शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- आश्विन (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष अमावस्यांत भाद्रपद माह,
तिथि- चतुर्थी 12:44:52, पश्चात-पंचमी,
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 26 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- अश्विनी 13:57:00, पश्चात-भरणी,
योग- ध्रुव 17:03:36, पश्चात-व्याघात,
करण- बालव 12:44:52, पश्चात-कौलव,
चंद्र- मेष राशिगत,
सूर्य- सिंह राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:05:14,
सूर्यास्त- 18:29:39,
दिन काल- 12:24:24,
रात्री काल- 11:36:05,
चंद्रास्त- 09:42:41,
चंद्रोदय- 20:44:41,
राहू काल- 13:51-15:24 अशुभ,
यम घंटा- 06:05-07:38 अशुभ,
अभिजित- 11:53-12:42 शुभ,
प्रदोष- 18:30-20:50 तक,
गंड मूल- 06:05-13:57 अशुभ,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
☀️ विशेष :- आज चतुर्थी का श्राद्ध दिवस है। चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाने से पेट में शूल होता है।
!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज आपका दिन आर्थिक विषयों पर काम करने का होगा। माता की तरफ से अधिक प्रेम और भावनाओं का अनुभव करेंगे। महिलाएं कपड़े या ज्वैलरी पर खर्च करेंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। अनावश्यक खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी। आनंद-प्रमोद के पीछे धन का व्यय होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें। शुभांक - 7 और शुभ रंग - पीच है।
☀️ वृष राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। परिवार के साथ खूब संभलकर रहना पड़ेगा। बीमारी या दुर्घटना का योग होने से उस सम्बंध में सावधानी रखें। मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचेगी, खर्च बढ़ेगी। विशेष रूप से मौज-शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। बिजनेस में मन नहीं लगने वाला है। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। हालांकि, काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्य सफल होंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। परिजनों, मित्रों के साथ पर्यटन की भी संभावना है। अनावश्यक धन-व्यय की अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा, वरना विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं। सेहत अच्छी रहेगी। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ मिथुन राशि :- आज आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन करेंगे। अपनी कलात्मकता में निखार लाएंगे। वस्त्र, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधनों और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम दांपत्यजीवन वाला दिन रहेगा। धन लाभ की आशा है। बिजनेस व नौकरी में भी लाभ मिलने वाला है। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सभी कार्य आसानी से सफल होंगे, जिससे धन लाभ की स्थिति रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार का वातावरण अनुकूल रहेगा, जिससे शारीरिक-मानसिक रूप से आनंद का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और दिन मनोरंजन में बीतेगा। यात्रा पर भी जा सकते हैं। शुभांक - 1 और शुभ रंग - ऑरेंज है।
☀️ कर्क राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। बिजनेस में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय स्त्रोतों में वृद्धि होने से आप खूब आनंद और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। दोस्त, पत्नी, पुत्र आदि की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। प्रवास व वैवाहिक योग है। उत्तम वैवाहिक सुख का आनंद उठा सकेंगे। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा। सेहत को लेकर सावधानी रखने की आवश्यकता है। यात्रा पर जाने से बचें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। शुभांक - 5 और शुभ रंग - गोल्डन है।
☀️ सिंह राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सम्पत्ति के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। नौकरी में संयम रखें प्रमोशन रुक सकता है। कारोबार में आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहने से मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। जिद्दी वाला रवैया छोड़ना होगा, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा वाद-विवाद में फंस सकते हैं। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें और नये काम की शुरुआत करने से बचें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। संबंधित बीमारियों से सावधान रहें। यात्रा को टालें। शुभांक - 3 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। आय में कुछ रुकावट आ सकती हैं। धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी किया गया श्रम सार्थक होगा लेकिन पिता के कारण तनाव मिल सकता है। गृहों की स्थिति आपके अनुकूल बनने से आकस्मिक धन लाभ के योग रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जो लाभदायक रहेगी। मन प्रफुल्लित रहने से मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ घनिष्टता बढ़ेगी। जमीन-मकान की खरीदी और कोर्ट-कचहरी के कार्यों से बचना होगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। शुभांक - 8 और शुभ रंग - मैरून है।
☀️ तुला राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। माता-पिता का सानिध्य और सहयोग मिलेगा। धन, यश, कीर्ति का लाभ मिलेगा फिर भी मन में संतुष्ट नहीं रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति में व्यस्त हो सकते हैं। व्यावसायिक गतिविधियों में परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और धन लाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहने से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत को लेकर सतर्क रहें। शुभांक - 2 और शुभ रंग - वॉयलेट है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यभार में वृद्धि भी होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा और धन लाभ की स्थिति रहेगी। परिजनों और सहयोगियों की मदद से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शारीरिक रूप से भी स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष का अनुभव होगा। व्यवसाय में भी यश की प्राप्ति होगी। अधिकारी वर्ग आपके कार्य की सराहना करेंगे। व्यवसाय को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नारंगी है।
☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। किसी के भी साथ धन से सम्बंधित व्यवहार न करें। किसी भी विवाद में पड़ने से बचना होगा। मन एकाग्र करने का प्रयास कीजिएगा। खर्च पर संयम रखना होगा। स्वजनों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। क्षात्रों का पढ़ाई में मन नही लगेगा, मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। बिजनेस में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। पिता की सेहत खराब हो सकती है। लेकिन फिर सब सामान्य होगा। कही जाने का प्लान बनाएंगे तो उसमे सफलता मिलेगी।
मध्याह्न के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ महसूस करेंगे। मित्रों से उपहार आदि मिलेंगे। परिवारजनों से सुख भी अच्छा मिलेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में भी धन लगा रहेगा। शुभांक - 7 और शुभ रंग - लेमन है।
☀️ मकर राशि :- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र क्षेत्र में सफलता मिलेगी और धन लाभ की स्थिति रहेगी। कार्य सफल होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आध्यात्मिकता के प्रति रुझान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। घर में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, परन्तु आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता से परेशान भी हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। फिर भी आप सयंम बनाकर चलें। नौकरी व बिजनेस में मनोनुकूल स्थिति रहेगी। नकारात्मक विचारों को मन से निकालना होगा, वरना परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। वाणी पर संयम रखें। अनापेक्षिक धन-व्यय होने की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों को विद्या प्राप्ति में विघ्न आ सकता है। शुभांक - 2 और शुभ रंग - खाखी है।
☀️ कुम्भ राशि :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे और बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धन लाभ के योग भी रहेंगे, लेकिन व्यावसायिक स्थल पर अधिकारियों की वजह से परेशान हो सकते हैं। किसी बड़े आयोजन का हिस्सा होंगे। इससे दिनभर व्यस्तता बढ़ेगी। मन आर्थिक सुदृढ़ता से चिन्तित होगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। धार्मिक संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग भी बन रहे हैं। धन का व्यय अधिक होगा। संतानों की चिंता सताएगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। व्यापार में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। शुभांक - 6 और शुभ रंग - नीला है।
☀️ मीन राशि :- आज आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे। सफलताएं आन्तरिक क्षमताओं का एहसास होगा। संतान के प्रति दायित्वों की पूर्ति होगी। किसी दोस्त का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। खर्च अधिक रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा और धन लाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों-परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। आकस्मिक धन लाभ की भी संभावना रहेगी। विवाह के उत्सुक युवकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य का ध्यान और वाणी पर संयम रखें। शुभांक - 4 और शुभ रंग - ग्रे है।
