शांति देवी हत्याकांड में गिरिडीह पुलिस का बड़ा खुलासा, पति ने की थी अपनी पत्नी की हत्या

बृज बिहारी दुबे
By -

गिरिडीह। धनवार थाना क्षेत्र के अंबाटांड़ गांव में हुई शांति देवी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच के दौरान चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है, जाँच में पुलिस ने पाया कि ह,त्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि मृ,तका शांति देवी के पति गंगा प्रसाद सिंह ने की थी।
13 नवंबर की शाम 54 वर्षीय शांति देवी का श,व घर से लगभग 100 मीटर दूर खेत में मिला था। उस वक्त ग्रामीणों के बीच यह चर्चा थी कि घटना किसी नजदीकी रिश्तेदार की करतूत हो सकती है। पुलिस जांच ने इस आशंका को सच साबित कर दिया।

वैज्ञानिक जांच में जुटी पुलिस टीम को घटनास्थल से खू,न के धब्बे, संघर्ष के निशान और वारदात में प्रयुक्त दाव (छु,रा) मिला। FSL रिपोर्ट व तकनीकी अनुसंधान ने स्पष्ट किया कि ह,त्या पूर्वनियोजित थी। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृ,तका के पति गंगा प्रसाद सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी के पास से ह,त्या में प्रयुक्त ह,थियार और खू,न से सने कपड़े बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने घटना पर सदमे के साथ कहा कि एक ही परिवार का सदस्य इस तरह का क,त्ल कर सकता है, यह कल्पना से परे है।
इस पूरे मामले के पर्दाफाश में SDPO राजीव कुमार और थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में SI गोपाल कुमार, तरबूदुराम यादव समेत पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वैज्ञानिक जांच और तत्परता के कारण मामला शीघ्र सुलझाया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!