शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- मार्गशीर्ष (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत मार्गशीर्ष माह,
तिथि- दशमी 21:28:40,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 15 मार्गशीर्ष गते,
नक्षत्र- उ०भाद्रपदा 25:10:00*,
योग- वज्र 07:11:24, पश्चात-सिद्धि,
करण- तैतुल 10:27:09, पश्चात-गर,
चंद्र- मीन राशिगत,
सूर्य- वृश्चिक राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:57:00,
सूर्यास्त- 17:22:30,
दिन काल- 10:25:30,
रात्री काल- 13:35:16,
चंद्रोदय- 13:48:51,
चंद्रास्त- 26:35:32*,
राहू काल- 16:04-17:23, अशुभ,
अभिजित-11:49-12:31, शुभ,
प्रदोष- 17:23-20:08 तक,
गंड मूल- 25:10* से अहोरात्र अशुभ,
पंचक४- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है।
!!💐 !! राशिफल !! 💐!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन बातचीत में आप बैलेंस बनाए रखें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। मेहनत से किए गए काम सफल होंगे और आपकी अलग पहचान बनेगी। कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। सुबह-सुबह की महत्वपूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह बना रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होंगी। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। मनोरथ सिद्घि का योग है। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक -6 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ वृष राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात आनंदायक रहेगी। छात्रों के लिए अच्छा समय है। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। आपके द्वारा परोपकार का कार्य हो सकता है। अनावश्यक धन खर्च होने की संभावना है। अवरुद्घ कार्य संपन्न हो जाएंगे। स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार की अपेक्षा रहेगी। प्रसन्नता के साथ सभी जरूरी कार्य बनते नजर आएंगे। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। सम्पत्ति से लाभ होगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - श्वेत है।
☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ के योग रहेंगे, लेकिन परिश्रम की भी अधिकता रहेगी। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। परिवार में कलह होने की संभावना है। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। आगे बढ़ने के अवसर लाभकारी सिद्घ होंगे। कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते हैं। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभांक - 8 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कर्क राशि :-आज के दिन आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। अधिक धन खर्च हो सकता है। सामाजिक समारोह में भाग लें और नए दोस्त बनाने में समय व्यतीय करें। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। सुखदायी समय है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। सुखद समय की अनुभूतियां प्रबल होगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - लेमन है।
☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन शुभ रहेगा। पूरा दिन अद्भुत अनुभव व जोश से भरा रहेगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। अधिकारी आपके कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। मित्रों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। नए वाहन का सुख मिल सकता है। रुका हुआ लाभ प्राप्त हो सकता है। मनोविनोद बढ़ेंगे। व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। काम-काज की अधिकता रहेगी। लाभ भी होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेंगी। काम-काज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन आपको आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होंगी। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। स्थान परिर्वतन की संभावना हैं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपके परिवार में सुख-शांति रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और खान-पान पर विशेष ध्यान दें। घर में परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। सोच समझ कर लिए गए फैसले आपको खुशी देंगे। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। रुका हुआ लाभ प्राप्त हो सकता है। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी। यात्रा का योग है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आकस्मिक धन लाभ होने की भी संभावना है। दोस्तों से लाभ हो सकता है। नौकरी-पेशे वाले लोगों को लाभ होगा। सहकर्मियों से लाभ मिलेगा। अपने कार्यों से आपको यश की प्राप्ति होगी। अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। काम-काज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - लेमन है।
☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मन अशांत और शरीर थोड़ा थकान से भरा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ने की संभावना रहेगी। वाहन के रखरखाव में खर्च बढ़ेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। हित के काम में आ रही बाधा मध्याह्न पश्चात् दूर हो जाएगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। परिवारजन का सहयोग काम को बनाना आसान करेगा। अपने काम आसानी से बनते चले जाएंगे। थोड़ेे प्रयास से कार्य सिद्घ होंगे। शुभ कार्य सम्पन्न होने से वातावरण आनन्द देने वाला बना रहेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ मकर राशि :- आज के दिन आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम बरतें। क्रोध से काम बिगड़ सकते हैं। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवारजन का सहयोग व समन्वय काम को बनाना आसान करेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। आर्थिक लाभ हेतु किये गए कार्यों का तत्काल प्रतिफल मिलेगा। बौद्घिक उलझनें बनी रहेंगी। लाभमार्ग प्रशस्त होगा। नवीन उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे व अभिलाषाएं पूर्ण होगी। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।
☀️ कुंभ राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धन लाभ का योग है। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। धन संबंधित लेन-देन में सतर्कता बरतें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों को लाभ होगा। मेहमानों का आगमन होगा। राजकीय कार्यों से लाभ होगा। पैतृक सम्पत्ति से भी लाभ है। चिंतनीय वातावरण से मुक्ति मिलेगी। नैतिक दायरे में रहें। मेहमानों का आगमन होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक विवाद टालें। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन आप धार्मिक कार्य तथा किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दफ्तर में कार्यभार के कारण थकान महसूस हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से व्याकुलता का अनुभव रहेगा। परिवार के साथ समय गुजारेंगे और खूब मजा करेंगे। रिश्तों में मजबूती भी आएगी। शत्रुपक्ष पर आप हावी रहेंगे। पारिवारिक परेशानी बढ़ेगी। कुछ प्रतिकूल गोचर का क्षोभ दिन-भर रहेगा। यश-प्रतिष्ठा में वृद्घि व शिक्षा में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में वृद्घि होगी। नौकरी में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा। ज्ञानार्जन का वातावरण बनेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - लाल है।
