भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) कोर कमेटी के द्वारा उत्तर प्रदेश में की गई नियुक्ति की घोषणाएँ:

बृज बिहारी दुबे
By -

(रिपोर्ट सिम्मी भट्टी)

नई दिल्ली भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) कोर कमेटी ने उत्तर प्रदेश में मीडिया अधिकारी और पदाधिकारी गणों की नियुक्ति की घोषणा की है। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी ने इन नियुक्तियों की घोषणा की है।

नियुक्त पदाधिकारी
- अकरम वारसी को जिला अध्यक्ष फतेहपुर उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है।
- गुलफाम खान को जिला अध्यक्ष बांदा उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है।
- गुड्डू खान को जिला संगठन सचिव फतेहपुर उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है।
- फैजान को जिला सचिव डिजिटल मीडिया सेल कानपुर नगर उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है।

आगे की कार्रवाई:

फतेहपुर जिला अध्यक्ष अकरम वारसी ने कहा है कि जल्द ही फतेहपुर जिला कमेटी की नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही अन्य जिलों में संगठन निर्माण में सहयोग प्रदान किया जाएगा। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी ने कहा कि यूनियन के ब्लॉक लेवल से लेकर प्रदेश इकाई तक गठन की प्रक्रिया को तेज कर दिया है और जल्द ही विभिन्न राज्यों के प्रभारी की नियुक्ति भी की जाएगी।


इन नियुक्तियों के साथ, संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी  गई।

*संगठन के उद्देश्य:*

भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी ने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन संगठन को और अधिक सशक्त और उद्देश्यपूर्ण बनाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय चुनाव निगरानी समिति एवं केंद्रीय चुनाव समिति के द्वारा पूरी तत्परता से इस कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है।

*केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य:*

- केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करण छौकर
- राष्ट्रीय कोर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी
- जॉइंट राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र वाघ
- केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष राम आसरे
- केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष कृष्ण माधव मिश्रा

*केंद्रीय चुनाव निगरानी समिति के सदस्य:*

- केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक एके बिंदुसार
- संस्थापक सदस्य एवं सह संपादक संजय कुमार मौर्य
- केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के कार्यवाहक केंद्रीय अध्यक्ष रविकांत साहू
- जॉइंट राष्ट्रीय चेयरमैन मोहम्मद आसिफ अंसारी
- जॉइंट केंद्रीय अध्यक्ष मदन मोहन पाठक
- राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्ण कांत जायसवाल
- मैनेजमेंट कमेटी के केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर एडवोकेट एन एन तिवारी
- मैनेजमेंट कमेटी के केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम रंजन झा

*बधाई एवं शुभकामनाएं:*

नियुक्त पदाधिकारियों को भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी सहित समस्त मीडिया अधिकारी एवं पदाधिकारी तथा पत्रकार बंधुओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!