मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अन्तर्गत थाना जार्जटाउन पुलिस टीम द्वारा कर्नलगंज इण्टर कॉलेज में जाकर जागरूकता अभियान चलाया गया

बृज बिहारी दुबे
By -
(रिपोर्ट राम आसरे)
 
प्रयागराज। मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु समर्पित अभियान “मिशन शक्ति-5.0” के क्रम में गुरुवार को पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त नगर व अपर पुलिस उपायुक्त नगर के कुशल पर्यवेक्षण में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति 5.0” के तहत नगर जोन के थाना जार्जटाउन में गठित एंटीरोमियों स्क्वाड व महिला बीट अधिकारियों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत कर्नलगंज इण्टर कॉलेज में जाकर महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक करते हुए गुड-टच, बैड-टच तथा विभिन्न हेल्पलाइन- वूमेन पॉवर लाइन-1090, आपातकालीन सेवा- यूपी-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस-108, साइबर क्राइम-1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र, एण्टी-रोमियो स्क्वाड व आत्मरक्षा सम्बंधी टिप्स आदि के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देकर जागरुक किया गया।
जागरूक करने वाली पुलिस टीम-
1. व0उ0नि0 मुकेश कुमार, थाना जार्जटाउन कमिश्नरेट प्रयागराज।
2. म0उ0नि0 मोजबीन बानों, थाना जार्जटाउन कमिश्नरेट प्रयागराज।
3. उ0नि0 अनिल कुमार पाण्डेय, थाना जार्जटाउन कमिश्नरेट प्रयागराज।
4. हे0का0 सत्यप्रकाश सिंह, थाना जार्जटाउन कमिश्नरेट प्रयागराज।
5. हे0का0 सुनील कुमार यादव, थाना जार्जटाउन कमिश्नरेट प्रयागराज।
6. का0 रवि कुमार अहिरवार, थाना जार्जटाउन कमिश्नरेट प्रयागराज।
7. म0का0 बीना गौतम, थाना जार्जटाउन कमिश्नरेट प्रयागराज।
         

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!