वोटर आईडी का विशेष गहन पुनरीक्षण का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया बूथों का निरीक्षणकर भरवाया फार्म

बृज बिहारी दुबे
By -

रिपोर्ट सत्यदेव पांडे 

चोपन/सोनभद्र - नगर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह अपने कार्यकर्ताओ के साथ नगर क्षेत्र के प्रीतनगर वार्ड संख्या 09,04 के बूथ संख्या 86,87,88 का निरीक्षण किया व फ़ार्म भरवाया और पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों से पुनरीक्षण प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की और कार्य में पारदर्शिता व तेजी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदाता सूची अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी पात्र नागरिक समय रहते अपना मतदाता पुनरीक्षण कार्य अवश्य पूरा करें।तथा सभी से आग्रह किया है कि वे अपने निकटतम बूथ पर जाकर पुनरीक्षण कार्य जल्द से जल्द पूरा करें ताकि आगामी चुनाव के लिए मतदाता सूची सटीक एवं त्रुटिहीन तैयार की जा सके। इस दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश मंत्री  नागेश्वर गोड़,भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजय केशरी, दिव्य विकास सिंह, अरविंद जायसवाल, विक्की यादव इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं अधिकारियों ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समयसीमा में किया जा रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!