगी। सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाह ना बनें। नौकरी में आपको थोड़ी बहुत परेशानी होगी, लेकिन समझदारी से डील कर लेंगे। आपका प्यार परवान पर हर हद को पार कर जाएगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगा और संतान के लिए सरप्राइज प्लान करेंगे। वाहन से संभलकर रहेंगे तो चोट-चपेट से बचेंगे। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबाल अच्छा चलेगा और धन लाभ की संभावना रहेगी। शुरुआती समय थोड़ा कठिनाई वाला रहेगा। व्यवसाय में बड़ा ऑर्डर मिलेगा। सेहत मौसमी बीमारियों से खराब होगी, सर्दी, जुकाम से असर पड़ेगा। नौकरी में काम का दबाव और सहकर्मी के साथ यात्रा पर जाना विवाद का कारण बन सकता है। आपको साथी के दिल की बात और प्रेम की गहराई का अहसास होगा। परिवार के साथ समय बीतेगा और बच्चों के साथ खूब मस्ती करेंगे। दोस्त से मुलाकात और उपहार का लेन-देन संभव है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और धन लाभ की स्थिति रहेगी। व्यापार पर विरोधियों की नजर है, सतर्कता बनाकर चलें। सेहत बढ़िया रहेगी, लेकिन स्फूर्ति की कमी और आलस्य का छाया रहेगा। करियर समान्य ढंग से अच्छा चलेगा और स्फूर्ति बनेगी। आप जीवन साथी के साथ बेइंतहा प्यार करेंगे। परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा, लेकिन तनाव की वजह से जल्द ही मन उचट जाएगा। सचेत रहें, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में धैर्य से काम लें और सहयोगियों से माधुर्य के साथ पेश आएँ। सेहत के प्रति सचेत रहेंगे तो अच्छा रहेगा। करियर को लेकर आप लापरवाह रहेंगे। जल्दबाजी में आपको प्यार होगा लेकिन शक और बेपरवाह रवैया रिश्तों में दूरी पैदा करेंगे। माता-पिता और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आपकी पहचान बढ़ेगी और लोग सम्मान करेंगे। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत को लेकर सतर्क रहें। आप पूरा ध्यान सकारात्मक होकर व्यवसाय पर लगाएं लाभ देगा। सेहत पार्टी घूमने की वजह से खराब हो सकती है, सजग रहें। सरकारी काम बनेंगे, कहीं से नौकरी का प्रस्ताव खुशी देगा। युवा जातक के लिए प्रेम की जगह अन्य चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है। अपने परिवार का सम्मान करें और हर तरह से सहयोग दें। आपका मानसिक संतुलन बिगड़ सकता हैंं ध्यान दें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - पैरॉट है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन काम की अधिकता रहेगी और दिन आपका भागदौड़ में बीतेगा, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से धन लाभ की स्थिति रहेगी। शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। कोई विशेष काम करना पड़ सकता है। बिजनेस को हल्के में ना लें। शेयर मार्केंट या किसी भी निवेश को सोच-समझकर करें। सेहत को लेकर जातक के लिए परेशानी वाला दिन रहेगा। नई नौकरी और नई जगह मन में आशंका पैदा करेगी और जातक पढ़ाई पर ध्यान दें। जातक अपने साथी को प्यार का अहसास कराने में बहुत हद तक सफल रहेंगे। परिवार के लिए आगे कुंआ, पीछे खाईं वाली स्थिति पैदा होगी। संयम से काम लें। बेकार की बातों में न फंसें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप उधार-लेन से बचें। स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाने से बचें। धन लाभ होगा और व्यवसाय में सही निर्णय ऊंचाई पर पहुंचाएंगे। सेहत को लेकर परेशान नहीं रहेंगे। आपके काम के तरीकों की प्रशँसा होगी। वैवाहिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। बच्चों, परिवार और दोस्तों के लिए वक्त अपने व्यस्तम समय में निकालेंगे। अपने दिल की बात खास दोस्त को भी ना बताएं। शुभांक - 7 और शुभ रंग - वॉयलेट है।
