शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- भाद्रपद (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष अमावस्यांत भाद्रपद माह,
तिथि- त्रयोदशी 27:12:28*,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 20 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- श्रवण 23:37:26,
योग- शोभन 13:51:28, पश्चात-अतिगंड,
करण- कौलव 15:44:56, पश्चात-तैतुल,
चंद्र- मकर राशिगत,
सूर्य- सिंह राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:02:19,
सूर्यास्त- 18:36:42,
दिन काल- 12:34:23,
रात्री काल- 11:26:05,
चंद्रोदय- 17:15:42,
चंद्रास्त- 28:14:48*,
राहू काल- 10:45-12:20 अशुभ,
यम घंटा- 15:28-17:02 अशुभ,
अभिजित- 11:54-12:45 शुभ,
प्रदोष- 18:37-20:55 तक,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज त्रयोदशी तिथि के दिन पोई (पूतिका) बैंगन खाना वर्जित है। इससे पुत्र की हानि होती है।
!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज का दिन नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को अभी कुछ और परेशान होना होगा, उसके बाद ही कोई राहत मिलती दिख रही है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई से ध्यान हटा सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर यदि कोई चिंता थी, तो वह दूर होगी। आपको संचार के माध्यम से धन लाभ होगा। आप शारिरीक और मानसिक रुप से मजबूत रहेंगे। नौकरी संबंधी किसी भी परेशानी का जातक आसानी से सामना कर लेंगे। प्रेम में जीवन साथी के पीछे लगे रहेंगे। घर के रख-रखाव पर ध्यान देंगे। किसी से भी दिल की बात शेयर करन से पहले सोच लें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। किसी बड़े निवेश को करने से पहले बहुत ही सोच विचार करना होगा और परिवार के सदस्यों की मदद भी आपको भरपूर मात्रा में मिलेगी। व्यवसाय और नौकरी में उन्नति की संभावना है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। नौकरी के कई अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। मां के काम में हाथ बटायेंगे। दोस्तों की झूठी बातों का शिकार होंगे। शुभांक - 2 और शुभ रंग - भूरा है।
☀️ मिथुन राशि :-आज के दिन इस आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपके परिवार का कोई सदस्य आपसे किसी वस्तु के लिए फरमाइश करे, तो बजट देखकर काम करें। परिवार के लोगों के साथ आप कुछ समय बिताएंगे। ननिहाल पक्ष से धन मिलेगा। सेहत संबंधी समस्याएं पैदा होंगी। नौकरी और वित्तीय मामले में स्थिति मजबूत रहेगी। अपने निजी रिश्तों की नुमाइश करेंगे। इस राशि वाले लोग परिवार में बुजुर्गों का अपमान करेंगे। आपको लाभ के कई अवसर मिलेंगे। शुभांक - 5 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, कार्यक्षेत्र में आप बहुत मेहनत व लगन से काम करें, तभी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आप बातचीत करके कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आपके कारोबार पर विरोधियों की नजर है, सतर्क रहें। सेहत पर ध्यान जरूर दें। ऑफिस में आपके पैसे फंसेंगे। प्यार को लेकर साथी गंभीर नहीं रहेंगे। घर की साफ-सफाई के साथ इंटीरियर भी बदलेंगे। कहीं से शोक की खबर मिल सकती है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन यदि आप किसी परीक्षा को लेकर कोई फैसला जल्दबाजी में लिया है, तो वह उनके लिए समस्या बन सकती है। आपको माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर ले जाने के लिए सुविचार कर सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। नया व्यवसाय का आगाज करेंगे। नियमित रुप से एक्सरसाइज और मेडिटेशन करें, स्वस्थ रहेंगे। नौकरी में बदलाव के लिए समय उपयुक्त है। पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह की सैर पर निकलेंगे। परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल होंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। शुभांक - 5 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ कन्या राशि :- आज का दिन आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आपको कार्यक्षेत्र में काफी संघर्षों के बाद भी हार का सामना करना पड़ सकता है। ऑनलाइन बिजनेस में लाभ मिलेगा। पेट दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे। नौकरी घर से दूर लगने से मन उदास रहेगा। अपने निजी रिश्तों की मजबूती के लिए मर्यादित रहें। परिवार को अपनी परेशानी शेयर करेंगे। आपको पुत्र की वजह से शर्मिंदा होना पड़ेगा। शुभांक - 6 और शुभ रंग - लेमन है।
☀️ तुला राशि :- आज का दिनआपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका कुछ धन डूबा हुआ था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है और आप किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत अवश्य करें। अपनी वाणी से व्यवसाय में लाभ कमायेंगे। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। आपको वित्तीय मामलों में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। जातक पैसे की वजह से अपने खास रिश्ते खराब करेंगे। परिवार को सहयोग करेंगे। अपने सौम्य व्यवहार से दूसरों के समक्ष नाम कमायेंगे। शुभांक - 2 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज के दिन बिजनेस में आपको पार्टनर बनाने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल करनी होगी, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। आपको अपने गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको अप्रत्याशित धन लाभ के साथ सम्मान मिलेगा। सेहत को लेकर बहुत परेशान रहेंगे। ऑफिस में काम को लेकर ऊर्जावान बनेंगे। आपका पार्टनर आपके लिए किसी भी हद तक जायेगा। परिवार में आनंदमय माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी और बच्चों के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। अपने निजी रिश्तों का इस्तेमाल काम की जगह करेंगे। शुभांक - 2 और शुभ रंग - श्वेत है।
☀️ धनु राशि :- आज के दिन आप पैसों से संबंधित कोई भी डील बहुत ही सावधानी से निपटाएं। आपके घर नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचें। जरूरी जानकारी किसी अजनबी से शेयर ना करें। व्यवसाय में प्रतिद्वंदता बढ़ेगी। सेहत बढ़िया रहेगा, लेकिन एलर्जी हो सकती है। करियर में लक्ष्य तक पहुंचने के लिए दिन रात एक कर देंगे। प्रेम संबंधों में भ्रम पैदा होगा। व्यस्तता की वजह से परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। अपने आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे तो अच्छा रहेगा। शुभांक - 4 और शुभ रंग - पीच है।
☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। घर परिवार में यदि किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें दोनों पक्षों के सुनकर ही कोई निर्णय लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यवसाय में मन नहीं लगेगा। सेहत सामान्य रहने वाला है। नौकरी में पदोन्नति और कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। आपके निजी संबंध में गलतफहमियां घर करेगी। अपने परिवार के लिए वक्त निकालेंगे। पड़ोसी से परेशानी पैदा होगी। शुभांक - 1 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस संबंधित यदि कोई डील लंबे समय से लटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आप कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने दिल व दिमाग दोनों की सुनें। व्यवसाय या धन को लेकर दूसरों पर पूरा विश्वास न करें। सेहत अच्छी रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं। मन साथी से हटकर कहीं और लगेगा। अपनो के साथ व्यवहार में तीखापन रहेगा। घर में संतान की किलकारी गूंजेगी। शुभांक - 4 और शुभ रंग - वॉयलेट है।
☀️ मीन राशि :- आज का दिन जीवनसाथी के साथ आप किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़ें। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं। कई क्षेत्रों में निवेश करेंगे। आप चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। नई नौकरी के ऑफर मिलेंगे। निजी रिश्तों की वजह से आकर्षण बनेंगे। आपकी खूबसूरती के कायल परिवार और दोस्त रहेंगे। कानूनी मामलों में समय पक्ष में रहेगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पिंक है।