आज दिनांक 23.09.2025 को रिज़र्व पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया की अध्यक्षता में “Driving My Dreams” कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष वाहन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही रिक्रूट महिला आरक्षियों को दो पहिया वाहन चलाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।*
शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश प्रशिक्षण के दौरान महिला आरक्षियों को न केवल वाहन संचालन की विधियों से अवगत कराया गया, बल्कि उन्हें ट्रैफ़िक नियमों, सड़क सुरक्षा उपायों एवं आपातकालीन स्थिति में वाहन प्रबंधन के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिला आरक्षियों को आत्मनिर्भर एवं बहुआयामी कौशल से परिपूर्ण बनाना है, ताकि वे भविष्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण एवं आपात स्थितियों में प्रभावी भूमिका निभा सकें।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन , यातायात प्रभारी एंव प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन भी उपस्थित रहे और प्रशिक्षण से जुड़ी तकनीकी जानकारियाँ साझा कीं।
जनपद पुलिस का यह प्रयास महिला कर्मियों को नई क्षमताओं से सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम है, जो न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा बल्कि समाज में पुलिस की सकारात्मक एवं सशक्त छवि को भी और मजबूत करेगा।
