दैनिक राशिफल ०१ सितंबर २०२५ आचार्य पंडित श्री राजकुमार उपाध्याय मोबाइल नंबर +919619957834

बृज बिहारी दुबे
By -
आज का पंचांग एवं राशिफल 01-09-2025 सोमवार 



शुभ् विक्रम् संवत् - 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् - 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- भाद्रपद (पूर्णिमांत) माह,
पक्ष-शुक्ल पक्ष अमावस्यांत भाद्रपद माह,
तिथि- नवमी 26:42:30*, 
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 16 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- ज्येष्ठा 19:54:11,
योग- विष्कुंभ 16:30:23, पश्चात-प्रीति,
करण- बालव 18:53:44, पश्चात-कौलव,
चंद्र- वृश्चिक 19:54:11, पश्चात-धनु राशिगत,
सूर्य- सिंह राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन - दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:00:20, 
सूर्यास्त- 18:41:18,
दिन काल- 12:40:58, 
रात्री काल- 11:19:31,
चंद्रोदय- 14:07:14,
चंद्रास्त- 24:10:42*,
राहू काल- 07:35-09:11 अशुभ,
यम घंटा- 10:46-12:21 अशुभ,
अभिजित- 11:55-12:46 शुभ,
प्रदोष- 18:41-20:58 तक,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
☀️ दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

☀️ विशेष :- आज नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।

    !!🍒!! राशिफल !!🍒!!

☀️ मेष राशि :- आज के दिन आपकी प्रॉपर्टी से जुड़े काम अटक सकते हैं। नौकरी और बिजनेस की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी। जीवन साथी से किसी बात पर विवाद संभव है। अपने मन की बात शेयर करेंगे तो टेंशन कुछ कम हो सकती है। सरकारी कामों में बड़ी परेशानी आ सकती है। व्यवसायिक गतिविधियों को सामान्य चलने दें और खास निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य हेतु अपने जीवनसाथी का ख्याल रखें। नौकरी में बॉस से तालमेल बिठाकर चलेंगे तो फायदे में रहेंगे। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा। घर में आनंद का माहौल रहेगा। यात्रा पर जाने से बचें। शुभांक - 9 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ वृष राशि :- आज के दिन अगर आप काम में नियमितता नहीं रखेंगे तो तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। रिश्तों में आ रहे उतार-चढ़ाव से उबरने में समय लगेगा। बदलते परिवेश का असर सेहत पर पड़ सकता है। निजी व्यवसाय के साथ आपको शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। सेहत को हल्के में ना लें और रोज योग करें। नौकरी में सैलरी बढ़ने से काम का उत्साह बढ़ेगा। प्रेम संबंध में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों की जरूरतें पूरी होंगी। धन की कमी से कोई इच्छा अधूरी नहीं रहेगी। शुभांक - 6 और शुभ - गुलाबी है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन रचनात्मक और नई कार्यशैली आपको नए परिणाम दिलवाएगी। जिससे मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप नए कार्य भी शुरू कर सकते हैं। युवाओं को जिम्मेदारियों का एहसास होगा। धन लाभ होगा, व्यवासाय में आपार संभावनाएं बन रहीं हैं। मानसिक स्थिति, प्रसन्नता रहेगी परन्तु माता की सेहत और घरेलू मुद्दों के लिए दिन अनुकूल नहीं है। नौकरी में कई ऑफर मिलेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे, जो सिंगल है तो मिंगल होंगे। संतान से संबंधित चीजों से राहत मिलेगी। काम के नए अवसर मिलेंगे। शुभांक - 3 और शुभ रंग - मैरून है।

☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपको पुराने अच्छे कार्यों का परिणाम मिलेगा, मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं पर ध्यान अधिक रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाना जरूरी होगा। कुछ क्रिएटिव करें। सेहत का ख्याल रखें, सामान्य सर्दी-जुकाम हो सकता है। ऑफिस में महिला सहयोगी से काम में सहयोग मिलेगा। कम उम्र के शख्स के प्यार में बंधेंगे। परिवार का साथ मिलेगा और जरूरी कामों पर धन खर्च भी करेंगे। दोस्तों से बात करेंगे। बच्चों का ख्याल रखें। शुभांक - 8 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ सिंह राशि :- आज का दिन आपका पूरा व्यवहार एक परिपक्व व्यक्ति की तरह होगा जिससे आपके रिश्तों में काफी सुधार होगा। सुख सुविधा पर खर्च होगा। घर या कोई बड़ी वस्तु खरीदने के लिए आपका खर्चा हो सकता है। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलेगी। वाहन से सावधान रहें, दुर्घटना हो सकती है इसका ख्याल रखें। नौकरी और पढ़ाई में घर के माहौल की वजह से ध्यान नहीं दें पाएंगे। साथी के साथ डेटिंग पर जाएंगे। परिवार के लिए सब-कुछ छोड़ देंगे और अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे। बिजनेस में धीरे-धीरे रफ्तार बढ़ने वाली है। शुभांक - 5 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ कन्या राशि :- आज आपका दिन  आत्मविश्वास और रचनात्मकता से भरा होगा। नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में भी सुधार होगा। आपका अधिक ध्यान पैसों पर ही होगा। वास्तविकता में रहकर अपेक्षाएं रखना नाराजगी कम करा सकता है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए दिन अनुकूल है। सेहत का ख्याल रखें। बाहर जाने से बचें, काम के सिलसिले में यात्रा करेंगे। अविवाहित है विदेशों से विवाह के लिए रिश्ते आएंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और लेन-देन न करें। आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। शुभांक - 4 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन आपको जीवन के नए आयाम का अनुभव होगा। रचनात्मकता और संवेदनशीलता के चलते आप मन से बहुत खुश होंगे। अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने की कोशिश करें, धन लाभ होगा, लेकिन वाणी पर संयम रखें। सेहत का ख्याल रखें और खान-पान सुधारें। नौकरी में सतर्कता बरतें, गलतियों की संभावना बढ़ रही है। एक साथ कई लोगों से प्यार होगा। संपत्ति का बंटवारा शांतिपूर्ण ढ़ंग से करेंगे। परिवार के साथ सुख-शांति बनी रहेगी। दोस्तों के साथ मनोरंजन करेंगे। शुभांक - 4 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन शुभ है, आप आत्मविश्वास से भरे होंगे और सभी कार्य आसानी से होते चले जाएंगे। आपको बहुत मान-सम्मान मिलेगा। आप बेकार की बातों में वक्त बर्बाद न करें। संपत्ति का लाभ होगा, पैतृक व्यवसाय का बंटवारा होगा। सेहत सामान्य चलेगा। नौकरी में कुछ भी मन मुताबिक नहीं रहेगा। जातक प्रेम संबंधों में आप हर मर्यादा को लाघेंगे। परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे। और धर्म-कर्म में मन लगेगा। किसी दोस्त या सहयोगी से झगड़ा होगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ धनु राशि :- आज आपका दिन आध्यात्मिक रुझान बनाएगा। किसी धार्मिक यात्रा या कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपकी भावनाओं को परिवार द्वारा ना समझना तकलीफदायक होगा। व्यवसायिक और सामाजिक गतिविधियों से लाभ होगा। सेहत खराब हो सकती है, ख्याल रखें। घर से दूर विदेश में नौकरी करेंगे। साथी का प्यार नहीं मिलेगा, केवल इजहार होगा। पूरा समय परिवार के साथ बिताएंगे। घर के कामों में पत्नी का सहयोग करेंगे। शुभांक - 7 और शुभ रंग - बैंगनी है।

☀️ मकर राशि :- आज के दिन आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होगा। आपके लिए नए अवसर की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मित्रों और परिवार के साथ बिताया वक्त आपको आनंद देगा। बिजनेस गति पकड़ेगा। सेहत के प्रति सतर्क रहें। मेहनत से नौकरी पाने में सफल रहेंगे और सफलता के शिखर पर पहुंचेंगे। साथी से ईमानदारी की उम्मीद रखेंगे। परिवार से विवाद होगा और पति-पत्नी के बीच नोंक-झोक बढ़ेंगे। रूका हुआ पैसा मिलेगा। शुभांक - 2 और शुभ रंग - हरा है।

☀️ कुंभ राशि :- आज के दिन आपको कठोर निर्णय लेने का समय है, आपको अपने अधिकारों को ठीक से समझते हुए उनका उपयोग करना होगा। घर के बुजुर्गों के साथ संबंध अच्छे बनाने की कोशिश करें। बिजनेस में नुकसान से मन उदास रहेगा। ईश्वर पर भरोसा रखें। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे, पिता का ख्याल रखें। नई नौकरी की तलाश करेंगे। बहुत प्यार करने वाला साथी मिलेगा। निजी बातों को दूसरों से बताने से बचें और परिवार का ख्याल रखें। कर्ज लेना पड़ सकता है। सावधान रहें और खर्च पर नियंत्रण रखें। शुभांक - 1 और शुभ रंग - सफेद है।

☀️ मीन राशि :- आज का दिन आपके जीवन की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा पाएंगे। किसी बड़े या गुरुजन का अशीर्वाद प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए भी दिन थोड़ा कठिन होगा। एकाग्रता को बढ़ाने की कोशिश करें। नए कामों को शुरू करने के लिए समय शुभ नहीं है। सेहत उत्तम बना रहेगा। नौकरी में संभलकर रहें, जालसाजी में फंस सकते हैं, पढ़ाई करें। प्रेम का अहसास होगा, लेकिन अकेलापन के कारण मन दुखी रहेगा। परिवार के साथ घूमेंगे और खरीदारी करेंगे, इससे मन प्रसन्न रहेगा। संतान की खुशखबरी मिलेगी। शुभांक - 5 और शुभ रंग - लाल है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!