(रिपोर्ट सत्यदेव पांडे )
डाला। नगर पंचायत डाला क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के तहत गुरुवार को विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डाला सहित वार्ड नंबर 1 के सभासदों ने 2 घंटे तक श्रमदान कर क्षेत्र में झाड़ू लगाकर एवं कचरा हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर पंचायत की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। सभी लोग यदि मिलकर प्रयास करें तो नगर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और गंदगी फैलाने से बचें। सभी वार्ड के सभासदो ने भी नगरवासियों से अपील की कि वे इस अभियान को जनआंदोलन का रूप दें और अपने घरों एवं आसपास के इलाकों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। इस मौके सभी सभासद और नगर पंचायत कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे और सभी ने मिलकर साफ-सफाई में हिस्सा लिया।
