(रिपोर्ट सत्यदेव पांडे )
जुगैल। थाना जुगैल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जुगैल खास स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को वन विभाग द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने वृक्षारोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर मंत्री संजीव गोंड ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से लेकर 2 अक्टूबर तक पूरे देश में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उसी क्रम में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर जुगैल में यह वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। उन्होंने कहा कि जुगैल से कस्तूरबा गांधी विद्यालय तक इंटर कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा तथा बेलगढ़ी में भी इंटर कॉलेज की स्थापना की जाएगी। ग्राम पंचायत जुगैल के प्रधान प्रतिनिधि दिनेश यादव ने कहा कि जुगैल आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है जहां शिक्षा की भारी कमी है। इंटर कॉलेज निर्माण के लिए जमीन की कमी है, जिसको लेकर मंत्री जी एवं डीएफओ ओबरा को अवगत कराया गया है। कार्यक्रम में जुगैल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष चोपन भगवान दास केशरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, सत्याकेशरी, कालिचरण, डीएफओ ओबरा दिलीप कुमार तिवारी, एसडीओ वन विभाग मयंक पांडे, वन क्षेत्राधिकारी जुगैल अवधेश कुमार सिंह, वन क्षेत्राधिकारी डाला इंद्रपाल, वन क्षेत्राधिकारी तरिया प्रेम लाल गुप्ता, वन दरोगा इन्दल कुमार मौर्य, विनोद कुमार, रविन्द्र कुमार, श्याम नंदन पांडे, अविनाश सिंह, सुशांत कुमार, सुदर्शन प्रसाद, अभिषेक सिंह, शौरभ उपाध्याय, अंकित कुमार, राजेंद्र प्रसाद पाल, राजकिशोर यादव, बृजनंदन यादव, अरविंद सिंह, ग्राम पंचायत सचिव दीपक पाण्डेय, जेई प्रदीप सिंह सहित थाना प्रभारी जुगैल नागेश सिंह, वन विभाग के कर्मचारी, सैकड़ों ग्रामीण व स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
