दैनिक राशिफल २८ नवंबर २०२५ आचार्य पंडित श्री राजकुमार उपाध्याय मोबाइल नंबर +919619957834

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 28-11-2025 शुक्रवार



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- मार्गशीर्ष (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत मार्गशीर्ष माह,
तिथि- अष्टमी 24:14:43*, 
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 13 मार्गशीर्ष गते,
नक्षत्र- शतभिषा 26:48:39*, 
योग- व्याघात 11:04:19, पश्चात-हर्षण, 
करण- विष्टिभद्र 12:27:35, पश्चात-बव, 
चंद्र- कुम्भ राशिगत,
सूर्य- वृश्चिक राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:55:26, 
सूर्यास्त- 17:22:38,
दिन काल- 10:27:12, 
रात्री काल- 13:33:34,
चंद्रोदय- 12:46:50,
चंद्रास्त- 24:31:45*,
राहू काल- 10:51-12:09, अशुभ,
अभिजित-11:48-12:30, शुभ,
प्रदोष- 17:23-20:08 तक,
पंचक२- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है।
   
    !!💐 !! राशिफल !! 💐!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपको थोड़ा सोच-समझकर के रहने की जरूरत है। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करें, आलस्य में समय व्यतीत न करें। आपको अन्य स्रोत से भी धन लाभ होगा। किसी व्यावसायिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। खान-पान का ध्यान रखें। धन के मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। किसी और की वजह से आपके रिश्ते में दरार आ सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जो कि लाभदायक रहेगी। किसी अंधे व्यक्ति की मदद करेंगे तो आप पर ईश्वर की कृपा बरसेगी। आप बाहर ना जाएं और ना किसी से विवाद करें नहीं तो संबंध खराब होंगे। शुभांक - 7 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ वृष राशि :- आज के दिन आपको आयात निर्यात से लाभ होगा। यदि आप विद्यालय या शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते हैं तो उसमें आपको बड़े पैमाने पर लाभ मिलेगा। विदेश से धन लाभ होगा। कार्य आसानी से सफल होंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। निजी जीवन में संतान संबंधी खुशखबरी मिल सकती है। परिवार से दूर होने का समय आ सकता है। लाल कपड़े में जौ बांधकर दक्षिण कोण में रख दें, लाभ होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी, साथ ही जातक के नए संबंध बनेंगे। शुभांक - 7 और शुभ रंग - गुलाबी है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी, लेखन से आपको धन मिलेगा।आपके मूल्यवान सलाह से पैसा मिलेगा, एक्स्ट्रा करिकुलर से लाभ होगा। व्यावसायिक कार्य में सफलता मिलेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। बेकार की उलझनों से बचें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जातक को ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल जातक के मन के अनुकूल रहेगा और सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। शुभांक - 6 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन जो लेखन कार्य और फिल्मी दुनिया मे फिल्म का निर्माण करते हैं, फिल्म लेखन का कार्य करते हैं कहानी लिखते हैं, उसमें उनको बड़े पैमाने पर लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश का विचार कर सकते हैं। सेहत भी खराब हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। दोस्तों की वजह से समय खुशनूमा होगा। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। सोच-समझकर लिये गये निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - भूरा है।

☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपका समय बहुत ही बेहतरीन है। आपकी महत्वकांक्षाएं पूर्ण होंगी। योजनाओं को सफल होने का समय चल रहा है। आपका आत्मबल बढ़ेगा। आत्मविश्वास से बड़े-बड़े काम करेंगे। धन व्यय की भी अधिकता रहेगी, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारियों की वजह से परेशान हो सकते हैं। प्रेम में इजहार बढ़िया नहीं है। रिश्तों में अलगाव वाला समय है। परिवार में कलह की संभावना रहेगी। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - आसमानी है।

☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपको दूसरे के सहयोग से लाभ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप बहुत ही परिश्रमी हैं, आलस्य में अपना समय बर्बाद ना करें। बेवजह खर्च होगा। शेयर में पूंजी-निवेश करेंगे। खान-पान का ध्यान रखें। सरकारी कामों में सफलता प्राप्त होगी। जातक का रिश्ता जान-पहचान में तय होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। शुभांक - 3 और शुभ रंग - हल्का नीला है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपको थोड़ा सा अपनी वाणी पर ध्यान रखना है, अपने विचारों को सोच समझकर इम्प्लीमेंट करना है। आयात निर्यात होने की संभावनाएं बन रही है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान और वाणी पर संयम रखें। नौकरी में सहयोगी परेशान करेंगे। प्रेम शक की वजह से रिश्ता टूटेगा। पति-पत्नी में से किसी का स्वास्थ्य न बिगडे़ इसका भी ध्यान रखें। मांसाहार के सेवन से बचें या फिर खाना छोड़ देंगे तो लाभ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - श्याम है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन आपको बड़ी सफलता मिलेगी, छोटे-छोटे बात को लेकर गुस्सा करते हैं, तो गुस्सा करने से परहेज करें। अर्थ के क्षेत्र में वृद्धि होगा। अनावश्यक धन-व्यय की अधिकता रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी। साहित्य लेखन की प्रवृत्ति में अभिरुचि बढे़गी। दिन प्रेम संबंध मस्ती व रोमांच से भरा रहेगा। परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। वाणी पर संयम रखना होगा, वरना विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ धनु राशि :- आज के दिन आपकी दूर देश की यात्रा होगी, आयात निर्यात का योग बन रहा है। संतान के प्रगति से मन प्रफुल्लित रहेगा।आय के स्रोत बढ़ेंगे।अपनी योजनाएं गुप्त रखें, नहीं तो योजनाएं सफल नहीं हो पाएंगी। व्यवसाय करने वालों के लिए बहुत लाभदायी रहेगा। आप सेहत से भी अच्छे रहेंगे। सतर्क रहें, हाथ लगी नौकरी जा सकती है। महिला मित्र से नजदीकियां बढ़ेंगी। विचारों व वाणी की मधुरता लोगों को प्रभावित करेगी। सामाजिक क्षेत्र में अपयश न हो इसका ध्यान रखें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - नारंगी है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आप अपने गुस्सा पर नियंत्रण करें, अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें, पिता से आपको लाभ मिलेगा, ससुराल से लाभ मिलेगा। कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। अस्वस्थ महसूस करेंगे। ऑफिस में उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी के बीच में अनबन हो जाने से दांपत्यजीवन में क्लेश होगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख और संतोष प्राप्त होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपको रुका हुआ धन प्राप्त होगा, आयात निर्यात होने की संभावना बन रही हैं। अनचाही यात्रा से मन थोड़ा चिंतित रहेगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। कटु भाषा बोलने से परहेज करें। व्यवसाय में पदोन्नति के भी योग है। स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें आ सकती हैं। कोई विशेष काम करना पड़ सकता है। उधार-लेन से बचें। दोस्तों से प्रेम संबंध कमजोर हो सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। यात्रा पर जाने से बचें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ मीन राशि :- आज के दिन खिलाड़ियों के लिए बहुत अच्छी सफलता मिलेगी। आपके चतुर्दिक क्षेत्र से कार्य संपन्न होने से मन प्रफुल्लित हो सकता है। बड़े पैमाने पर लाभ मिलेगा, परिवार में शुभ कार्य होने की संभावनाएं बन रही हैं। बिजनेस में उच्चाधिकारी और क्लाइंट्स का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। मानसिक रुप से खुद अस्वस्थ महसूस करेंगे। नौकरी में काम की सराहना होगी। प्रेम संबंध में अलगाव होगा। संतान के साथ मतभेद अथवा उनकी चिंता से मन परेशान रहेगा। दिन जातक के लिए प्रतिकूलता लेकर आएगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!