आज दिनांक 12–9-2025 , दिन शुक्रवार,को भाजपा मण्डल मड़ियाहूं अध्यक्ष राजेश जायसवाल के अध्यक्षता में आगामी कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा, शिक्षक एवं स्नातक MLC,त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, वोटर पुनरीक्षण कार्यक्रम निमित्त कार्यशाला आयोजित स्थान - मुरली मनोहर शिक्षण संस्थान जमालापुर में किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि जिला महामंत्री राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव रहे।
मुख्य अतिथि ने पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओ को मार्गदर्शन देते हुए आने वाले 17 सितंबर को माननीय प्रधानमन्त्री जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान , स्वक्षता, कार्यक्रम में भी सहभागी बनने के लिए आग्रह किया।
मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के तरफ से कहा कि हमारे पदाधिकारी बंधुओ सम्मानित कार्यकर्ताओ के बुते हम सभी अभियानों में शत प्रतिशत सफल रहेंगे।
कार्यशाला में निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष राजेश सिंह, मंडल महामंत्री शशिकांत सिंह मिंटू व चन्दन केशरी, रविन्द्र तिवारी, अरविंद पाल,शीतला मौर्य,माधव मोदनवाल आदित्य श्रीवास्तव , सहित समस्त मंडल उपाध्यक्ष, मंडल मंत्री, शक्ति केंद्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित रहे।
