ताड़का बध लीला का हुआ मंचन

बृज बिहारी दुबे
By -

चुनार। श्री राघवेंद्र रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रहे रामलीला मंचन के दौरान शुक्रवार की रात श्रीराम ने ताड़का का बध किया।इसके साथ ही मारीच सुबाहु की लड़ाई, सुबाहू बध, अहिल्या तरण, गंगा दर्शन व जनकपुर निवास आदि लीला का मंचन भी किया गया। ताड़का बध होते ही रामलीला मैदान प्रभु श्रीराम चन्द्र की जय के जयकारें से गुंजायमान हो उठा।लीला में समर्थ वैद्य (राम), वाचस्पति (भरत ), अश्विनि दूबे (लक्ष्मण) लक्ष्य पुजारी (शत्रुध्न), वैंकटेश्वर पांडेय (विश्वामित्र) व पंकज शर्मा ने (ताड़का) का अभिनय बखूबी निभाया। लीला को संपन्न कराने में अविनाश अग्रवाल, संजय साहू, श्यामू गुप्ता, डॉ बगलेश पांडेय, गौरीशंकर दीक्षित, करतार, अमित कुमार गुप्ता, प्रदीप रस्तोगी, अजय शेखर पांडेय, झब्बू लाल, बृजनंदन कुशवाहा आदि प्रमुख श्रद्धांभाव से लगे रहे।





रिपोर्टर अनिल कुमार

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!