विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर वृहद रक्त दान शिविर का आयोजन

बृज बिहारी दुबे
By -




वाराणसी आज दिनांक 25/09/2025 को "यूनाइटेड वेलफेयर फार्मासिस्ट एसोसिएशन" (UWPA) वाराणसी मंडल व प्रगति संकल्प फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व फार्मासिस्ट दिवस संजय मोटल्स बाबतपुर में रक्त दान शिविर का आयोजन के साथ बहुत ही धूमधाम से मनाया गया, जिसमे में मंडल वाराणसी के औषधि अनुज्ञापन अधिकारी पी सी रस्तोगी,औषधी निरीक्षक जूनाब अली औषधि निरीक्षक चंद्रेश द्विवेदी, औषधि निरीक्षक बृजेश मौर्या, औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय, फॉरेन्सिक फार्मासिस्ट आलोक गुप्ता, जितेंद्र पटेल, जय प्रकाश बेनबंशी आदि लोंगो अपने विचार व्यक्त किये,जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई ।जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, महिला चिकित्सालयों, ,ब्लड बैंक, महिला डिस्पेंसरी, पोस्टमार्टम, 100 शैय्या चिकित्सालय स्वास्थ्य उपकेंद्र डॉटस सेंटर, वार्ड इत्यादि में फार्मासिस्ट के पद सृजित कर फार्मासिस्ट को नियुक्ति देने हेतु सरकार के मंत्रियों सहित माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात करने की रूपरेखा तैयार की गई I
  उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल में प्रदेश भर के फार्मासिस्ट के रजिस्ट्रेशन में पंजीकरण / नवीनीकरण संबंधित समस्याओं के संबंध में चर्चा हुई जिसमें सहमति बनी कि स्वास्थ्य महानिदेशक / अध्यक्ष फार्मेसी काउंसिल से मुलाकात करके सारे लंबित नवीनीकरण एवं पंजीकरण संबंधी कार्य कराया जाए जिससे कि वर्षों से पेंडिंग पड़े फार्मेसी काउंसिल संबंधित कार्य शीघ्र पूर्ण हो और फार्मासिस्ट सत्यापन कॉलेज से ईमेल के माध्यम से कराया जाएI उत्तर प्रदेश के समस्त फार्मासिस्ट काउंसिल संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल जाएI चर्चा का मुख्य बिंदु फार्मासिस्ट कैडर पुनर्गठन हेतु प्रयास करना, वर्तमान समय में फार्मासिस्ट के रिक्त पदों को तत्काल भरे जाने की मांग करना सरकारी सेवारत फार्मासिस्ट को संपूर्ण भारत में एक समान वेतन और पदनाम निर्धारित करने का प्रयास करना तथा सरकारी, गैर-सरकारी, सेवा-प्रदाता, आउटसोर्सिंग, हॉस्पिटल , रिटेल शॉप पर कार्यत फार्मासिस्ट, समस्त पदों पर समान वेतन लागू करने के प्रयास के लिए काफी जोर दिया गयाI
  शेड्यूल-के को खत्म करने हेतु दवा के क्षेत्र में फार्मेसिस्ट को एकाधिकार दिलाने का प्रयास के लिए काफी जोर दिया गया फार्मेसी प्रैक्टिस एवं रेगुलेशन एक्ट-2015 को उत्तर प्रदेश में लागू करने हेतु प्रयास के लिए सरकार से मिलने की एक टीम गठित की गई। 
  हर वर्ष की तरह इस वर्ष आने वाले 3 माह में डेंगू के प्रकोप से बचने के लिए इस पर चर्चा की गई और रोकथाम के लिए भी सामूहिक मंच पर चर्चा करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में हर प्रकार की रोकथाम और हर मरीज को दवा पहुंचाने के लिए एक टीम उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में गठन किया गयाI
  भारत के प्रत्येक फार्मासिस्ट पद केंद्र सरकार,राज्य सरकार,संविदा व आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती किए जाने पर डी फार्मा या बी फार्मा दोनों को बराबर नियुक्ति का अधिकार दिया जाए।
   कार्यक्रम में मुख्य रूप से….अभय कुमार वर्मा, (राष्ट्रीय सचिव uwpa ), अरुण कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष, मुकुंद यादव प्रदेश सचिव, सुनील राय, अरविन्द पटेल, दिनेश सिंह, मनोज, अरिहंत, धर्मेंद्र पटेल, सुरजीत, आलोक उपाध्याय, शीतला प्रसाद, अवनिद्र, वीरेंदर प्रदीप यादव, शकील मो, विकास राजभर, दीपक,सेवा पटेल चंद्रकांत, स्वराज सहित सैकड़ो फार्मासिस्ट साथी मौजूद रहे.!

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!