सिन्दरी, धनबाद ।बिरसा समिति परिसर मे भाकपा माले के तत्वावधान में केन्द्रीय सरकार की नीति और नियत का पुरजोर विरोध के लिए सिन्दरी के सभी गठबंधन दल और सामाजिक संस्थान के प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक मे सिन्दरीवासियों को केन्द्रीय सरकार के द्वारा क्वार्टर विहिन करने की जो योजना बना रखी गयी है, उसके नियत और नीति के विरोध मे कर्मवार ढंग से आन्दोलन का कार्यक्रम निश्चित किया गया है।
सर्वप्रथम 7/12/25 को डोमगढ़ से आमसभा के माध्यम से लोगो को आन्दोलन किया जायगा और कटो और मरो के साथ सिन्दरी को किसी भी प्रकार से उजड़ने नही दिया जायगा।
केन्द्रीय सरकार नुकसान की दुहाई देकर चालू खाद कारखाना को कमीशन के लिए बन्द कर दिया और जब कमीशन नही मिला तो पुन: उर्वरक कारखाना लगाना पड़ा जो देश के किसानो के लिए निहायत जरूरी थी।
आज फिर भाजपा की केन्द्रीय सरकार चालू उर्वरक कारखाना को अपने चहेते अदानी को देने के लिए सिन्दरी वासीयों को उजाड़ने की प्रक्रिया को चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे सफल होने नही दिया जायगा।
7/12/25 के आम सभा को मजबूती देने के लिए पुरे सिन्दरी मे नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जायगा।
7/12/25 डोमगढ़ के आम सभा को सिन्दरी विधायक चन्द्रदेव महतो आन्दोलन मे गति प्रदान करने के लिए उर्जा भरने का काम करेंगे ।
आज की बैठक सुरेश प्रसाद की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई।
आज निम्नलिखित लोगों ने आन्दोलन को प्रज्ज्वलित करने मे अहम योगदान दिऐ।
माले से सुरेश प्रसाद, राजीव मुखर्जी, विमल कुमार, राजू बावरी, राजू सिंह, राजा बाबू,सहदेव सिंह, अमर सिंह, विरंची महतो, अनिल सिंह, राजू मुखर्जी, गोपाल महतो, संजय सिंह, राजू पाण्डेय, मुन्ना मुखिया, विनोद महतो, संग्राम समिति से कौशल सिंह,
जे एम एम से परशुराम सिंह, उदय सोरेन,
कांग्रेस से अजय कुमार,संतोष चौधरी, सत्यदेव सिंह, संजय राय, सतेन्द्र सिंह, सिध्दार्थ, सुखदेव हांसदा ,
राजद से सुरेश राउत, ऋषिदेव यादव , संजीव यादव,
भाकपा से गौतम प्रसाद, सूर्य सिंह, स्वामीनाथ पांडे, दीपक बनर्जी,
जन अधिकार मंच से रणजीत सिंह, विनोद राम, सिन्दरी परिवार से डी. एन. सिंह, एल के पाण्डेय, एम. डी. कामरान , सर्वजीत सिंह के साथ अन्य लोगों की उपस्थिति बनी रही।
