चुनार। कोतवाली परिसर में आयोजित मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत कोतवाल विजय शंकर सिंह ने उपस्थित नारी शक्ति के रूप में महिलाओं से कहा कि अन्याय के खिलाफ महिलाओं को चुप्पी तोड़नी है होगी और अपने अधिकारों के लिए सामने आना होगा किसी से भी किसी तरह की असुरक्षा महसूस होने पर महिलाएं 1090 पर फ़ोन कर मदद ले सकती है इसके लिए महिलाओं को सामने भी नहीं आना होगा अन्य किसी विषम परिस्थितियों में 112 नम्बर फ़ोन करके तत्काल मदद ली जा सकती है इसके अलावा साईबर फ्राड के स्थिति में तत्काल 1930 पर डायल कर मदद ली जा सकती है तभी महिलाओं के सम्मान में इजाफा हो सकता है। वृहष्पतिवार को कार्यक्रम के अन्त में मसाल जूलूस निकालकर महिलाओं को जागरूक किया गया। नायब तहसीलदार कल्पना ने कहा कि बेटियों के जन्म पर खुशियां मनाएं और सरकार की सुकन्या योजना का भी भरपूर लाभ लें महिला हेड कांस्टेबल मीरा सिंह ने कहा कि बेटियों को पढ़ लिख कर स्वावलंबी अर्थात आत्म निर्भर बनने की जरूरत है बेटियों की खुद की फोटो आदि लेकर सतर्क रहने की जरूरत है फोटो आदि से छेड़छाड़ कर ब्लैकमेलिंग की कोशिश की जा सकती है ऐसे स्थितयों में बेटियों, माताओं व बहनों को तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को सूचना करना चाहिए जिससे त्वरित कार्यवाही हो सकें। ग्राम प्रधान बगही रिषू पटेल ने अपने गांव के महिलाओं के समूह से जुड़े कार्य शैली के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। डा0 मालविका वर्मा व ग्राम विकास अधिकारी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अपराध निरीक्षक सतेन्द्र यादव, उपनिरीक्षक सरोज चौबे, कांस्टेबल सोनम कुशवाहा, हेड कांस्टेबल विमलेश कुमार सिंह, सुमित सिंह, विनय राय सहित नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं।
मिशन शक्ति फेज 05 मशाल जुलूस निकालकर महिलाओं को किया जागरुक
By -
September 25, 2025
