शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- कार्तिक (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत कार्तिक माह,
तिथि- एकादशी 07:30:56, पश्चात-द्वादशी,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 17 कार्तिक गते,
नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपदा 17:02:47,
योग- व्याघात 23:09:33,
करण- विष्टिभद्र 07:30:56, पश्चात-बव,
चंद्र- कुम्भ 11:26:06, पश्चात-मीन राशिगत,
सूर्य- तुला राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:35:01,
सूर्यास्त- 17:33:51,
दिन काल- 10:58:49,
रात्री काल- 13:01:54,
चंद्रोदय- 15:20:39,
चंद्रास्त- 27:50:17*,
राहू काल- 16:12-17:34, अशुभ,
यम घंटा- 12:04-13:27 अशुभ,
अभिजित- 11:42-12:26 शुभ,
प्रदोष- 17:34-20:12 तक,
पंचक३- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।।
☀️ विशेष :- आज एकादशी तिथि के बाद द्वादशी तिथि के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिये। चावल, साबूदाना एवं दलिया खाना वर्जित है। इससे शरीर एवं धन की हानि होती है।
!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। संतान की शिक्षा के लिये आप लोन अप्लाई कर सकते हैं। आप शाम को जीवनसाथी के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं, जिसमें आपके लुक की खुब तारीफ होगी। नये विवाहित लोगों के लिए दिन यादगार हो सकता है। प्रेम का नशा पूरी रात सिर चढ़कर बोल सकता है। अधिक लाभ के लालच में हानि भी उठानी पड़ सकती है, सावधान रहें। कोई आपको वह पैसा लौटाएगा जो आपने उने उधार दिया था। व्यापारियों को नेटवर्क बढ़ाते हुए व्यापार को भी बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। जब-तक कार्य क्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं, अच्छी चीजें होंगी। अगर आप पत्रकार हैं तो लेखन के लिए अच्छा दिन है। लंबे समय से बीमार लोग चमत्कारिक रूप से ठीक होने की उम्मीद कर सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाने वाले लोगों को अपनी रफ्तार सामान्य रखने की जरुरत होगी। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ वृष राशि :- आज के दिन महिलाओं को कोई खास खुशखबरी मिल सकती है। आपको खुद पर और परिवार के लोगों पर विश्वास बनाए रखने की आवश्यकता है। दूसरों की राय को गौर से सुनें। जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो इनडोर डेट के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। जमीन जायदाद का सौदा करने जा रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कुछ लोगों को धन का खर्च परेशान कर सकता है। व्यापार में कर्मचारियों तथा सहयोगियों के साथ संबंधों को उचित बनाकर रखें। शिक्षकों का ट्रान्सफर उनके मन-पसंद जगह पर हो सकती है। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को दस्तावेज से संबंधित काम ध्यानपूर्वक करने की आवश्यकता होगी। ठंडे पानी का सेवन न करें, आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा। आप में से कुछ लोग किसी आइसलैंड की यात्रा पर जाने वाले हैं, वहां होने वाले वाटर स्पोर्ट्स में हिस्सा ले सकते हैं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन रचनात्मक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। बच्चों के साथ आपका समय बेहतर बीतेगा। मुफ्त में कुछ भी मिलने की अपेक्षा करना बेकार है। वैवाहिक जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिल थोड़ा कमजोर रहेगा। धन लाभ प्राप्त करने के लिए आपको आलस से दूर रहना होगा। व्यापार शुरू करने जा रहे हैं तो एक बार प्लान फिर चेक कर लें। आपको करियर पर ज्यादा ध्यान देना होगा। ऑफिस में थोड़ा संभलकर रहें। प्रतिदिन की दिनचर्या में योग, ध्यान, सुबह की सैर को शामिल करें आपके लिए अच्छी रहेगा। घुमनें के शौकिन लोग मजेदार यात्रा के लिए कोई भी जोखिम उठा सकते है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपके किस्मत के सितारे मजबूत रहेंगे। किसी को आपकी जरूरत हो सकती है, वह व्यक्ति आपका कोई खास हो सकता है। अनावश्यक बात को बढ़ाने से बचें। आप अपने रिश्ते में प्रेम और समझदारी महसूस करेंगे। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। धन के व्यय पर कठोरता से नियंत्रण करना होगा। किसी बिजनेस डील के लिए किसी से फोन पर बात होगी। पार्टनरशिप में प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। किसी खास इंसान की मदद से आपके रुके काम आगे बढ़ सकते हैं। खेल कूद में सक्रिय रहने के कारण फिजिकल और मानसिक स्तर पर स्वस्थ रहेंगे। आपको कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। शुभांक - 7 और शुभ रंग - लेमन है।
☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपके प्रभाव में वृद्धि का रहेगा। कुछ लोगों के किसी ऐसे पड़ोसी के साथ अच्छे संबंध बनेंगे, जिसे वे पहले नापसंद करते थे। गृहस्थ जीवन के सिलसिले में आपको कुछ लोग काफी अच्छी सलाह देंगे और उसे अपना कर आप अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। अपने लव पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। कुछ लोगों को आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए नए काम की शुरुआत करनी होगी। पुराना धन अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। आपके वाहन पर भारी खर्च हो सकता है। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। यदि आपको कोई रोग परेशान करता है, तो अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। जीवनसाथी के साथ यात्रा के बीच आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। प्रकृति प्रेमी लोग अपना पूरा दिन बागवानी में लगाने वाले हैं। लोगों को उनके विचार प्रकट करने से न रोकें। आपका जीवनसाथी बहुत प्यार भरी बातें करेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के व्यवहार से दुखी नजर आ सकते हैं। आपको पारिवारिक संपर्कों से लाभ मिलेगा। व्यापार में परेशानियों के बाद भी आर्थिक स्थितियों में सुधार आयेगा। बड़ी डील करने जा रहे हैं तो लाभों का आकलन कर लें। प्रोफेशनल क्षेत्र में होने वाली मीटिंग सफल रहेगी। जो युवक जॉब की तलाश में हैं, उन्हें जॉब मिलने के आसार हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा है। अपनी दवाओं और दिनचर्या में कोई लापरवाही न रखें। किसी पर्यटक स्थल पर जाने के लिए कोई आपको आमंत्रित करने वाला है, तैयार रहें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ तुला राशि :- आज आप पूरा दिन नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। व्यक्तिगत बातों में प्रगति देखने के लिए थोड़ा संयम रखने की कोशिश करें। निजी जीवन की बात करें तो गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम जीवन में परेशानियों का आगमन हो सकता है, सतर्क रहें। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में बदलाव के पहले उसके बारे में उचित जानकारी अवश्य लें। प्राइवेट जॉब वालों को कुछ लाभ मिल सकता है। सैन्य विभाग से जुड़े लोगों को धैर्य बनाए रखना होगा। पेट संबंधी बीमारी को दूर करने के लिए जीवन शैली में बदलाव लाना अत्यंत जरूरी होगा। अपने वाहन से लॉन्ग ड्राइव के लिए निकल सकते हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन शनि द्वारा आपको अच्छी ऊर्जा भेजे जाने से आप अजेय महसूस करेंगे। आपको कोई नई बात सीखने को मिलेगी। ससुराल पक्ष से रिश्ते में यदि कोई कड़वाहट थी, तो वह भी दूर हो सकती है। जीवनसाथी को समय दें, रिश्ते में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। धन लाभ के लिए समय पर कार्य को पूर्ण करें। संपत्ति के कामों में रुचि बढ़ने के योग हैं। खुदरा व्यापारियों को ग्राहकों के साथ तना-तनी से बचकर रहने की सलाह है। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का काम बहुत अच्छा चलेगा। आपसे कोई ऐसा व्यक्ति संपर्क कर सकता है जिसने आपके करियर में आपकी मदद की होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से तो बाहर के भोजन से परहेज करें। आनायास ही आप शहर से बाहर किसी से मिलने जाने का प्लान बना सकते हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। शुभांक - 8 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित होगा। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा करने से बचें। अपनों के महत्व को कभी न भूलें। आपका प्रेम जीवन ऊपर की ओर बढ़ेगा। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके जीवनसाथी से रिश्ते और मजबूत होंगे। सकारात्मक रहें और सही ढंग से धन को प्राप्त करने का प्रयास करें। विदेशी व्यापार कर रहे लोगों को कोई अच्छी सूचना प्राप्त होगी। गायन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। अपनी दिनचर्या को नियंत्रण में रखें। शरीर पर लगी हुई चोट का इलाज केवल डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करें। ट्रैवल के शौकिन लोगों को किसी लंबे ट्रिप पर जाने का शानदार अवसर मिलने वाला है। शुभांक - 7 और शुभ रंग - केसरिया है।
☀️ मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभल कर चलने का होगा। बड़े हो चुके बच्चों पर पाबंदियां ना लगाएं। जीवनसाथी को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के दिनमान सामान्य रहेगा। धन के मामले में कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपनी योजनाओं को ही प्राथमिकता दें। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। यदि आप धूम्रपान करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानि कारक है। ट्रैवल एजेंसी द्वारा तैयार किया गया यात्रा कार्यक्रम शानदार रहने वाला है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। लोगों के साथ थोड़ा कम संवाद बनाए रखें, खासकर के व्यक्तिगत जीवन से संबंधित चल रही परेशानियों के बारे में बात बिल्कुल भी न करें। किसी के साथ रोमांटिक बातें जरा संभलकर ही करें। जीवनसाथी के साथ और नजदीकियां बढ़ेंगी। गायत्री मंत्र का पाठ करें, आपके लिए अच्छा रहेगा। धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। पारिवारिक बिजनेस में आपको जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी। गवर्नमेंट जॉब से संबंधित लोग किसी भी अनैतिक काम को करने से दूर रहें। प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आप थोड़े तनाव में हैं, लेकिन इसके अलावा आपकी सेहत पूरी तरह से ठीक है। लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए यात्रा आरामदायक साबित हो सकती है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए साहस में वृद्धि का रहेगा। महत्वपूर्ण चीजों की संभाल स्वयं करें, किसी अन्य पर विश्वास करना हानिकारक हो सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ अपनी मनोस्थिति के बारे में चर्चा करें। प्रेम संबंधी मामलों में आप थोड़ी सावधानी बरतेंगे। व्यापार में आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है। बिजनेस के काम से किसी नई जगह आने का अवसर मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपने ऑर्डर को पूरा करने में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। आप स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर महसूस कर रहे हैं। सेहत और फिटनेस को लेकर आप जो कुछ कर रहे हैं उसमें नियमित रहना होगा। किसी दूसरे शहर समारोह में बुलाए जाने की उम्मीद है, अपनी दिलचस्पी का माहौल मिलेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - मैरून है।
