चोपन/सोनभद्र। आगामी नवरात्र, दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार की सायं चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ नगर में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च चोपन बाजार, रेलवे स्टेशन रोड, मुख्य मार्ग सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान नगर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने हेतु गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस का यह फ्लैग मार्च देख स्थानीय नागरिकों में भी सुरक्षा का विश्वास जगा और लोगों ने शांति एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने का आह्वान किया।
रिपोर्ट सत्यदेव पांडे
