(रिपोर्ट सत्यदेव पांडे )
डाला/ सोनभद्र/प्राप्त जानकारी के अनुसार कौशल्या पत्नी पानकुंवर खरवार उम्र लगभग 19वर्ष निवासी भवानी कटरिया जो अपने नैहर आई हुई थी। पिता हरि सिंह खरवार ने बताया कि बीते रविवार कों हम और मेरी पत्नी कही काम से गए थे और जब दोपहर बाद लौटे तो घर में अपनी बेटी कों नहीं पाए तो लगा कि कही गांव में होंगी लेकिन जब रात हो गई तो मन घबड़ा गया और गांव में खोजबीन करने लगे परन्तु कुछ पता नहीं चला हम लोगों कई रिश्तेदारों के यहां मोबाइल द्वारा और जाकर भी पता किया लेकिन कोई पता नहीं चला बुधवार कई शाम अपने घर के पीछे जंगल में किसी कार्य के लिए गया तो देख कर दंग रह गया देखा कि मेरी बेटी का शव पेड़ से लटक रहा हैं फिर मैंने इस घटना की सूचना घर गांव में बताते हुए ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो कों दिया। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान द्वारा इस घटना की सूचना चोपन थाना कों दी गई सूचना पर चोपन थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह पूरी टीम एवं फॉरेनसिक टीम कों लेकर घटना स्थल पर पहुंचकर शव कों पेड़ से उतरवाया और विधिक कार्यवाही करते हुए शव कों पोस्मार्टम हेतु जिला अस्तपताल लोढ़ी भेजवा दिया गया।
