गर्ल्स हाई स्कूल, पचंबा में आज एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया, जिसका संचालन समाज सेवी श्रीमती भावना सहाय और श्रीमती पूनम सहाय ने किया।
कार्यक्रम के दौरान, नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड दिल्ली की डायरेक्टर कम्युनिकेशन, श्रीमती भावना सहाय ने छात्राओं को यौन और प्रजनन स्वास्थ्य पर ध्यान देने और जागरूक रहने के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को अदिति ए आई चेटबोट से भी परिचित कराया। यह चैटबॉट एन ए बी दिल्ली की एक निशुल्क सेवा है, जो यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है।
महिलाएँ और छात्राएँ इस चैटबॉट को +91 80765 51617 पर उपयोग कर सकती हैं।
सत्र के दौरान श्रीमती भावना सहाय ने छात्राओं को इसका प्रयोग करने की प्रक्रिया भी सिखाई।
इसके अतिरिक्त, श्रीमती पूनम सहाय ने छात्राओं को मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व पर मार्गदर्शन दिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के व्यावहारिक सुझाव साझा किए।
कार्यक्रम में छात्राओं ने पूरे उत्साह और जिज्ञासा के साथ भाग लिया तथा उपयोगी जानकारियाँ प्राप्त कीं।
इस सफल आयोजन के लिए विशेष धन्यवाद विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शमा मैडम को दिया गया।
⸻