माता सुकेता महिला सशक्तीकरण योजना के लाभार्थियों को दिया गया प्रशिक्षण

बृज बिहारी दुबे
By -

रिपोर्ट सत्यदेव पांडे 

चोपन। विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर विकास खंड चोपन के सभागार में माता सुकेता महिला सशक्तीकरण योजना के लाभार्थियों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत चोपन के अध्यक्ष उस्मान अली उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद ने किया एवं संचालन मत्स्य विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया, जिसमें लाभार्थी महिलाओं को मत्स्य पालन से जुड़ी नवीनतम तकनीकों, उत्पादन बढ़ाने के उपायों, जल संरक्षण, बाज़ार उपलब्धता तथा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक सशक्तीकरण की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर निषाद पार्टी के कार्यकर्ता, स्थानीय प्रतिनिधि, विभागीय कर्मचारी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आई बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। मुख्य अतिथि उस्मान अली ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएँ चला रही है और मत्स्य पालन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी तेज़ी से बढ़ रही है। उन्होंने लाभार्थी महिलाओं को प्रशिक्षण का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा मत्स्य आधारित आजीविका को मज़बूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी महिलाओं ने प्रशिक्षण से मिले ज्ञान के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की और ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की मांग की। इस मौके पर संगठन जिलाध्यक्ष डॉ विजय साहनी, मत्स्य विभाग के एडीएफ राजेंद्र श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक राकेश ओझा, हिमांचल साहनी,जीतू सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!