खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों से 06 खाद्य पदार्थों के नमूने किए संग्रहित*

बृज बिहारी दुबे
By -

*गौतम बुद्ध नगर, 20 सितंबर 2025 आगामी नवरात्रि एवं दशहरे के पर्वो के दृष्टिगत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मेधा रूपम के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं।
     इसी श्रृंखला में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी सय्यद इबादुल्लाह, विशाल कुमार गुप्ता एवं अमर  बहादुर सरोज की टीम द्वारा छिजारसी नोएडा स्थित राहुल किराना स्टोर से साबूदाना, मामूरा नोएडा स्थित विशाल मेगा मार्ट से साबूदाना एवं बेसन  का 01-01 नमूना लिया गया। इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस के पांडेय एवं ओ पी सिंह की टीम द्वारा सेक्टर-28 नोएडा अलकनंदा कॉम्लेक्स स्थित नवदान्या नेचरल प्रोडक्ट्स प्रा0 लि0 सेंधा नमक , सेक्टर 45 नोएडा ग्रीन फ्रेश फ्रूट वेजिटेबल्स  एंड ग्रॉसरी स्टोर से व्रत के लड्डू तथा गौरव स्टोर से समा के चावल का 01-01 नमूना लिया गया। इस प्रकार कुल 06 नमूने संगहीत कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।
       सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार से जिलाधिकारी के निर्देशन में जांच अभियान संचालित करते हुए नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके।



रिपोर्ट- सुनील कुमार गुप्ता*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!