चुनार।तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण

बृज बिहारी दुबे
By -
चुनार।तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे  विजेता ने सुना। तहसील क्षेत्र के भौरहीं गांव की सीमा देवी ने शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कहा कि हम प्रार्थिनी विधवा महिला है उसके पुश्तैनी जमीन सुभाष जायसवाल आदि ने कब्जा कर लिया है।अहरौरा निवासी संपूर्णानंद ने अहरौरा थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव निवासी  मनीष पांडेय नामक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए कहा कि शोसल मीडिया पर भारतीय संविधान के प्रति घृणा फैलाने एवं जातीय वैमनस्यता भड़काने जैसे शब्दों का प्रयोग कर प्रसारित किया गया है जो भारतीय संविधान के गरिमा के विरुद्ध है। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार ईवेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार कल्पना, खंड विकास अधिकारी नरायनपुर सिद्दार्थ मिश्रा, विद्युत उप खंड अधिकारी जेके पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!