शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- आश्विन (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत भाद्रपद माह,
तिथि- षष्ठी 07:22:41, पश्चात-सप्तमी,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 28 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- कृतिका 10:14:24, पश्चात-रोहिणी,
योग- हर्षण 10:31:23, पश्चात-वज्र,
करण- वाणिज् 07:22:41, पश्चात-विष्टिभद्र,
चंद्र- वृषभ राशिगत,
सूर्य- सिंह राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:06:13,
सूर्यास्त- 18:27:15,
दिन काल- 12:21:02,
रात्री काल- 11:39:26,
चंद्रास्त- 12:03:08,
चंद्रोदय- 22:20:11,
राहू काल- 09:11-10:44 अशुभ,
यम घंटा- 13:49-15:22 अशुभ,
अभिजित- 11:52-12:41 शुभ,
प्रदोष- 18:27-20:49 तक,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज षष्ठी एवं सप्तमी का श्राद्ध दिवस है। षष्ठी तिथि के दिन नीम की पत्ती, फल या दातून मुँह में डालने से नीच योनि की प्राप्ति होती है। सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल खाने से हानि होती है
!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको तनाव के कारण दिक्कतें हो सकती हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा संबंधी योजना बना सकते हैं। इस समय व्यवसाय में आप जिस काम में हाथ डालेंगे वहां पर आपको फायदा होता दिख रहा है। प्रेम संबंधों में साथी के साथ नजदीकियां बढ़ाएंगे। व्यापार-धंधे में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, जिससे मन व्यथित हो सकता है, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी और धन लाभ की स्थिति रहेगी। भागदौड़ की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। परिजनों के साथ तकरार होने की संभावना है। आर्थिक लाभ का योग बन रहा है, लेकिन धन अधिक खर्च होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ वृष राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, जिससे सभी कार्य सफल होंगे। कारोबार में धन लाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और पूरा दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। परिजनों से निकटता का अनुभव करेंगे। उनका सहयोग भी मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और परिजनों के साथ किसी रमणीय पर्यटन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। घर-परिवार में किसी चीज या बात को लेकर गलतफहमी की स्थिति बनेगी जिससे विवाद भी हो सकता है। बाहर का खाना खाने से आपको नुकसान हो सकता है। आप अपनी बातचीत और कारोबार में लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। सेहत भी अच्छी रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - सी ग्रीन है।
☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। करियर को लेकर चिंतित रहेंगे और उनके लिए आप किसी काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में इस समय भावनात्मक रूप से एक-दूसरे का ध्यान रखना जरूरी है। वात वाली चीजों के सेवन से परहेज करें नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धन लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ने से मन चिंतित हो सकता है। परिवार का वातावरण आनंदमय रहेगा। वाणी की मधुरता से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। शुभांक - 2 और शुभ रंग - सिल्वर है।
☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा।अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। पैसों के लेन-देन संबंधी कार्य में बहुत सावधानी से काम लें वरना छोटी सी लापरवाही भी नुकसान पहुंचा सकती है। ऑफिस में चल रहे विवाद के दूर होने की संभावना है। आपके दांपत्य जीवन के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार-धंधे में लाभ की स्थिति रहेगी। कारोबार विस्तार को लेकर व्यवस्थित रूप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और अपने परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजन में धन व्यय होगा। शुभांक - 5 और शुभ रंग - जामुनी है।
☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। आप जल्दबाजी और आवेश में आकर बात ना करें वरना परिणाम भुगतना पड़ सकता है। व्यवसाय के लिए प्रयासरत युवाओं को शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। काम का बोझ अधिक रहेगा और पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। व्यर्थ वाद-विवाद तथा तकरार में उतरने से भी बचना होगा। धन-व्यय की अधिकता रहेगी। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आधिकारिक यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए दिन निवेश के लिए अच्छा रहने वाला है। जिन लोगों को मुधमेह और रक्तचाप है वो दिनचर्या को सीमित रखें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आय वृद्धि के योग रहेंगे। व्यवसाय-धंधा अच्छा चलेगा। कार्यस्थल पर मित्रों और सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पदोन्नति भी मिल सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद ले सकेंगे। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। शुभांक - 3 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने का पूर जोर प्रयास करेंगे। आप स्वास्थ्य से जुड़े मामलों को नजरअंदाज बिलकुल भी ना करें। आपको चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है इससे बचने का प्रयास करें। आपके घर में मेहमानों के आने से वातावरण खुशनुमा हो जाएगा। व्यावसायिक गतिविधियां सफल रहेंगी और कारोबार से संबंधित कार्यों में धन लाभ के योग बनेंगे। हालांकि भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। पुराना अटका पैसा वापस मिलने की संभावना रहेगी। सरकार तथा मित्रों, सम्बंधियों से लाभ होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों से भरपूर सहयोग मिल सकता है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - रॉयल ब्लू है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ होगा और नए अवसर भी मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें और संतुलित आहार लें। आपको अपने कार्यों तथा मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और सहकर्मियों के सहयोग से सभी कार्यों में सफलता मिलेगा। कार्यभार की अधिकता से मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। काम-काज को लेकर प्रवास पर जा सकते हैं, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। ऊपरी अधिकारी आपके काम से असंतुष्ट रह सकते हैं। आनंद-प्रमोद के पीछे धन का खर्च होगा। संतान विषयक चिंता रहेगी। शुभांक - 9 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन धैर्य बनाए रखें। किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। जिस सुकून की तलाश थी वह जरूर हासिल होगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की भी अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना पड़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी को ठेस ने पहुंचे। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ होगा और व्यवसाय के क्षेत्र से जु़ड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें और संतुलित आहार लें वरना गैस के अलावा अन्य समस्याएं हो सकती है। कारोबार में धन लाभ और नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यों में सफलता से धन लाभ की स्थिति बनेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसापात्र बनेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। बौद्धिक चर्चा में हिस्सा लेंगे, परंतु अपनी वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। वैचारिक रूप से आवेश रह सकता है। सेहत का ध्यान रखें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ कुम्भ राशि :- आज आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और समाजिक काम करने के चलते समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जिससे दिन-भर आपको प्रसन्नता रहेगी। गुस्से पर काबू रखें वरना बनता काम बिगड़ सकता है। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना रहेगी। सभी कार्य निर्धारित रूप से योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। सहकर्मियों की मदद से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। सगे-संबंधियों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन और वेतन वृद्धि के योग हैं। कार्यक्षेत्र में प्रगति के नए द्वार खुलेंगे। शुभांक - 2 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। किसी चीज में निवेश की योजना बना रहे हैं तो पहले समीक्षा करे लें। परिवार के साथ समय बिताएं और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यावसायिक गतिविधियों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन भागदौड़ और कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें। जीवनसाथी और संतानों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। खर्च अधिक होने की संभावना है। शुभांक - 1 और शुभ रंग - ऑरेंज है।
